पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल लेवल की भद्द पिटवाई है। होशियारपुर जिले में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने एक गैंगस्टर से मिलकर US में रहने वाले पंजाबी परिवार से 4 लाख डॉलर (करीब 3.82 करोड़ रुपए) मांगे। पैसा न देने पर देने पर परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी। यह मर्डर कुछ महीने पहले पंजाब में हुआ था। अमेरिका की शीर्ष एजेंसी FBI के इस दावे के बाद पंजाब पुलिस ने इंस्पेक्टर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। IPS ऑफिसर को मामले की जांच सौंपी गई है।
पेट्रोलियम मंत्रालय चला कौन रहा है नितिन गडकरी या हरदीप पूरी?
साबित हो जायेगा तो मानोगे नहीं
जब मानना ही ना हो तो फिर साबित कर के क्या फायदा?
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है
मै किसी को भी चुनौती देता हूं... एक भी ऐसी पेट्रोल गाड़ी दिखाए जो इथेनॉल की वजह से खराब हुई ये सभी दावे झूठे हैं...
अब सबाल यह है कि इनको एथेनॉल मिला पेट्रोल बेचने में इतनी हमदर्दी क्यों है. इससे पहले भी तो पेट्रोल बिक रहा था,तब तो लोगों की शिकायत नहीं थी अब जनता और मैकेनिक शिकायत क्यों कर रहे हैं l उनकी शिकायत सुनने और उस पर एक्शन लेने के बजाए एथेनॉल की वकालत की जा रही है आखिर क्यों?
ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ में परिवहन विभाग के छोटे से रिटायर अफसर के घर छापे में "कुबेर का खजाना" मिला। इतना सोना चांदी, जवाहरात, प्लॉट मकान दुकान दुकान देख विजिलेंस वालों को "चक्कर" आ गया।
ललित कुमार के ठिकानों पर UP विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद। यूपी विजिलेंस की कार्रवाई में परिवहन विभाग के रिटायर अफसर ललित कुमार के ठिकानों से अकूत संपत्ति बरामद होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में करीब 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। दावा है कि विजिलेंस टीम को ललित कुमार से जुड़े बंगले, कोठियां, दुकानें, मकान, खेत और अन्य संपत्तियों के कागजात भी मिले हैं। छापे में मिली दौलत देखकर टीम भी हैरान रह गई। ट्रांसपोर्ट विभाग का एक रिटायर अफसर और इतनी बेहिसाब संपत्ति। अब यही सवाल जांच के केंद्र में है। विजिलेंस अब यह पता लगा रही है कि यह सोना-चांदी और संपत्तियां ललित कुमार ने अपनी वैध आय से खरीदीं या फिर भ्रष्टाचार की कमाई से खड़ा किया गया यह पूरा साम्राज्य है।
आइए राजस्थान आपको ज़मीन कब्जाने के लिए कैसे गौशाला का प्रयोग होता है, वो बताता हूं। 21/08/2025 को देव गौशाला सेवा संस्था शाहपुरा का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें सचिव बने शाहपुरा, भीलवाड़ा विधायक लालाराम बैरवा। फिर समिति के अध्यक्ष बने विधायक के बेटे चिनार देवतवाल। बारी आई कोषाध्यक्ष की तो विधायक ने यह जिम्मेदारी अपने दूसरे बेटे जतिन देवतवाल को दी और सह सचिव बनाया अपने भाई के बेटे कुंदन देवतवाल को। ऐसे ये गौशाला लगभग एक परिवार की हुई।
अब गौशाला रजिस्टर करके एक ज़मीन कब्जाने का खेल शुरू हुआ। शाहपुरा से 2 किलोमीटर दूर जहां केकड़ी - जयपुर - भीलवाड़ा - मांडल एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है वहां एक चारागाह की जमीन चिन्हित की गई। जमीन माता जी का खेड़ा पंचायत की चारागाह भूमि थी। गौशाला के नाम पर उस जमीन पर पट्टा जारी करवाने के लिए तैयारी हुई और SDM व कलेक्टर तक संपर्क साधा गया।
