नवादा के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी!
2 अगस्त को नवादा होते हुए गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
🚆 Train No. 03653 (मधुपुर–गया श्रावणी मेला स्पेशल)
🕑 मधुपुर से प्रस्थान: रात 2:50 बजे
🚉 जसीडीह आगमन: रात 3:35 बजे
🚉 नवादा आगमन: सुबह 9:06 बजे
🚆 Train No. 03654 (गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल)
🕔 गया से प्रस्थान: शाम 5:00 बजे
🚉 नवादा आगमन: शाम 6:43 बजे
🚉 जसीडीह आगमन: रात 1:10 बजे
📌 नोट: यह ट्रेन गया से जमुई के बीच सभी हॉल्ट स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों एवं बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.
✨ बाबानगरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! ✨
श्रावणी मेला के पावन अवसर पर रेलवे ने श्रद्धालुओं के सुगम सफर के लिए एक और बेहतरीन सौगात दी है। गया और मधुपुर के बीच रोजाना श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
अब गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा और किऊल रूट से देवघर जाने वाले भक्तों की यात्रा होगी और भी आसान और आरामदायक! 🚂🙏
🚆 ट्रेन समय-सारणी (Time Table)
1. गाड़ी सं. 03654 (गया ➔ मधुपुर स्पेशल)
परिचालन अवधि: 02 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक (प्रतिदिन)
गया से प्रस्थान: शाम 05:00 बजे
मुख्य ठहराव व समय:
मानपुर (17:18) | तिलैया (18:20) | नवादा (18:43)
शेखपुरा (19:48) | किउल (21:00) | झाझा (00:15) | जसीडीह (01:10)
मधुपुर आगमन: देर रात 02:20 बजे
2. गाड़ी सं. 03653 (मधुपुर ➔ गया स्पेशल)
परिचालन अवधि: 03 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक (प्रतिदिन)
मधुपुर से प्रस्थान: तड़के 02:50 बजे
मुख्य ठहराव व समय:
जसीडीह (03:35) | झाझा (04:55) | किउल (06:55)
शेखपुरा (08:00) | नवादा (09:06) | तिलैया (09:30)
गया आगमन: दोपहर 12:00 बजे
📌 रूट: मानपुर - पैमार - वजीरगंज - तिलैया - नवादा - वारिसलीगंज - शेखपुरा - लक्खीसराय - किउल - जमुई - झाझा - जसीडीह के रास्ते।
बाबा भोलेनाथ की कृपा आप सब पर बनी रहे! 🌸
हर-हर महादेव! 🎉🌸
CC: @ECRlyHJP@DRM_DDU@DrmAsansol@EasternRailway
आपने “लापता लेडीज” तो देखा होगा? अब देखिए “लापता ट्रेन”🐌
रेलवे ने लगभग 2.5 महीने पहले 18061/62 संतरागाछी–खाटीपुरा एक्सप्रेस की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन आज तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ।
निवेदन है, कृपया उद्घाटन कर जल्द से जल्द इसका संचालन शुरू करें। @RailMinIndia@serailwaykol
रेल भवन, नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ श्री सतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर उनके कार्यकाल में एक वर्ष के सेवा-विस्तार पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
— श्रीकृष्ण गौतम
राष्ट्रीय सचिव
महामना मालवीय मिशन, नई दिल्ली
Shravani Mela is set to begin on 30 July, but no Spl trains have been announced from Gaya or Rajgir to Deoghar so far.
It seems that this year, with no elections around, passengers have once again been overlooked.
