माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी, आप 💯% सही कह रहें है कि सरकार अच्छा कदम उठाती है तो पब्लिक उसको समर्थन देती हैं। महाराज जी, आपके पिछले 9 वर्षों कार्यकाल में यूपी में बहुत से अच्छे कार्य हुए है जो सराहना योग्य हैं लेकिन महाराज जी ,जो पब्लिक सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करती हैं उसे सरकार के समक्ष अपनी समस्याओं को रखने का भी हक है जो आपने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राधिकरणों, प्रशासन एवं शासन के समक्ष रखने का माध्यम भी दिया हुआ है लेकिन महाराज जी बड़े अफसोस के साथ आपके संज्ञान में निम्न समस्याओं को लाना चाहता हूं
:-
▶️प्राधिकरण,जिला प्रशासन एवं शासन ने यूपी जनसुनवाई पोर्टल का मजाक बना रखा है और ज्यादातर समस्याओं का बिना समाधान किये हीं निस्तारण कर देती है या फिर गलत या आधा अधूरा समस्या का समाधान करके शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता हैं।
▶️यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर गलत निस्तारण करने में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (@OfficialGNIDA)
का तो जवाब हीं नहीं है, ये तो यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर वरिष्ठ प्रबन्धक के स्तर से लेकर, एसीईओ एवं सीईओ स्तर तक गलत और बिना कार्य किए हुए समस्या का निस्तारण करने की महारत हासिल कर रखा है।मित्रा ऐप पर तो ये समस्या का संज्ञान लेना भी उचित नहीं समझते हैं।
▶️यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के गलत या आधा अधूरा निस्तारण या निस्तारण नहीं करने में गौतम बुद्धनगर जिला प्रशासन (@dmgbnagar )और उसमें भी खासकर इसका राजस्व विभाग एवं दादरी तहसील का जवाब नहीं है। अक्टूबर 2025 के मेरे द्वारा किए गए शिकायत का आजतक बार बार रिमाइन्डर देने के बावजूद भी राजस्व विभाग एवं तहसील द्वारा मेरी शिकायत का समाधान की बात तो दूर उसका संज्ञान लेकर मुझे कोई रिप्लाई भी नहीं किया गया है और आजतक अधीनस्थ से वापस की स्थिति के साथ जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित हैं।
▶️यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की गुणवता में @UPSIDA प्राधिकरण भी कुछ कम नहीं है। यहां भी यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर अपलोड किए गए आख्या पर अगर असंतुष्टि का फीडबैक देने पर एसीईओ स्तर के अधिकारी की रिप्लाई में भी क्षेत्रीय प्रबंधक की हीं रिप्लाई को एसीईओ की कवरिंग लेटर के साथ अपलोड कर दिया जाता हैं जबकि जमीनी स्तर पर समस्या के समाधान के लिए एसीईओ स्तर पर कोई कार्य नहीं करता jzता है, और यहीं हाल सीईओ एवं अपर मुख्य सचिव , औद्योगिक विकास विभाग के स्तर पर भी होता हैं।
कृप्या उपरोक्त का संज्ञान लेकर यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों एवं मंत्रियों की कठोर दिशा निर्देश जारी करने का कष्ट करें। धन्यवाद। 🙏🙏🙏
This issue still remains unresolved, false ATR was provided earlier. Request @CPCB_OFFICIAL@uppcbofficial@UppcbN to take strict action. Foul smell is continuously coming towards residential area from this illegal dumping site.
