यह घटनाएं नही रुकी तो जल्द ही ग्राम सचिवालय की व्यवस्था बस नाम मात्र रह जायेगी
समस्त पंचायत सहायको में 60% महिलाएं होने के बावजूद उनके अधिकारो और मानदेय को।प्रधान के समक्ष रखा गया है ।
इस तरह पंचायत सहायक प्रताड़ना नही सह पाएंगे इसके लिए जल्द से जल्द कदम उठाए।
उत्तर प्रदेश की सरकार को क्या हफ्ते भर से धरने पर बैठे पंचायत सहायक साथियों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है।
कहां है पंचायती राज मंत्री, कहां है उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारी और मंत्री।
इस तरह से छोटे अधिकारियों को भेज कर उत्तर प्रदेश सरकार क्या यह साबित करना चाहती है कि उन्हें पंचायत सहायक साथियों और उनकी मांगों से कोई मतलब नहीं है।
@myogiadityanath@panchayatirajup@UPGovt@yadavakhilesh
#PanchayatSahayakUP
#पंचायत_सहायक_यूपी
पंचायत सहायक की कुर्सी छोटी हो सकती है,
लेकिन उस कुर्सी पर बैठकर निभाई जाने वाली जिम्मेदारियां छोटी नहीं हैं।
हमारे श्रम को सम्मान दीजिए।
हम गांव के लोगों को सरकारी सेवाओं से जोड़ते हैं, लेकिन खुद सम्मानजनक आय से दूर हैं।
@myogioffice@upgov@yadavakhilesh#पंचायत_सहायक_संघर्ष
लखनऊ: पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने नारेबाजी करते हुए स्थायीकरण, मानदेय बढ़ाने और समान काम के लिए समान वेतन समेत कई मांगें ��ठाईं। प्रदर्शनकारियों ने मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग की। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर उन्होंने कहा, “आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए” और “हमें हमारा अधिकार चाहिए, हम किसी से भीख नहीं मांगते।” प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।
#Lucknow #PanchayatAssistants #HazratganjProtest #HonorariumHike #EqualPayForEqualWork
पंचायत सहायक साथियों का मानदेय बढ़ाने को लेकर विरोध प्रदर्शन जायज है।
इतनी महंगाई में घर परिवार और बच्चों को संभालना सिर्फ 6000 रूपए मानदेय पर गुजारा करना कितना मुश्किल है।
इस दर्द को AC कमरों में बैठे और मुफ्त की लाल बत्ती वाली गाड़ियों में घूमने वाले नेता, मंत्री और ��धिकारी नहीं समझ सकते।
सरकार को पंचायत सहायक साथियों के मानदेय में उनके मांग के अनुसार सम्मानजनक वृद्धि करना ही होगा।
@myogiadityanath @panchayatirajup @UPGovt @yadavakhilesh
#PanchayatSahayakUP
#पंचायत_सहायक_यूपी
"शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ ...
पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, जिला-प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को जिलाधिकारी महोदय जी द्वारा शपथ दिलाई गई। @dmpratapgarh
मुख्य अतिथि: श्री शिव सहाय अवस्थी जी (जिलाधिकारी, प्रतापगढ़)
नई दिल्ली से श्री वृंदावन धाम तक निकाली जा रही "सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा" में पहुंचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी का प���ज्य महाराज जी श्रद्धेय श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार द्वारा यात्रा में स्वागत किया गया।
धर्मो रक्षति रक्षित: 🙏🏼
पंचायती राज प्रशिक्षण लखनऊ द्वारा,प्रतापगढ़ में पंचायत सहायकों के लिए, आर.जी. एस.ए.विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम को, "डी.पी.आर.सी" कौशा��्बी उप निदेशक, पंचायत, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज और अन्य अधिकारियों द्वारा संपादित किया गया।
कल दिनांक 13.10.25 को प्रतापगढ़ में पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों के संबंध मे मा० मुख्यमंत्री जी को संबोधित ��्ञापन भाजपा जिलामंत्री श्री राम जी मिश्रा को सौंपा गया
यूनियन की ओर से उम्मीद है कि मा० मुख्यमंत्री जी तक पंचायत सहायक की समस्याएं जल्द पहुंचेगी और अतिशीघ्र हल निकलेगा।
प्रतापगढ़ यूनियन द्वारा दीपावली से पूर्व पंचायत सहायकों के सितंबर 2025 तक के बकाया मानदेय भुगतान हेतु @cdopratapgarh जी को पत्र दिया गया है।
पंचायत सहायकों का मानदेय कई-कई महीनों से लंबित रहना अन्यायपूर���ण है, मानवीय सं��ेदना व प्रशासनिक सहयोग के साथ शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए।
"सभी ब्लॉक अ��्यक्षगढ़ व उनके साथी गण द्वारा",दिनांक,31/08/2025, को स्थान कटरा मंदिर परिसर में, आपातकालीन बैठक प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संपादित किया गया।...
