विशाल धरना प्रदर्शन
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में, गेहूँ उपार्जन में हो रही देरी, शासकीय सहकारी संस्थाओं में कुप्रबंधन और विद्युत विभाग द्वारा किसानों को परेशान करने के विरोध में
कांग्रेस परिवारजन एवं किसान बंधु सादर आमंत्रित हैं
#धरना_प्रदर्शन #Rajgarh
मैंने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुना, उन्होंने नेहरू जी पर आरोप लगाते हुए कहा- 1937 में नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने मूल 'वंदे मातरम्' गीत से महत्वपूर्ण पद हटा दिए थे।
आज BJP के लोग ऐसी बातें कर रहे हैं।
लेकिन जब BJP के पुरखे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में सरकार चला रहे थे, तब आपकी देशभक्ति कहां थी?
BJP को अपना इतिहास पढ़ना चाहिए।
: कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge
आज मेरे आदर्श आदरणीय राजा साहब @digvijaya_28 जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह जी एवं बाबा साहब श्री @JVSinghINC जी ने मेरे जन्मदिवस पर केक कटवाकर शुभकामनाएं दीं। राजा साहब और बाबा साहब की एक साथ उपस्थिति ने मेरे जन्मदिन को विशेष बना दिया।
आदरणीय राजा साहब का आशीर्वाद एवं बाबा साहब का स्नेह हमेशा यूं ही बना रहे यही कामना है।
आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों के साथ विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
हमें पूरा विश्वास है कि वे ना सिर्फ़ अपने संसदीय क्षेत्र, पर पूरे देश के मुद्दे संसद में उठायेंगी तथा भारत के संविधान की रक्षा करने में अपना योगदान देंगी।
@priyankagandhi@RahulGandhi@kharge
इस ख़बर को पड़कर कोई भी व्यक्ति असमंजस में पड़ेगा; चोरी हुई @BJP4MP के नेता के यहाँ और जब चोर पकड़ाये, तो उनके तार जुड़े @BJP4MP के नेता से!
अब यह समझना होगा यदि यह @BJP4India का आंतरिक मामला है या मध्य प्रदेश की खस्ता हाल क़ानून व्यवस्था का!
@DrMohanYadav51, आप ही यह बता पाएँगे कि आपकी पार्टी के नेता के यहाँ चोरी के मामले में दोषियों पर कार्यवाही होगी या नहीं।
@INCMP@digvijaya_28@jitupatwari@UmangSinghar@JitendraSAlwar
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी शक्ति, समर्पण, साहस और सशक्त नेतृत्व का पर्याय रही हैं।
मुझे अपने तीसरे बेटे की संज्ञा देने वाली मॉं स्वरूपा श्रीमती इंदिरा गाँधी जी का अनंत यात्रा पर जाना मेरे जीवन का सबसे कठिन और असहनीय पीड़ा का समय रहा है।
मैं देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वालीं इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन करता हूँ।
मैं अगले सप्ताह अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर भारत आ रहा हूँ। यह एक परिवार के रूप में मेरे सबसे पसंदीदा देशों में से एक की हमारी पहली यात्रा होगी। मुझे यकीन है कि मेरे बच्चे भारत माता और उसके लोगों से उतना ही प्यार करेंगे जितना मैं करता हूँ! 🙏🏽
श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा करता हूं कि यह पर्व आप सभी के जीवन में व्याप्त विघ्नों को दूर कर सुख एवं समृद्धि लाए।
NEET जैसी परीक्षाओं में लाखों बच्चे मेहनत से तैयारी करते हैं और अपनी जिंदगी के सबसे कीमती पल इस तैयारी में लगाते हैं। पूरा परिवार इस प्रयास में अपनी श्रद्धा और शक्ति डालता है। लेकिन साल दर साल इन परीक्षाओं में पेपर लीक, रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।
क्या परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? क्या सरकार को लापरवाही वाला रवैया छोड़ परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए?
हम अपने युवा साथियों के सपनों को यूँ बिखरते हुए नहीं देख सकते। उनकी मेहनत के साथ सिस्टम द्वारा किया जा रहा ये अन्याय रुकना चाहिए।
सरकार को गंभीरता से इन गड़बड़ियों को सुधारने के लिए कदम उठाने होंगे।
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद, प्रभावशाली वक्ता आदरणीय श्री नारायण सिंह आमलाबे जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ व दीर्घायु हों।