सुकमा में आपात स्थिति में डायल 112 के जवानों ने त्वरित पहुंचकर जरूरतमंद की मदद की और मानवता का परिचय दिया। उनकी तत्परता और सेवा भावना पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत करती है।
@CGPolice@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
https://t.co/2iYhM5KRAl
‼️ URGENT & IMPORTANT ‼️
सभी जिला सोशल मीडिया टीमों से आग्रह है कि ऊपर दिए गए लिंक ☝🏻
“Exclusive Podcast में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अरुण देव गौतम जी के साथ विशेष बातचीत”
को अपने-अपने जिले के official social media pages Facebook और X (Twitter) पर अनिवार्य रूप से शेयर करें।
धन्यवाद।
@CGPolice@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
🟦*प्रेस विज्ञप्ति*
🟥*चोरी खुलासा*
🟦*थाना सिटी कोतवाली सुकमा जिला सुकमा*
🟥*दिनांक:24 जून 2026*
🔵*सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार।*
🔵*आरोपियों से चोरी हुए शत-प्रतिशत सामान बरामद।*
🔵*गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।*
🟦 पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण IPS के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री अभिषेक वर्मा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुकमा श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में, थाना सिटी कोतवाली सुकमा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई लाखों की चोरी के मामले का महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।
🟦 दिनांक 16.06.2026 को प्रार्थी शेख सजार (पिता स्व. शेख इस्माईल, उम्र 53 वर्ष, निवासी पटनमपारा सुकमा) ने थाना सुकमा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत एवं कथन के अनुसार, सर्किट हाउस के सामने स्थित राजीव भवन (जिला कांग्रेस कार्यालय) में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर भवन के अंदर से भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक्स का सामान—जिसमें 30 नग ट्यूबलाइट, 1 नग पंखा, 8 नग इलेक्ट्रिक बोर्ड और भवन के इलेक्ट्रिक वायर एवं 02 नग AC (कुल कीमती लगभग 107,000 रुपये)—चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुकमा में *अपराध क्रमांक 42/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस (BNS)* के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
🟦 मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुकमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, पुलिस ने संदेही सुकमा सम्राटनगर निवासी *मोहम्मद अशवाक* को हिरासत में लिया। गवाहों के समक्ष की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने रिश्ते के भतीजे *नाहिद खान* के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद दूसरे आरोपी नाहिद खान को भी तत्काल घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
🔷*बरामदगी और जब्ती :-*
आरोपियों के पृथक-पृथक मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित सामग्रियां बरामद कीं:
01. 02 नग गोदरेज कंपनी का एसी (AC) आउटडोर सहित।
02. 13 नग ट्यूब लाइट।
03. 01 नग सीलिंग पंखा
04. 06 नग इलेक्ट्रिक बोर्ड
05. चोरी किया गया कॉपर वायर (तांबे का तार) लगभग 06 kg।
🔷**गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:**
1. **मोहम्मद अशवाक** पिता शेख हसैनी, उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड क्रमांक 02, सम्राट नगर, सुकमा, थाना व जिला सुकमा (छ.ग.)।
2. **नाहिद खान** पिता स्व. नन्नू खान, उम्र 19 वर्ष, साकिन वार्ड क्रमांक 10, जे.डी. कॉलोनी, दंतेवाड़ा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छ.ग.)।
🟦आरोपियों के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर उन्हें दिनांक 23.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया और आज दिनांक को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय, सुकमा के समक्ष दोनों आरोपियों को पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया है। मामले में आगे की विवेचना कार्रवाई जारी है।
...000...
@CGPolice@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
🟦*प्रेस विज्ञप्ति*
🟥*थाना गादीरास जिला सुकमा*
🟦*दिनांक 23/06/26*
🔵*जनता और पुलिस की मुस्तैदी: शराब के नशे में बस चला रहे चालक पर त्वरित कार्रवाई, टला बड़ा हादसा!*
🔵*शराब के नशे में बस चलाते पाए गए चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।*
🟦आमजन की सुरक्षा, सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाने की दिशा में सुकमा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज थाना गादीरास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों से भरी बस के एक नशेड़ी चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की है।
🟦आज दिनांक 23/06/2026 को कोंटा बस स्टैंड में संचालित RBMP बस (क्रमांक CG-18 F-1700) के चालक की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर जागरूक स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना थाना गादीरास को दी।
सूचना मिलते ही थाना गादीरास पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची। वह उपस्थित नागरिको ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले बस को रुकवाया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
🟦वैज्ञानिक पद्धति (ब्रीथ एनालाइजर)से पुलिस टीम द्वारा चालक का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें उसके शराब के अत्यधिक नशे में होने की प्रारंभिक पुष्टि हुई।
🟦आरोपी बस चालक के शेख सादिक पिता शेख साबिर उम्र 32 साल निवासी सुकमा खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम
(MV Act) की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से बस (CG-18F 1700) को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया है।
🟦वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले का प्रतिवेदन (Challan) तैयार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), सुकमा के न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*पुलिस प्रशासन की आम जनता से अपील*:
"यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। सुकमा पुलिस और जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है। भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस नागरिकों की सजगता की सराहना करती है।"
@CGPolice@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
सुकमा में पुनर्वास की नई मिसाल, 3 पुनर्वासित युवाओं को मिला ई-रिक्शा
पुनर्वास से आत्मनिर्भरता तक संवर रहा युवाओं का भविष्य
36 युवाओं को भी वेलकम किट का वितरण