माननीय मंत्री जी, औद्योगिक निवेश के लिए और अनुकूल उत्तर प्रदेश बनाने के साथ साथ उन औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास के यूपीसीडा के रेसिडेंशियल सेक्टर्स की समस्याओं के समाधान हेतु अपने बहुमूल्य समय में से थोड़ा समय निकालकर यहांकि समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करने का कष्ट करें। धन्यवाद।
माननीय सांसद महोदय, आपसे विनम अनुरोध करता हूं कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप यूपीसीडा के वरिष्ठ अधिकारियों ,जिला प्रशासन (@dmgbnagar) एवं सूरजपुर साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2 ,ग्रेटर नोएडा के निवासियों के साथ मिलकर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु संकल्प लें ताकि हमसब अपने आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण दे सके और इस कड़ी में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी (@narendramodi )के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर
@UPSIDA प्राधिकरण अंतर्गत #GreaterNoida के #SurajpurSiteCGroupHousingExtn2 सेक्टर(प्रदूषण विभाग द्वारा गौतम बुद्धनगर के सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र एवं हॉटस्पॉट) में अधिक से अधिक पौधे लगाकर और स्वच्छता का संकल्प लेकर एक स्वस्थ और सुनहरे कल का निर्माण की शुरूआत करने का कष्ट करें।
UPSIDA के CEO ने UPSIDA के रिहायशी सेक्टरों के निवासियों से, खासकर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर साइट C ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन-II के निवासियों से बातचीत क्यों नहीं की ? ये निवासी पिछले 10 सालों से भारी मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदारों ने 2013 और 2016 के बीच बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से होम लोन लेकर अपने घर खरीदे थे और बिल्डर को पूरी कीमत चुका दी थी। सालों तक नियमित रूप से EMI चुकाने और भारी ब्याज का बोझ उठाने के बावजूद, ये फ्लैट अभी तक संबंधित खरीदारों के नाम पर रजिस्टर नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह 'कंप्लीशन सर्टिफिकेट' (CC), 'ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट' (OC) से जुड़े लंबित मुद्दे और बिल्डर तथा अथॉरिटी के बीच चल रहे अन्य विवाद हैं।
निवासी एक दशक से भी ज़्यादा समय से इस समस्या के समाधान का धैर्यपूर्वक इंतज़ार कर रहे हैं। इस मुद्दे की गंभीरता और सैकड़ों परिवारों द्वारा झेली जा रही परेशानियों को देखते हुए, यह विनम्र अनुरोध किया जाता है कि UPSIDA के CEO कृपया सीधे निवासियों से बातचीत करें, उनकी शिकायतों को समझें और CC, OC तथा रजिस्ट्री से जुड़े लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए ज़रूरी कदम उठाएं।
#शिवालिकहोम्स #ग्रेटरनोएडा #यूपीसीडा #यूपी #कॉसमॉसइंफ्राएस्टेटप्राइवेटलिमिटेड #सूरजपुरसाईटसीग्रुपहाउसिंगएक्सटेंशन2 #कबमिलेगामालिकानाहक #कबहोगीरजिस्ट्री #रामराज्य #ShivalikHomes #GreaterNoida #UPSIDA #UP #SurajpurSiteCGrpHousingExtn2 #KabMilegaMaalikanaHaq #KabHogiRegistry #RamRajya
@Rmsurajpurupsi2@dmgbnagar@MedhaRoopam@_InvestUP@IasAlok@sanjaychapps1@IIDGoUP@spgoyal_ias@ChiefSecyUP@tejpalnagarMLA@PankajSinghBJP@DhirendraGBN@bhati_narendra1@ShrichandSharma@dr_maheshsharma@surendrasnaagar@JaswantSainiBJP@NandiGuptaBJP@brajeshpathakup@kpmaurya1@officeofPCM@mppchaudhary@myogioffice@myogiadityanath@CMHelpline1076@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
माननीय जिलाधिकारी @MedhaRoopam महोदया,
@UPSIDA अंतर्गत सूरजपुर साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2, ग्रेटर नोएडा की बिल्डर सोसाइटी "शिवालिक होम्स" की सीसी,ओसी एवं रजिस्ट्री की 10 वर्षों से लंबित समस्या का समाधान कब होगा ? शिवालिक होम्स सोसाइटी के फ्लैट बायर्स पिछले 6 वर्षों में यूपीसीडा प्राधिकरण ,तहसील से लेकर जिला प्रशासन ,जनप्रतिनिधियों एवं शासन तक से अनेकों बार फरियाद कर चुके है ?
