"वो (असदुद्दीन ओवैसी) बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं हैं, दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना या साधु नहीं हो जाता!
वो रामपुर आये थे, चार कदम पर मेरा घर था, मुफ्त का टेलीफोन था, मेरी बीवी से खैरियत ले स���ते थे, तशरीफ़ ला सकते थे!
उन्होने मेरे लिये जो दुआ की, वो दुआ नहीं थी, मेरे दुश्मनों के लिये दवा थी"
: आ. आज़म खान साहब
अखिलेश यादव जी...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं,
कई बार के सांसद हैं,
समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं,
देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं,
अखिलेश यादव जी के किसी भी कार्यक्रम से यातायात बाधित न हो, जनता को कोई तकलीफ न हो, इसीलिए अखिलेश यादव जी के हर कार्यक्रम/दौरे की हर सूचना कार्यक्रम से कई दिन पूर्व स्थानीय प्रशासन को दे दी जाती है!
कल गोरखपुर में जो अप्रिय घटना हुई, वह स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है!
समाजवादी पार्टी को भविष्य में आ. अखिलेश जी के कार्यक्रमों/ दौरों में इन बातों का बहुत ध्यान रखना होगा, सपा की छवि बिगाड़ने के लिये ये सरकार "कुछ भी" करवा सकती है!
"कुछ भी" से मेरा आशय क्या है ये @samajwadiparty समझती ही होगी!
किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट ���रते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।
इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।
हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
अब क्या पातालजीवी, पाताल तक खोद देंगे?
हम ऐसे हर Main Street Media के साथ हैं जो भ्रष्टाचार के खुदे गहरे गड्ढों तक पहुँचकर दुस्साहसिक पत्रकारिता कर रहा है। हम आशा करते हैं कि ऐसे जुझारू पत्रकार इस जगह पर तब तक डटे रहेंगे, जब तक अवैध खनन का पाताल तक खोदा हुआ गड्ढा भरा नहीं जाता है। आशा है साहसी पत्रकार गड्ढा भरने की प्रगति की रिपोर्ट हर हफ़्ते उजागर करते रहेंगे।
‘फ़ार्म छह’ की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी।
भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव कारागार होगा।
भाजपाई और उनके षड्यंत्रजीवी ���ंगी-साथी उप्र में अपनी हार सामने देखकर विशेष ख़ुफ़िया मुहिम चलाकर ASDD अर्थात ‘Absent, Shifted, Dead or Duplicate’ मतलब ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे’ नाम के ज़रिए नक़ली वोट जोड़ने की जो साज़िश कर रहे हैं, उस पर हर एक
बूथ से लेकर निर्वाचन आयोग तक हमारे बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित व संभावित प्रत्याशी, प्रदेश से लेकर जिला व विधानसभा स्तर तथा हर वाहिनी के हर पदाधिकारी, पार्टी के सदस्य, समर्थक व शुभचिंतक की हर एक नये वोट पर पैनी-गहरी नज़र रहेगी। हमने ऐसी व्यवस्था की है कि हर सजग नागरिक अपने पड़ोस के नये जुड़नेवाले वोट पर निगाह रखे। हम एक-एक वोट का हिसाब भी माँगेंगे और अंश मात्र भी बेईमानी होने पर वोट को जुड़ने नहीं देंगे, और किसी तरह जुड़ भी गया तो उसके लिए ज़िम्मेदार अधिकारी के ख़िलाफ़ सबूत सहित तत्काल रिपोर्ट लिखवाकर उसको नौकरी से बर्ख़ास्त भी कराएंगे, पेंशन व फ़ंड भी रुकवाएँगे और सज़ा भी दिलवाएँगे।
भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से नाम जुड़वाने की जो चाल चल रही है उसके ख़िलाफ़ एक-एक सबूत जुटाया जाएगा और एफ़आइआर भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।
जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। अधिकारी याद रखें भाजपा किसी की सगी नहीं है। जब जेल में सज़ा भुगतते हुए ये भ्रष्ट अधिकारी अकेले में बैठकर अपने किये पर पछता रहे होंगे उसी समय जेल के बाहर उनके परिवार के लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों की उलाहना व कटाक्ष झेल रहे होंगे। जो भ्रष्ट अधिकारी ये सोच रहे हैं कि उन्होंने इतना कमा लिया है कि सात पुश्तें बैठकर खाएंगी तो वो ये याद रखें कि उनकी बेतहाशा बढ़ती ज़मीन-जायदाद पर भी जनता की निगाह है, जब जाँच होगी तो क़ानून उसकी नाजायज़ संपत्ति भी उनसे छीन लेगा।
जनता की स्पष्ट चेतावनी है : न कोई बेईमान बचेगा, न किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा।
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
@ECISVEEP
@ceoup
आदरणीय आज़म ख़ान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफ़ी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी।
जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं।
सब, सब समझ रहे हैं।
आज़ादी मिलने के तुरंत बाद नेहरू ने जिस अन्दाज़ में एक के बाद एक संस्थाओं को खड़ा किया,देश को दिशा दी,आज भी वे संस्थाएँ हमारे तंत्र की रीढ़ है। आज़���दी मिलने के तुरंत बाद वह लग गये बिना रोये कि 200 साल से ग़ुलाम रहे और उसका बहाना बनाकर।
उस वक़्त खड़ी की गई तमाम संस्थाएँ आजादी के बाद सालों के बेमि��ाल सफर की पटकथा लिखने वाली है।वह एक विजनरी लीडरशिप की पहचान थी। नेहरू के योगदान को कभी किसी भी रूप में न कमतर आँका जा सकता है न उसे मिटाया जा सकता है!