सुकमा/ नक्सल पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। डीआईजी सीआरपीएफ श्री आनंद सिंह राजपुरोहित, कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं एसपी श्री किरण चव्हाण ने नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर 36 पुनर्वासित युवाओं को वैलकम किट वितरित की। इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने के लिए शासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन पुनर्वासित युवाओं—श्री पोडियाम राजू, श्री मनीष लखमा और श्री कलमू कोसा को जिला प्रशासन के द्वारा ई-रिक्शा प्रदान किए गए। इस सकारात्मक पहल से ये युवा स्वरोजगार के माध्यम से नियमित आय अर्जित कर सकेंगे और अपने परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देंगे। प्रशासन का मानना है कि रोजगार और आत्मनिर्भरता ही स्थायी पुनर्वास की सबसे मजबूत आधारशिला है। इस दौरान अधिकारियों ने ई रिक्शा में जिला अस्पताल तक का सफ़र भी किया।
छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित युवाओं के लिए व्यापक पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा जा रहा है तथा कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सुकमा प्रशासन के इन प्रयासों से न केवल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, बल्कि क्षेत्र में शांति, विकास और विश्वास का वातावरण भी मजबूत हो रहा है।
@CGPolice@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
आज दिनांक 19.06.2026 को श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर थाना केरलापाल में न्याय संहिता कैम्पेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमान परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा, थाना प्रभारी एवं समस्त थाना स्टाफ़ उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में ग्राम बोड़ागुडा, बगड़ेगुडा, परिया, शामसेट्टी, पोंगाभेजी, सिरसेट्टी एवं अन्य ग्रामो से आये आम नागरिकों को नवीन कानून के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिया गया, साथ ही सायबर अपराध के बारे में जानकारी देकर सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
@CG_Police
@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
🟦*प्रेस विज्ञप्ति*
🟥*थाना कोंटा जिला सुकमा*
🟦*दिनांक 19/06/26*
🔵*जनता और पुलिस की मुस्तैदी: शराब के नशे में बस चला रहे चालक पर त्वरित कार्रवाई, टला बड़ा हादसा!*
🔵*शराब के नशे में बस चलाते पाए गए चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।*
🟦आमजन की सुरक्षा, सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाने की दिशा में सुकमा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज थाना कोंटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों से भरी बस के एक नशेड़ी चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की है।
🟦आज दिनांक 19/06/2026 को कोंटा बस स्टैंड में संचालित पायल बस (क्रमांक CG-07 CM-5400) के चालक की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर जागरूक स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना थाना कोंटा को दी।
सूचना मिलते ही थाना कोंटा पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची। वह उपस्थित नागरिको ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले बस को रुकवाया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
🟦वैज्ञानिक पद्धति (ब्रीथ एनालाइजर)से पुलिस टीम द्वारा चालक का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें उसके शराब के अत्यधिक नशे में होने की प्रारंभिक पुष्टि हुई। संदेह को पूरी तरह पुख्ता करने के लिए पुलिस चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोंटा लेकर गई। डॉक्टरों द्वारा किए गए चिकित्सकीय परीक्षण में भी चालक के भारी नशे में होने की शत-प्रतिशत आधिकारिक पुष्टि हुई।
🟦आरोपी बस चालक *प्रताप नायर (पिता लक्ष्मी नायर, उम्र 40 वर्ष, निवासी- कोरापुट, उड़ीसा)* के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से बस (CG-07 CM-5400) को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया है।
🟦वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले का प्रतिवेदन (Challan) तैयार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), सुकमा के न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*पुलिस प्रशासन की आम जनता से अपील*:
"यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। सुकमा पुलिस और जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है। भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस नागरिकों की सजगता की सराहना करती है।"
@CG_Police
@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
जिला सुकमा के पुलिस लाईन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह के द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन सुकमा में सभी जवानों का परेड निरीक्षण किया गया ।
@CG_Police
@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
जिला पुलिस सुकमा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह के द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पुलिस लाइन सुकमा में सभी जवानों का परेड निरीक्षण किया जा रहा है ।
@CG_Police
@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
*// प्रेस विज्ञप्ति //*
⚫*यातायात पुलिस, जिला सुकमा (छ0ग0)*
⚫ *दिनांकः- 11 जून 2026*
⚫ *जिले में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सघन वाहन जांच अभियान, 104 प्रकरणों में कार्रवाई।*
♦️*सुकमा जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स जिला सुकमा, श्री रोहित शाह (भा.पु.से.) एवं श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित शुक्ला के नेतृत्व में संचालित किया गया।*
♦️*अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 104 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 32,900 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।*
♦️*वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्हें हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ओवरलोडिंग से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।*
♦️*सुकमा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के सघन जांच एवं प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।*
♦️*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोग प्रदान करें।*
*सुकमा पुलिस*
*‘‘सुरक्षा, सेवा एवं सहयोग’’*
@CG_Police
@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice
🛡️ *प्रेस विज्ञप्ति*
🛡️ *पूर्व में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियार, राउंड एवम् विस्फोट सामग्री बरामद।*
🛡️ *जिला पुलिस सुकमा (छत्तीसगढ़)*
🛡️*दिनांक : 05.06.2026*
🔶 *जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी से पूर्व में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।*
@CG_Police
@ChhattisgarhCMO@SukmaDist@sukmapolice