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath महाराज जी ,जैसा कि आपको विदित है कि गौतम बुद्धनगर जिला अंतर्गत सभी प्राधिकरणों(@UPSIDA ,@OfficialGNIDA ,@YamunaAuthority एवं @CeoNoida )के अधिन बिल्डर सोसाइटीज की सीसी ,ओसी एवं रजिस्ट्री पिछले 8 से 10 वर्षों से बिल्डरों एवं संबंधित प्राधिकरणों के बीच लीज़ रेंट के बकाया एवं सीसी-ओसी के लिए वांछित प्रपत्रों (NOCs) के प्राधिकरण में जमा नहीं करने के कारण लंबित हैं और जिसके कारण हजारों फ्लैट बायर्स को अपनी मेहनत की कमाई एवं उम्र भर की सेविंग से खरीदे हुए आशियाने का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा हैं।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय, हर चुनाव से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधिगण फ्लैट बायर्स को उनके फ्लैट की रजिस्ट्री की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाने का वादा करते है और उनकी ओर से प्रयास भी किया जाता रहा है लेकिन शायद प्राधिकरणों द्वारा इस ज्वलंत समस्या के समाधान हेतु लिए जा रहें निर्णय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव या उनके निर्देशों को गम्भीरता से नहीं लिया जाता है। महोदय,गौतम बुद्धनगर जिला में जिला प्रशासन भी प्राधिकरणो के अंतर्गत आनेवाले फ्लैट बायर्स की सीसी, ओसी एवं रजिस्ट्री समस्या का समाधान निकालने में ज्यादातर यह बोलकर अपना हाथ झाड़ लेता हैं कि प्राधिकरणों के क्षेत्र की समस्या में जिला प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं होता है सिवाय राजस्व वसूली हेतु प्राधिकरणों एवं रेरा द्वारा बकाएदार बिल्डर्स के खिलाफ जारी आरसी के एक्जीक्यूशन करने के और इस कार्य में भी जिला प्रशासन को बहुत अधिक सफलता नहीं मिलती रही है।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,अतः आपसे विन्रम निवेदन हैं कि आप आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस ज्वलंत समस्या के समाधान हेतु गौतम बुद्धनगर जिला के सभी संबंधित प्राधिकरणों (@UPSIDA ,@OfficialGNIDA ,@YamunaAuthority एवं @CeoNoida ) की अलग-अलग कमेटी बनाने का कष्ट करें जिसमें सभी संबंधित प्राधिकरणों के सीईओ, जिलाधिकारी ,गौतम बुद्धनगर (@dmgbnagar ), पुलिस कमिश्नर(@CP_Noida) संबंधित स्थानीय जनप्रतिनिधि (विधायक) को शामिल करें एवं इस कमेटी में शासन स्तर से अपर मुख्य सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, यूपी एवं कैबिनेट मंत्री अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, यूपी सरकार को शासन एवम सरकार की ओर से क्रमशः नोडल अधिकारी एवं मंत्री नामित करने का कष्ट करें एवं इस कमेटी को समयबद्ध चरणों में इस समस्या का समाधान करने का दिशा निर्देश जारी करने का कष्ट करें। धन्यवाद।हिमांशु शेखर झा, शिवालिक होम्स सोसाइटी ,ग्रेटर नोएडा।🙏🙏🙏
#शिवालिकहोम्स #ग्रेटरनोएडा #यूपीसीडा #यूपी #कॉसमॉसइंफ्राएस्टेटप्राइवेटलिमिटेड #सूरजपुरसाईटसीग्रुपहाउसिंगएक्सटेंशन2 #कबमिलेगामालिकानाहक #कबहोगीरजिस्ट्री #रामराज्य #ShivalikHomes #GreaterNoida #UPSIDA #UP #SurajpurSiteCGrpHousingExtn2 #KabMilegaMaalikanaHaq #KabHogiRegistry #RamRajya
