An intellectual? Yes. And never deny it. An intellectual is someone whose mind watches itself. I like this, because I am happy to be both halves, the watcher and the watched. "Can they be brought together?" This is a practical question. We must get down to it.
Albert Camus
सुनो भई घुड़सवार, मगध किधर है
किधर मुड़ूँ?
लो, वह दिखाई पड़ा मगध,
लो, वह अदृश्य
कल ही तो मगध मैंने
छोड़ा था
कल ही तो कहा था
मगधवासियों ने
मगध मत छोड़ो
यह वह मगध नहीं
तुमने जिसे पढ़ा है
किताबों में
यह वह मगध है
जिसे तुम
मेरी तरह गँवा
चुके हो।
~ श्रीकांत वर्मा
मैं पूरे का पूरा थक गया हूँ
इस मशीनी-सी अफरा-तफरी में चलते हुए
जहाँ रिश्ते अँधे वेग में, अपने अर्थों से टकरा गए हैं
मैं - जो सिर्फ़ एक आदमी बनना चाहता था
यह क्या बना दिया गया हूँ?
~ पाश 🌸
मैं देखता हूँ हर पहली चीज
भरे आश्चर्य से!
पहला कदम,
पहली मुस्कान,
पहला स्पर्श,
पहला अक्षर,
पहली किताब,
पहली कक्षा,
पहला अ��कुर,
पहला फूल
हर पहली चीज़
विद्रोह होती है
अपने पहले वक्त के खिलाफ!
• सत्यव्रत रजक