@UPSRTCHQ प्रयागराज से बहराइच को जाने वाली बस सुल्तानपुर होकर जाएगी, किंतु बस का कंडक्टर सुलतानपुर के एक सवारी को बैठाने को तैयार नहीं है। सुल्तानपुर जाने के लिए यात्री परेशान है कोई और बस भी नहीं है। इंक्वारी भी कोई सहयोग नहीं कर रहा है। कंडक्टर बहुत ही अव्यवहारिक ढंग से बात कर रहा है
सुल्तानपुर। प्रतापगढ़ के कोहड़ौर में दो दिन पूर्व व्यवसाई सगे भाईयो की हत्या का बवाल अभी थमा नहीं था कि सुल्तानपुर में व्यवसायी का अपहरण हो गया। व्यापारियो में हड़कंप मचा है। राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आलोक आर्य ने घटनाओं की चिंता व्यक्त की है।
सुल्तानपुर। नगर से सटे बघराजपुर गांव सौरमऊ देहात में भारी जलभराव् है।सड़क पर एक-एक फीट पानी भरा है, जिस रास्ते से गोपाल पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, लिटिल फ्लावर सहित कई स्कूल के बच्चों को रोज गुजरना होता है। गोमती मित्र मंडल ने आज कड़ी मेहनत कर सफाई की। पूरी टीम को बधाई।
सुल्तानपुर। जिले के कुड़वार बाजार से घर लौट रही बंधुआ कला निवासिनी भुट्टा (55 वर्ष) की सोमवार की शाम को वापस आ रही थी, रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना के शादीपुर गांव में 17 जुलाई को हुई हत्या में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता पायी है। पुलिस ने गांव के ही मुखलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बालक पर पहले ईट से प्रहार किया और गला दबाकर हत्या कर दी और शव ले जाकर तालाब के किनारे फेंक दिया।