@rmsurajpur@rmsurajpur1@rmsurajpur22@AnilSharma_73@gaur_charchit@dmgbnagar@MedhaRoopam@_InvestUP@InfoDeptUP@AwasthiAwanishK@sanjaychapps1@IIDGoUP@spgoyal@spgoyal_ias@tejpalnagarMLA@ShrichandSharma@bhati_narendra1@DhirendraGBN@PankajSinghBJP@dr_maheshsharma@SurendraSNagar@Satishmahanaup@JaswantSainiBJP@kpmaurya1@brajeshpathakup@mppchaudhary@myogioffice@mlkhattar@GovernorofUp@UPGovt@CMOfficeUP@MoHUA_India@PMOIndia
माननीय डीएम महोदया,
गौतम बुद्ध नगर,
उत्तर प्रदेश
विषय: यूपीसीडा(UPSIDA) अंतर्गत सूरजपुर साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन -2 ,ग्रेटर नोएडा की बिल्डर सोसाइटी "शिवालिक होम्स" की लिफ्ट्स का
यूपी लिफ्ट एक्ट 2024 के तहत पंजीकरण बिल्डर द्वारा नही करवाने के संदर्भ में शिकायत।
माननीय डीएम (@dmgbnagar) महोदया, #यूपीलिफ्टएक्ट2024 , #गौतमबुद्धनगर में सितंबर 2024 में लागू हो गया था और उस समय गौतम बुद्ध नगर की सभी हाईराइज सोसाइटीज, ऑफिसेज ,मॉल, होटल्स, थिएटर्स इत्यादि में इसे नियमानुसार लागू करने के लिए 31 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था । समाचारपत्रों के मुताबिक यूपी लिफ्ट एक्ट 2024 को जमीनी स्तर पर नियमानुसार लागू करने एवं लिफ्ट से संबंधित शिकायतों की जांच एवं करवाई के लिए जिला प्रशासन ने एक कमिटी भी बनाई थी । माननीय डीएम @MedhaRoopam महोदया, लिफ्ट एक्ट के लागू होने के 1 वर्ष से अधिक होने के बावजूद अभी भी बहुत सी ऐसी हाईराइज हाउसिंग सोसाइटीज हैं जिनमें लिफ्ट एक्ट 2024 के तहत नाहीं रजिस्ट्रेशन हुआ है और नाहीं लिफ्ट का रखरखाव लिफ्ट एक्ट के नियमनुसार किया जा रहा हैं।महोदया, #यूपीसीडा (#UPSIDA) अंतर्गत #सूरजपुरसाईटसीग्रुपहाउसिंगएक्सटेंशन2 की बिल्डर सोसाइटी "#शिवालिकहोम्स" में आजतक लिफ्ट एक्ट के तहत लिफ्ट का पंजीकरण बिल्डर ने नहीं करवाया है। लिफ्ट्स का प्रॉपर रखरखाव भी नहीं होता हैं। लिफ्ट में नाहीं #कैमरा लगा हुआ और नाहीं #इंटरकॉम की व्यवस्था है और आए दिन लिफ्ट्स खराब होते रहते है महोदया , आखिर जिला प्रशासन द्वारा नामित कमिटी वैसे डिफाल्टर्स जिन्होंने अभी तक लिफ्ट एक्ट 2024 के तहत अपनी अपनी सोसाइटीज ,ऑफिसेज,मॉल, हॉस्पिटल्स, थिएटर्स ,होटल्स इत्यादि की लिफ्ट्स का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हैं उन पर कोई कड़ा एक्शन क्यों नहीं ले रही है ? आखिरकार ये आमजन की जिंदगी की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है।
माननीय डीएम महोदया , आमजन की जिंदगी की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला होने के कारण आपसे विनम्र अनुरोध हैं कि आप इस ट्वीट एवं संलग्न ईमेल द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लेकर संबंधित कमिटी एवं विभागों को इस मैटर पर नियमानुसार निरीक्षण कर डिफाल्टर्स के विरूद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देने एवं लिफ्ट एक्ट के तहत लिफ्ट का रजिस्ट्रेशन करवाने की कष्ट करें। सादर धन्यवाद।
हिमांशु शेखर,
शिवालिक होम्स सोसाइटी निवासी,
सूरजपुर साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2, ग्रेटर नोएडा। यूपी-201306
कॉपी :
1)क्षेत्रीय प्रबंधक,यूपीसीडा क्षेत्रीय कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर । @Rmsurajpurupsi2
2)सहायक निर्देशक,विद्युत सुरक्षा , उत्तर प्रदेश शासन,गौतम बुद्ध नगर ।
3)उप निदेशक विद्युत सुरक्षा, उ.प्र. सरकार गाज़ियाबाद क्षेत्र, गाज़ियाबाद ।
