जो ���ुझे बिखरने पे
समेट ले
वो बाहें बन जाऊं
तेरे रोने से
तर हो वो
आंखें बन जाऊं
जो तेरे होठों पे
बिखर जाए
वो मुस्कान बन
जाऊ और जिस
पल तू जीने की आस छोड दे
इश्वर करें
उसी पल
तेरी सांसे बन जाऊं⚕️
तुम्हारे कांधे पर रख कर सर
हर फिक्र भूल जाऊं
कुछ पल के लिए जी जाऊं
चाहत है यही दिल की
केहलू अपने दिल की
तुम्हारे दिल की सुन के मुस्कराऊं
कुछ पल के लिए जी जाऊं
चाहत है यही दिल की
भूल दुनियादारी तुम्हारे
संग में खिल खिलाऊं
कुछ पल के लिए जी जाऊं
चाहत यही है दिल की....!
कभी संभले तो कभी
बिखरते आये हम
जिंदगी के हर मोड़ पर
खुद में सिमटते आये हम
यूँ तो जमाना कभी
खरीद नहीं सकता हमें
मगर प्यार के दो लफ्जो में
सदा बिकते आये हम💕