मैडम आपका लड़का बहुत बेवकूफ है नंबर ही नहीं लाता है
पिता यह है ही ऐसा नंबर लाने के मामले बहुत बेवकूफ है मैं कल पड़ोसन के नंबर मंगाए थे उसके पति का नंबर ले आया
ये ज़ुल्म है कि ज़ुल्म को कहता हूँ साफ़ ज़ुल्म
क्या ज़ुल्म कर रहा हूँ मुझे मार दीजिए।
जो ज़ख़्म बाँटते हैं उन्हें ज़ीस्त पे है हक़
मैं फूल बाँटता हूँ मुझे मार दीजिए।
फिर उस के बाद शहर में नाचेगा हू का शोर
मैं आख़िरी सदा हूँ मुझे मार दीजिए।
-अहमद फ़रहाद
कहीं मंदिर कहीं मस्जिद की तख्ती लगा बैठे
हमें एक घर बनाना था, मगर ये क्या बना बैठे
परिंदों के यहां फिरका परस्ती क्यों नहीं मिलती
कभी मंदिर पर जा बैठे कभी मस्जिद पर जा बैठे
विवाह के लिए आदर्श आयु
जैविक दृष्टि से: 15 वर्ष
धार्मिक दृष्टि से: 15 से 17 वर्ष
सामाजिक दृष्टि सेः 26 वर्ष
कानूनी दृष्टि सेः 18 वर्ष
पारंपरिक दृष्टि सेः 24 से 28 वर्ष
आर्थिक दृष्टि से: 30 वर्ष
तार्किक दृष्टि सेः कभी नहीं
हर सड़क पर हर गली में हर नगर हर गाँव में
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए
"मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।"
~ दुष्यंत कुमार
तुम्हारी कुर्सियों की जंग तो चलती रहेगी,
मगर ये तो बताओ, मेरी तालीम कब शुरू होगी?
जो वादे किए थे तुमने किताबों और खिलौनों के,
वो चुनावी रैलियों के शोर में कब तक गुम रहेगी?
"मलाल है मगर इतना मलाल थोड़े है,
ये आँख रोने की शिद्दत से लाल थोड़े हैं,
मज़ा तो तब है कि हम हारकर भी हँसते रहे
हमेशा जीत ही जाना कमाल थोड़े है..."
~ परवीन शाकिर