4)मुख्य अग्निशमन अधिकारी ,गौतम बुद्ध नगर।
5) एसडीएम/सदर,गौतम बुद्ध नगर। @GbnSdm
6)एडीएम(वित्त और राजस्व),गौतम बुद्ध नगर। @Atul_adm
7)एसीईओ, यूपीसीडा, मुख्यालय- कानपुर। @gaur_charchit
8)सीईओ, यूपीसीडा, मुख्यालय -कानपुर। @upsida
9)अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास विभाग, यूपी सरकार, लखनऊ,यूपी। @IasAlok
10)अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) एवं अध्यक्ष,यूपीपीसीएल @UPPCLLKO
11)अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, यूपी। @sanjaychapps1
12)महानिदेशक,अग्निशमन सेवा मुख्यालय,लखनऊ, उत्तर प्रदेश। @fireserviceup
13)विद्युत सुरक्षा निदेशालय , लखनऊ , उत्तर प्रदेश सरकार
14)आई आई डी सी, औद्योगिक विकास विभाग, यूपी सरकार, लखनऊ,यूपी। @IIDGoUP
15)मुख्य सचिव ,यूपी सरकार। @spgoyal_ias@ChiefSecyUP
16)औद्योगिक विकास मंत्री ,यूपी सरकार। @NandiGuptaBJP
17)ऊर्जा मंत्री,यूपी सरकार। @AKSharmaOffice@EMofficeUP@aksharmaBharat@JaswantSainiBJP@tejpalnagarMLA@DhirendraGBN@PankajSinghBJP@ShrichandSharma@surendrasnaagar@dr_maheshsharma@isomendratomar@kpmaurya1@BrijeshSinghBJP@brajeshpathakup@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
@OfficialGNIDA प्राधिकरण के वर्क सर्कल 5 के वरिष्ठ अधिकारीगण, जीएम,प्रोजेक्ट्स, संबंधित ओएसडी एवं एसीईओ तथा सीईओ महोदय , मेरे द्वारा साइट सी लिंक रोड की रिसर्फेसिंग , उस सड़क के अवैध कटो को बंद करने एवं उस सड़क की सेंट्रल वर्ज की फेंसिंग एवं रखरखाव से संबंधित पिछले कुछ महीनों में किए गए IGRS कंप्लेंट्स के जबाव में वरिष्ट प्रबन्धक वर्क सर्कल 5 द्वारा दिए गए निम्न रिप्लाई की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने का कष्ट करें। क्या इस सड़क की रिसर्फेसिंग,चौड़ीकरण , अवैध कटो को बंद करने एवं सेंट्रल वर्ज की फेंसिंग सही करवाने एवं सेंट्रल वर्ज में पेड़ों की रखरखाव के लिए प्राधिकरण द्वारा एस्टीमेशन एवं टेंडर की प्रक्रिया का कार्य पूरा कर लिया गया है कि नहीं एवं अगर हो गया है तो संबंधित कार्य की शुरूआत कब तक शुरू किया जाएगा बताने का कष्ट करें। धन्यवाद । #SiteCLinkRoad #GreaterNoida #GNIDA
#GautamBuddhaNagsr #IGRS
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt
Waste dumping between the high-rise societies in Surajpur Site C has been continuing nonstop. Tractors are offloading waste from morning till late evening, causing severe air pollution and unbearable foul smell in the area. Is this an officially approved dumping site? Today’s pic
सूरजपुर साइट C में हाई-राइज सोसाइटियों के बीच लगातार कचरा डंपिंग की जा रही है। सुबह से देर शाम तक ट्रैक्टर लगातार कचरा खाली कर रहे हैं, जिससे इलाके में गंभीर वायु प्रदूषण और असहनीय बदबू फैल रही है।
क्या यह आधिकारिक रूप से स्वीकृत डंपिंग साइट है?
माननीय अपर मुख्य सचिव (@IasAlok)औद्योगिक विकास विभाग,यूपी सरकार महोदय @UPSIDA अंतर्गत सूरजपुर साईट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटेंशन 2, ग्रेटर नोएडा की बिल्डर सोसाइटी शिवालिक होम्स की 10 वर्षों से लंबित सीसी,ओसी एवं रजिस्ट्री की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने का कष्ट करें।धन्यवाद।