राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासु���ेव देवनानी द्वारा लगातार ऐसे फैसले किए जा रहे हैं जो इस पद की गरिमा एवं निष्पक्षता की कसौ���ी पर खरे नहीं उतरते हैं।
पहले उन्होंने कांग्रेस के 6 विधायकों को निलंबित किया। इसके बाद पहली बार ऐसा हुआ कि मीडिया में आईं अपुष्ट खबरों को लेकर सदन में चर्चा की तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री @GovindDotasra पर उनकी अनुपस्थिति में अवांछित टिप्पणी की जो जनमत का अपमान थी।
1 मई 2025 को अंता से भाजपा विधायक को तीन साल कारावास की सजा होने के बावजूद 17 दिन बीत जाने पर भी उनकी सदस्यता रद्द नहीं की है जबकि लिली थॉमस केस में सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि सांसद या विधायक को दो वर्ष की सजा होने पर उनकी सदस्यता सजा सुनाए जाने वाले दिन से ही रद्द हो जाएगी।
अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक श्री @NBudania_INC को 30 अप्रेल को विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया एवं अब केवल 15 दिन बाद ही विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष के पद से हटा दिया। इन समितियों के अध्यक्ष का कार्यकाल सामान्यत: कम से कम एक वर्ष का होता है। ऐसा विधानसभा में संभवत: पहली बार हुआ है कि 15 दिन में ही अध्यक्ष बदला गया हो।
श्री देवनानी द्वारा किए गए ऐसे फैसले उनकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। उन्हें इन फैसलों पर पुनर्विचार कर विधान���भा की परंपराओं के अनुरूप एवं विधिसम्मत कार्य करना चाहिए।
झालरापाटन से पूर्व विधायक श्री मोहनलाल राठौड़ के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांत��� प्रदान करें।
मातृभूमि की रक्षा हेतु आजीवन समर्पित, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक, महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका कृतित्व तथा व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, समाजसेवी तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान तथा राष्ट्रभक्ति हमें सदैव ऊर्जा देती रहेगी।
आज दिल्ली में कांग्रेस द्वारा देश के वीर जवानों के शौर्य को सलाम करते हुए निकाली गई ‘#जय_हिन्द_यात्रा’ में शामिल हुए।
सभी नागरिक देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ खड़े हैं। भारत के सभी धर्मों, वर्गों की एकता में ही हमारी जीत है।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो जहां हैं वहीं सभी का सहयोग करें एवं हौसला अफजाई करें।
भारतीय सेना हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है। राजस्थान की सीमा पर भी पाकिस्तान की हरकतों का सेना ने मुंहतोड़ ��वाब दिया है।
मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि बिल्कुल न घबराए, धैर्य के साथ सतर्क और सावधान रहें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जबाव दें, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में पक्ष-विपक्ष एक हैं एवं पूरा देश सेना और सरकार के साथ है। भारत पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है और अब भी हमारी एकता और सेना के शौर्य से हमारी जीत निश्चित है।
हमारी सरकार के समय उदयपुर में आतंकी वारदात में श्री कन्हैयालाल साहू की हत्या की गई थी। इस वारदात के पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए हमारी सरकार ने 50 लाख रुपये मुआवजा एवं उनके दोनों ��ेटों को सरकारी नौकरी दी थी।
मेरी राज्य सरकार से मांग है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के श्री नीरज उधवानी के परिजनों को कम से कम इसी प्रकार का पैकेज दिया जाए जिससे उन पर आश्रित उनकी पत्नी को संबल मिल सके। केन्द्र सरकार तथा दूसरी राज्य सरकारों को भी पीड़ित परिवारों के लिए ऐसी पहल करनी चाहिए।
"बेटी के विवाह से पहले उसे शिक्षित बनाओ ताकि वह आसानी से अच्छे बुरे में फर्क कर सके।"
सावित्रीबाई फुले जी ने हाशिए के लोगों, महिलाओं और वंचितों में चेतना जागृति की जो मिसाल दी वह अभूतपूर्व है।
अक्षर, शब्दों और शिक्ष�� की भांति आप भी अमर हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिवस की मंगलकामनाएं।
यह दिन आपके जीवन में अपार सफलताएं और खुशियाँ लेकर आए।
आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।
@priyankagandhi
आप सभी को लोहड़ी के पावन पर्व की लख-लख बधाईयाँ।
लोहड़ी का पावन आप सबके जीवन में रेवड़ी की तरह मिठास घोल दे और खुशियों से पूर्ण करे, यही मंगलकामना करता हूं।
देश के अस्तित्व और आदर्श के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है!
- सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु गोवर्द्धनमठ पुरी पीठाधीश्���र 'शंकराचार्य' स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज
श्री @RahulGandhi जी ने 14 जनवरी से शुरू होने वाली 'भारत जोड़�� न्याय यात्रा' को लेकर नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात और बातचीत की।
#BharatJodoNyayYatra 🇮🇳✊💯