*विवेक तिवारी*
जिलाध्यक्ष पंचायत सहायक यूनियन प्रतापगढ़ l
#बदायूँ: #हिन्दी_दिवस पर होगा 'पंचायत सहायक: गांव का अफसर, जेब का फकीर' #पुस्तक का #विमोचन
पंचायत सहायकों के जीवन पर आ��ारित भारत की पहली पुस्तक #“पंचायत_सहायक: #गाँव_का_अफसर, #जेब_का_फ़कीर” के #लेखक पंचायत सहायक #सतेन्द्र ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष श्री #ज्ञानेन्द्र_प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष (जगत) श्री #मुजम्मिल_अंसारी तथा सह-कोषाध्यक्ष श्री #राम_खिलौना से भेंट की। इस दौरान पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
लेखक #सतेन्द्र, जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र प्रजापति, श्री मुजम्मिल अंसारी व श्र�� राम खिलौना जी जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र प्रजापति के परामर्श उपरांत यह निर्णय लिया गया कि पुस्तक का विमोचन हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर 2025 को बदायूँ जनपद में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी पंचायत सहायकों को आमंत्रित किया गया है। विशेष बात यह है कि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी पंचायत सहायकों को पुस्तक निःशुल्क वितरित की जाएगी।
लेखक #सतेन्द्र ने बताया कि इस पुस्तक का विचार उन्हें दो वर्ष पूर्व आया था। तमाम #कठिनाइयों और #सीमित_संसाधनों के बावजूद उन्होंने पंचायत सहायकों के #संघर्ष और #वास्तविक जीवन पर आधारित इस कृति को पूरा किया। कई संपादकों व प्रकाशकों से विमर्श और प्रिंटिंग प्रेस की चुनौतियों के बाद अंततः यह पुस्तक प्रकाशित होकर आप पाठकों तक पहुँचने को तैयार है।
#सतेन्द्र का कहना है कि यह उनकी पहली पुस्तक है और भविष्य में वे इसी तरह समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी रचनाएँ आप पाठकों के सामने लाते रहेंगे।
कार्यक्रम की तिथि व स्थान तय होने के बाद जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र प्रजापति जी ने जनपद के सभी पंचायत सहायकों स�� अपील की है, कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम में शामिल हों और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
#स्पष्ट है - "हर एक व्यक्ति में टैलेंट है,
- बस पहचानने की जरूरत होती है।"
लेखक सतेन्द्र
#जनपद_बदायूं
@myogiadityanath @yadavakhilesh
@uppanchayatiraj @oprajbhar
@ChiefSecyUP @INCUttarPradesh
@RahulGandhi @bstvlive
पंचायती राज प्रशिक्षण लखनऊ द्वारा,प्रतापगढ़ के बाबागंज ब्लॉक में पंचायत सहायकों के लिए, पंचायत उन्नयन सूचकांक (पी.ए.आई.) संस्करण 2.0 विषय पर एक दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
"इस कार्यक्रम में जिलें के अधिकारी, सचिव एवं प्रधान भी शामिल हुए।"
हमारी एकता का उद्घोष, हमारी अखंडता का संकल्प, हमारी संप्रभुता और गौरव का अमर प्रतीक... 'हमारा तिरंगा'
आइए #HarGharTiranga अभियान में सहभागी बनें...
जय हिंद!🇮🇳