#बामनवास, सवाईमाधोपुर : खण्डीप किसान महापंचायत के समर्थन में सर्वसमाज बैठक का आयोजन
बामनवास क्षेत्र में पांचना बांध से जुड़े मुद्दों और 26 जून को आयोजित होने वाली खण्डीप किसान महापंचायत के समर्थन को लेकर सर्वसमाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक 25 जून 2026 (गुरुवार) को सुबह 11 बजे झंडा चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में होगी। मनीष बामनवास ने जानकारी देते हुए क्षेत्र के सभी गांवों और समाज के लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
#Bamanwas #SawaiMadhopur #KhandipMahapanchayat #KisanMahapanchayat #PanchnaDam #RajasthanNews #SamacharPlus
#बामनवास,सवाईमाधोपुर : ककराला मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, 19 वर्षीय युवक की मौत
बामनवास क्षेत्र के ककराला मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पट्टी कलां निवासी सतीश मीणा पुत्र कमल मीणा के रूप में हुई है। एएसआई बनवारी लाल के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ, जब सतीश बाइक से रिवाली की ओर जा रहा था। गंभीर रूप से घायल सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार दो अन्य युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Bamanwas #SawaiMadhopur #RoadAccident #TragicAccident #SatishMeena #RajasthanNews #PoliceInvestigation #AccidentNews #samacharplus
#बामनवास, सवाईमाधोपुर : शहरी सेवा शिविर में पसरा सन्नाटा, कुर्सियां रहीं खाली
| बामनवास, सवाईमाधोपुर | Bamanwas Sawai Madhopur शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लगाए गए शिविर में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी। नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के काउंटरों पर अधिकांश समय कुर्सियां खाली रहीं और फरियादियों की संख्या बेहद कम दर्ज की गई। सफाई, पट्टा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और भवन निर्माण स्वीकृति जैसी सेवाओं की व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन लोगों की भागीदारी नगण्य रही। स्थानीय लोगों ने कम प्रचार-प्रसार और सूचना व्यवस्था की कमी को इसकी प्रमुख वजह बताया।#Bamanwas #SawaiMadhopur #UrbanCamp #RajasthanNews #PublicIssues #NagarPalika #SamacharPlus
#बामनवास, सवाईमाधोपुर : ब्लॉक स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह, कई अधिकारी रहे अनुपस्थित
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पट्टी खुर्द (बामनवास) में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता केदार लाल मीणा विशेष रूप से मौजूद रहे।
योग नोडल अधिकारी आयुर्वेद विभाग के डॉ. शंकरलाल मीणा, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर मीणा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, पुलिस जवान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हालांकि उपखंड स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
#Bamanwas #SawaiMadhopur #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #RajasthanNews #KedarLalMeena #YogaProgram #SamacharPlus
#बामनवास : प्रशासन में बड़ा बदलाव, नए SDM की नियुक्ति
| बामनवास, सवाईमाधोपुर | राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी RAS अधिकारियों की तबादला सूची में बामनवास उपखंड में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव का तबादला सहायक कलेक्टर, खैरथल-तिजारा किया गया है, जबकि डेगाना (नागौर) के उपखंड अधिकारी श्रीमोहन चौधरी को बामनवास का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद अब बामनवास उपखंड की प्रशासनिक जिम्मेदारी श्रीमोहन चौधरी संभालेंगे।
#Bamanwas #SawaiMadhopur #SDMTransfer #RajasthanNews #Administration #TransferList #BreakingNews #SamacharPlus
सवाई माधोपुर पुलिस की आमजन से अपील
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही रेलवे ट्रैक एवं ट्रेनों के आवागमन संबंधी भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें, दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से संचालित है
#StopRumours@dmsawaimadhopur@IgpBharatpur@PoliceRajasthan