@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@EMofficeUP@AKSharmaOffice@aksharmaBharat@UPPCLLKO
UPPCL की 24×7 “बेहतर कार्यप्रणाली” का एक और LIVE उदाहरण।
कल दोपहर 12 बजे से बिजली गुल है। विभाग के ताजा अपडेट के हिसाब से अगर रात 12 बजे तक सप्लाई बहाल होती है तो लगभग 36 घंटे की बिजली कटौती होगी।
8 पोल टूटे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या ये पोल कल चली महज 15–25 km/h की तेज हवा/आंधी को भी नहीं झेल पाए?
क्या इन पुराने पोलों की उम्र, मजबूती और condition की नियमित जांच होती है?
क्या कमजोर पोलों की पहचान करके उन्हें समय रहते बदला जाता है?
या maintenance सिर्फ कागजों में पूरी हो जाती है?
क्योंकि इसका खामियाजा जनता भुगत रही है
घरों में पीने का पानी नहीं
मोबाइल चार्ज नहीं
खेती-बाड़ी ठप
छोटे कारोबार ठप
बच्चों के Half-Yearly Exams चल रहे हैं, लेकिन पढ़ने के लिए बिजली नहीं।
और विभाग के अपडेट देखिए—
कल: “कल पोल लग जाएगा।”
आज सुबह: “शाम तक सप्लाई मिलने की संभावना।”
आज शाम: “रात 12 बजे तक बहाल होने की संभावना।”
यानी बिजली के साथ restoration time भी हर कुछ घंटे में बदल रहा है।
मैं किसी राजनीतिक दल का पक्ष नहीं ले रहा, लेकिन अपने अनुभव की बात जरूर कहूंगा—अखिलेश यादव सरकार के समय कम से कम गांवों में 12-12 घंटे की शिफ्ट में बिजली मिलती थी और स्थानीय स्तर पर लाइनमैन से संपर्क करके रात-दिन छोटी-मोटी खराबियां जल्दी ठीक हो जाती थीं।
आज स्थिति यह है कि रात में लाइनमैन काम करने को तैयार नहीं होते, और ग्रामीण उपभोक्ता घंटों नहीं बल्कि कई बार 30–40 घंटे तक बिजली का इंतजार करते हैं।
सवाल सरकार से है, राजनीति से नहीं:
जब बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के इतने दावे होते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में ground-level maintenance और emergency restoration इतना कमजोर क्यों है?
जनता को 24×7 आश्वासन नहीं, 24×7 reliable electricity चाहिए।
#UPPCL #UPPower #Electricity #PowerCut #RuralUP #UttarPradesh #Sultanpur #SultanpurUP #PowerCrisis #Bijli #BijliSankat #UPGovt #UPNews #RuralIndia #Infrastructure #PowerInfrastructure #ElectricityCrisis
@BJP4India@BJP4UP@UPGovt@myogiadityanath@narendramodi@PMOIndia@UPPCLLKO@AKSharmaOffice
एक सीधा सवाल है—
क्या “विकसित भारत” में देश के गांवों और किसानों का कोई योगदान नहीं है?
अगर है, तो फिर सुल्तानपुर के रामनगर पावर हाउस के पलहीपुर फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाकों को बार-बार 36–40 घंटे तक बिजली के बिना क्यों रहना पड़ता है?
सिर्फ 8–9 बिजली के पोल की मरम्मत में 36 घंटे से ज्यादा लग चुके हैं और अभी तक बिजली बहाल नहीं हुई।
शहरों और कस्बों में बिजली बहाल हो जाती है, लेकिन गांव इंतजार करता रहता है।
हर बार वही दावा—
“व्यवस्था बेहतर है।”
“युद्धस्तर पर काम हो रहा है।”
“ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली दी जा रही है।”
लेकिन जमीन पर 36–40 घंटे का अंधेरा!
तो सवाल यह है—
क्या विकास सिर्फ शहरों तक है?
क्या किसान सिर्फ चुनाव और भाषणों में महत्वपूर्ण है?
क्या गांव के बच्चों की पढ़ाई, परिवार का पानी और किसान की खेती महत्वपूर्ण नहीं है?
देश की कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां राष्ट्रीय आय का करीब 1/5 हिस्सा देती हैं और लगभग 46.1% workforce इससे जुड़ी है।
फिर भी गांव के लोगों को बिजली के लिए 36–40 घंटे इंतजार करना पड़े—
क्या यही विकसित भारत है?
