प्रयागराज बारा तहसील अंतर्गत अवैध परिवहन ओवरलोडिंग के विरुद्ध एसडीएम बारा डॉक्टर गणेश कन्नौजिया ने सख्त रुख अपनाते हुए शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में सात ट्रकों पर कार्रवाई की है। एसडीएम के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध परिवहन में लिप्त 7 ट्रकों को मौके पर पकड़कर सीज कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई से अवैध परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
@UPGovt@ChiefSecyUP@DmPrayagraj
प्रयागराज बारा तहसील पाठा के दो दर्जन गांवों में पानी का घोर संकट खड़ा हो गया है प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं नदारद है महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे सुबह से ही पानी की तलाश में भटकते है पांच सौ से एक किमी दूर तक पानी के लिए सफर करने पर मजबूर है पानी के नाम पर करोड़ों खर्च के बावजूद विभागीय अधिकारियो की लापरवाहीं से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है,हैंड पंप रीबोर के नाम पर शासन की तरफ से प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है, लेकिन बंदरबांट के चक्कर में जमीनी हकीकत पर कार्य नहीं होने से हैंड पंप पानी उगलना बंद कर दिए है। शंकरगढ़ क्षेत्र में पेयजल का मुद्दा पिछले वर्ष संसद तक उठा लेकिन नतीजा शून्य रहा। देखरेख के अभाव में गावों में बनी पानी की टंकियां सिर्फ शोपिश बन कर रह गई है। बारा में पानी के संकट को लेकर धरना प्रदर्शन भी हुआ लेकिन समाधान नहीं होने से अब ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे है इन गांवों में अधिक समस्या लेदर, छिपिया, हडही, बड़गड़ी,लखनपुर, बिहारिया, कोटा, जनवा, टक टई ,कपसो, कड़वारी, नीबी हज्जी का टोला, भेलाव पहाड़ बस्ती, ओसा, सोनवर्षा आदि प्रभावित है।
@UPGovt@ChiefSecyUP@CommissionerPrg@DmPrayagraj
जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ बुधवार रात लालापुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन यमुना घाटों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की इस दौरान खनन परिवहन के लिए जाने वाले रास्ते को जेसीबी से गड्ढा खोदकर बंद कराया तथा मौके पर मिली बालू को यमुना नदी में डलवा दिया कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा एसडीएम ने घाटों पर दोबारा अवैध खनन परिवहन मिलने की दशा में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है उधर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि खनन माफिया और भू माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@DmPrayagraj@DCPYNagarPrj
प्रयागराज DM मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी जनसुनवाई में पहुंचने वाले फरियादियों को त्वरित , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया तथा समस्या के समाधान के लिए संबंधित को आदेश देते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerPrg@DmPrayagraj