@AshwiniVaishnaw@_vivekthakur@jitanrmanjhi@MpNalanda
1/3
रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आदरणीय श्री सतीश कुमार जी का सेवा विस्तार एक वर्ष अवधि के लिए किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹😊 @RailMinIndia@AshwiniVaishnaw@PMOIndia@narendramodi
@AshwiniVaishnaw@dpradhanbjp मंत्री जी, 18061/62 संतरागाछी खातीपुरा एक्सप्रेस को अधिसूचना जारी हुए ढाई महीने बीत गए, रैक तैयार है, उद्घाटन के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार है? जमशेदपुर (टाटानगर) वासियों ने 20-25 वर्ष इंतजार किया है इस ट्रेन का, जल्द शुरू करे। @RailMinIndia#SRCKWPShuruKaro#TataJaipurTrain
नवादा से कोटा के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाया जाना चाहिए।
जिससे लाखों छात्रों, पर्यटकों, व्यापारियों और मजदूरों को सुविधा होगी।
Neet UG 2026 के बिहार टॉपर आयुष भालोटिया जिसका ऑल इंडिया रैंक (AIR): 4 आया है, वो भी नवादा जिला का है।
अतः हम मांग करते हैं कि नवादा - कोटा ट्रेन शुरू हो
केंद्र में मंत्री और रांची के सांसद होने के नाते आपकी जवाबदेही यही तय होती है, माननीय @MpSanjayseth जी? आप रेल मंत्री से मिलकर आते हैं और आपको यह भी नहीं पता कि कौन-कौन से प्रस्ताव लंबित हैं? क्या आपके सरकारी PA सिर्फ झाल बजाने के लिए हैं? पत्र का फॉलो-अप क्यों नहीं लेते?
नवादा - शेखपुरा - बरबीघा - बिहारशरीफ - दनियावां - जटडुमरी - नेउरा - आरा रूट पर मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दानापुर डिवीजन के पूर्व ADRM Sir ने दिया था और मेमू रैक का मांग किया गया था।
अगर नवादा से आरा के बीच मेमू ट्रेन नहीं चलाया जाता है तो ये धोखा होगा नवादा के साथ।।
@drmdnr
नवादा - गया होते हुए निम्न ट्रेन चलाने की कृपा करें, माननीय सांसद महोदय श्री @nishikant_dubey जी:-
गोड्डा से सूरत via किऊल, गया
गोड्डा से पुणे via भागलपुर, नवादा
जसीडीह से मुंबई via किऊल, गया
देवघर - वाराणसी एक्सप्रेस via नवादा
देवघर - सासाराम मेमू via किऊल
गोड्डा से कोटा
08जुलाई 2026 को धनबाद में मंडल रेलवे संसदीय समिति बैठक में माo श्री हरदीप सिंह पुरी जी केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुआ। बैठक में सोनभद्र संसदीय क्षेत्र से जुड़े रेलवे संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
धनबाद में ECR की बैठक में मा.सांसद डॉ @PKVarmaRanchi जी के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होकर रेल कनेक्टिविटी से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किये। मा.सांसद के सुझाव पर हटिया-सांकी ट्रेन के बरकाकाना तक विस्तार हेतु सहमति के लिए @ECRlyHJP को धन्यवाद।अन्य सुझाव पर भी सकारात्मक पहल की अपेक्षा
रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी की "प्राथमिकताएँ" देखिए👇🏻
उड़ीसा की रथ यात्रा? 300 स्पेशल ट्रेनें। केरल का ओणम? 100 स्पेशल ट्रेनें।
❌लेकिन जैसे ही बात झारखंड के विश्वप्रसिद्ध “श्रावणी मेले” की आती है, रेलवे का इंजन पता नहीं किस यार्ड में खड़ा हो जाता है!
📌लगता है श्रद्धालुओं की सुविधा भी अब राज्य देखकर तय होती है।
झारखंड की मांग कोई विशेष कृपा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा सामान्य और उचित आग्रह है:
✅ रांची, टाटानगर, डाल्टनगंज, हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद से देवघर एवं जसीडीह के लिए प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँ। ✅ देवघर और जसीडीह स्टेशनों पर वेटिंग एरिया, स्वच्छ पेयजल, साफ़ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।
जब दूसरे राज्यों के बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था हो सकती है, तो बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए वही संवेदनशीलता झारखंड को क्यों नहीं?
सवाल सिर्फ ट्रेनों का नहीं, समान प्राथमिकता का है।
@serailwaykol@RailMinIndia@drmdhnecr@drmrnc@CKP_Division
रेल मंत्री जी को हर त्योहार पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की याद रहती है, लेकिन झारखंड के प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान रांची, टाटानगर, धनबाद और पलामू से देवघर के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा क्यों नहीं की जाती?
@AshwiniVaishnaw@serailwaykol@RailMinIndia