सिर्फ दावे करने से विकास नहीं होता।
ग्राउंड पर सुविधा पहुंचाने से विकास होता है।
कागज पर बिजली की उपलब्धता कुछ भी हो,
लेकिन जिस घर में 36 घंटे बल्ब नहीं जलता,
जिस मोटर से पानी नहीं निकलता,
और जिस बच्चे को परीक्षा की तैयारी मोमबत्ती में करनी पड़ती है—
उस परिवार से पूछिए कि उसे “विकास” कैसा दिखाई देता है।
@narendramodi@PMOIndia@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@BJP4India@BJP4UP@UPPCLLKO@AKSharmaOffice
सवाल सिर्फ बिजली का नहीं है।
सवाल है—विकसित भारत में गांव और किसान की जगह आखिर कहाँ है?
#ViksitBharat #Sultanpur #Palhipur #Ramnagar #UPPCL #Kisan #Farmers #RuralIndia #VillageIndia #Electricity #PowerCut #GroundReality #UttarPradesh #UPGovernment #BJP
#BJP4ViksitBharat #Bjp_मतलब_भरोसा_और_न्याय
@yadavakhilesh
@UPPCLLKO@UPPCL
रामनगर-पलहीपुर फीडर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल।
01:08 am बजे तक पावर हाउस के स्टेटस में “All Feeders Running” दिखाया जा रहा था।
मैंने 1912 बजे शिकायत दर्ज की।
इसके ठीक 2 मिनट बाद ग्रुप में मैसेज कर दिया गया कि लाइन “Breakdown” में है
सवाल यह है कि जब उपभोक्ता शिकायत कर रहा था, तब सिस्टम में “All Feeders Running” क्यों दिखाया जा रहा था? शिकायत के तुरंत बाद ही लाइन “Breakdown” कैसे हो गई?
रामनगर-पलहीपुर फीडर के JE और उनके स्टाफ द्वारा शिकायतों को इसी तरह बंद किए जाने की समस्या लंबे समय से चल रही है। लोग शिकायत करते-करते परेशान हो जाते हैं, लेकिन शिकायत का समाधान करने के बजाय उसे बंद कर दिया जाता है।
और मामला सिर्फ शिकायत बंद करने तक सीमित नहीं है। स्थानीय स्तर पर जो स्थिति है, उसकी सही जानकारी ऊपर के अधिकारियों, एक्सईएन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक भी नहीं पहुँचाई जाती और उन्हें अलग जानकारी दी जाती है।
मेरे पास इसके स्क्रीनशॉट और शिकायतों का रिकॉर्ड मौजूद है, जिसमें स्टेटस, शिकायत का समय और उसके तुरंत बाद दिया गया “Breakdown” का अपडेट साफ दिखाई देता है।
अगर लाइन पहले से Breakdown में थी तो “All Feeders Running” क्यों दिखाया गया?
अगर फीडर Running था तो शिकायत के दो मिनट बाद Breakdown कैसे हो गया?
शिकायतों को बिना समाधान के बंद करने की जिम्मेदारी किसकी है?
और वरिष्ठ अधिकारियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी कौन देगा?
@myogiadityanath @AKSharmaBJP @UPGovt@CMOfficeUP
दावे और रिकॉर्ड कुछ और, जमीन पर हकीकत कुछ और। आखिर रामनगर-पलहीपुर फीडर की इस व्यवस्था की जवाबदेही किसकी है?
@mvvnlsultanpur
श्री शशांक शुक्ला, XEN, EDD-2 सुल्तानपुर को त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष धन्यवाद।🙏
फोन पर तुरंत जवाब, समस्या की सुनवाई और समाधान के लिए कार्रवाई यही है Consumer Ist सोच
@UPPCLLKO@MVVNLmd@MVVNLHQ को ऐसे ही ईमानदार, जवाबदेह और संवेदनशील अधिकारियों की जरूरत है।
@ViCustomerCare your excutive promise me, i will get some update within 3 days. did not get update, did not get network
where is Updates?
@ViCustomerCare
@ViCustomerCare your excutive promise me, i will get some update within 3 days. did not get update, did not get network
where is Updates?
@ViCustomerCare
कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए।
@UPPCLLKO
26 hours, there is no power supply,
as per power house they don't have staff for night shift, that's means power supply will not come till tomorrow afternoon non,
HelpUs
@mvvnlsultanpur@ChairmanUppcl@ChiefAyodhya
Ram nagar power house, Palhaipur feeder Sultanpur
@UPPCLLKO
इस फीडर में हमेशा खराबी आती रहती है, और कुछ खास इलाकों में ही यह समस्या बार-बार होती है; कोई भी इस समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है? अभी पिछले 29 घंटों से बिजली नहीं है और कल तक बिजली नहीं आएगी।
मेरी सभी शिकायतें बिना किसी अपडेट के बंद कर दी गईं। @MVVNLHQ
@UPPCLLKO
26 hours, there is no power supply,
as per power house they don't have staff for night shift, that's means power supply will not come till tomorrow afternoon non,
HelpUs
@mvvnlsultanpur@ChairmanUppcl@ChiefAyodhya
Ram nagar power house, Palhaipur feeder Sultanpur