जन्म दिन पर नेहरू को नमन! और इस दिन खुद के बचपन को बाल दिवस के रूप याद करने का सिलसिला जारी रहे
फोटो- जापान में नेहरू के स्वागत सभा की
"एक मुख्यमंत्री जो शपथ लेते हैं वो कभी नहीं कह सकते कि 1 करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कट गए, उन्हें कैसे पता। वही बात अगर हम कहेंगे तो कहेंगे कि 90 प्रतिशत PDA का वोट कट गया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
ये समाचार मिला है कि आदरणीय आज़म ख़ान साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है, ये प्रशासन की ज़िम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए, कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
अर्नब गोस्वामी के एंकर कह रहे हैं कि उनको किताब पढ़ने की कोई इच्छा नहीं होती है!
सोचिये, किताब पढ़े बिना सोनिया जी की किताब पर एक घंटे का डिबेट हो रहा है।
खैर, जबरन तो किसी को पढ़ाई- लिखाई करने नहीं बोल सकते, फिर भी पढ़ने की ललक "न्यूज एंकर" में तो होनी चाहिए!
वो उड़ते हुए बस ‘इंतख़ाब’ के वक़्त ही क्यों आते हैं
जितना कहते हैं ‘आक़ा’ उतना कहकर चले जाते हैं
जो नक़ली ‘ख़ैर-ख़्वाह’ आब की जगह आग लाते हैं
जब अपन���ं पर जुल्म होता है तो कहाँ गुम हो जाते हैं
ये तो ‘सियासत के ख़ानाबदोश सौदागर’ कहलाते हैं
ये तो उसी हिसाब से ही मुँह खोलते हैं जितना पाते हैं
स्कूलों को बंद करनेवाली भाजपा सरकार के समय में अगर 1 भी बच्चा पढ़ने से वंचित हो गया तो 1 ट्रिलियन हो या 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, उसका हासिल तो शून्य ही माना जाएगा।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी विरोधी है।
गाँवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से व असुरक्षा की वजह से मर्जर के बाद बच्चियाँ दूर के स्कूलों में नहीं भेजी जाएंगी, इससे स्त्री शिक्षा कम होगी, लोग अपने बच���चों को स्कूल से निकाल रहे हैं लेकिन ये सब बातें परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
भाजपा रूढ़िवादी है और ये जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है, वो विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसीलिए स्कूल जितने कम होंगे, उतना ही भाजपा का विरोध कम होगा। शिक्षित नौकरी मांगेगा। सरकारी नौकरी होगी तो आरक्षण भी देना पड़ेगा। इसीलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। बच्चों के माता-पिता व अध्यापकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों के ख़िलाफ़ है और भ��जपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुख़ी का नज़रिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार ���हीं चाहिए।
सबको याद है कि हमने ‘ऑनलाइन हाज़िरी’ के आंदोलन के समय कहा था कि शिक्षकों का सम्मान और उन पर विश्वास करने से ही अच्छी पीढ़ी जन्म लेती है।
गुरुओं के साथ जो अभद्र भाषा बोलते हैं, उनका अपमान करते हैं वो अशिक्षित के समान ही हैं। ’अहंकार’ लोगों को अनपढ़ बना देता है क्योंकि अहंकारी न तो किसी की तकलीफ़ दुख को पढ़ता है, न सुनता है। शिक्षकों पर अविश्वास जताकर और उनका तिरस्कार करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो न तो शिक्षा का सम्मान करती है, न शिक्षकों का, न शिक्षार्थियों का। भाजपा ने छात्रों और अध्यापकों का भरोसा खो दिया है।
‘अब शिक्षा विरोधी भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!’