अब अगर गौशाला को किसी जमीन पर पट्टा जारी करवाना है तो नियमानुसार गौशाला 3 साल पुरानी होनी चाहिए। हालांकि ये गौशाला 2025 में बनी थी तो मामला अटका और कलेक्टर ने मना कर दिया। तो फिर गौशाला वाला प्लान ड्राप करके फेंसिंग की गई और XEN को कहा गया कि इस जमीन पर बिजली कनेक्शन जारी कर दो। XEN ने भी मना कर दिया क्योंकि मामला नियमों के विरुद्ध था तो तत्कालीन XEN APO कर दिया गया और नए XEN की नियुक्ति ने बिजली कनेक्शन भी दिलवा दिया। अब पूरा शाहपुरा चिल्ला रहा है कि विधायक जी ने जमीन हड़प ली है लेकिन यह बात जयपुर अमले के कान तक पहुंच कर भी अनसुनी है।
उधर शाहपुरा भीलवाड़ा के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी विधायक के इस कृत्य से नाराज़ हैं, पार्टी फोरम में दबे मुंह बोल भी रहे हैं लेकिन विधायक ने कब्जाई जमीन पर छत डाल ली है। बोरिंग हो गई है, बिजली कनेक्शन भी हो गया है और बाकी काम जोरों शोरों से शुरू है।
सब मिलकर @BhajanlalBjp को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सरकार इतनी अच्छी चल रही है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2028 में रिपीट भी हो जाएगी।
@lalarambairwaa@narendramodi@AmitShah
मैं सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं सभी ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखूँगा, कि वे लिखित में अपने ग्राहकों को यह आश्वासन दें कि गाड़ी में E20 इस्तेमाल करने पर यदि—
1) माइलेज 10% से ज़्यादा गिरता है, तो कंपनी उसकी भरपाई करेगी।
2) गाड़ी का कोई भी पार्ट डैमेज होता है, तो कंपनी उसे मुफ़्त में रिप्लेस करेगी।
अगले हफ़्ते मैं प्रधानमंत्री जी को भी चिट्ठी लिखूँगा और पूछूँगा कि अगर किसी की गाड़ी में कोई भी दिक्कत आती है, तो उसका हरजाना आप देंगे या कंपनी देगी?
मुख्यमंत्री Fadnavis जी!
जिसको कुत्ता नहीं पूछता उसी जनता का पैर पकड़ कर आप लोग वोट माँगते हैं। सरकार की आलोचना कब से राज्य की आलोचना हो गया? सवालों का जवाब नहीं है तो Shoot the messenger!
अयोध्या स्टेशन पर उतरी महिला ने राजीव रंजन से कहा- जेबकतरे ने जेब काट ली.
राजीव रंजन बोले- अयोध्या में कोई चोरी मंदिर के बाहर कर रहा है, कोई मंदिर के अंदर...
तभी एक शख्स ने कहा- पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी, स्टेशन के CCTV बंद है.
राजीव रंजन बोले- CCTV तो मंदिर में भी बंद रहे.
बंबई में जब इसका नक्शा बन रहा होगा तो एक से एक आर्किटेक्ट टेबल पे ब्लैक कॉफ़ी लेके अंग्रेज़ी में PPT समझा रहे होंगे
और लास्ट में “दिस विल बी लुक लाइक वर्ल्ड क्लास प्लानिंग” बोल के पैर पे पैर चढ़ा के बैठ गए होंगे।
चोर!!
तुम्हारे मुंह में म्यूट दूंगा...सिपाही का वीडियो वायरल....!
हैलो @dgpup साहब -
इन्हें जनसेवा करने की ट्रेनिंग दी गई थी ये तो शराब पीकर "मुंह में म्यूटने की बात कर रहे हैं..!
ये कौन महाशय हैं...जांच कराकर कार्यवाही कराइये साहब ..!
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर सर या तो आप इस्तीफा दे दीजिए या इन बुजदिल पुलिस वालों को सस्पेंड कर दीजिए ,
दिल्ली के प्रीत विहार में Wrong Side को लेकर एक परिवार को बुरी तरह बदमाश पीट रहे है ,
यह आपके बहादुर सिपाही बचाने के बजाए वीडियो बना रहे है इससे ज्यादा बुजदिली नहीं देखी मैने @CPDelhi
#delhipolice #delhicrime #delhinews
इतनी बड़ी कारों के मालिक क्यों नहीं बोल पा रहे? उनकी कार में खरोंच लग जाए तो उतर कर ठेले वाले से पैसा माँगने लग जाते हैं। यहाँ मैकेनिक राज़ बता रहा है कि सौ से अधिक फ़्यूल पंप बदले गए हैं।
उत्तरप्रदेश- जालौन।
फरवरी-2026 में बीजेपी नेता कार्तिक त्रिपाठी ने 3 साथियों के साथ एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की. उसे किडनैप करके कार में डाल लिया. शोर मचाने पर महिला का से निकलकर भागी तो उसे कुचलने की कोशिश की. आरोपी भाग गये.
थाने में थानेदार पंकज पांडेय ने उसकी FIR लिखने के बजाय बीजेपी नेता को संरक्षण दिया, उसने वीडियो बनाने की कोशिश की तो पांडेय, दारोगा अभिषेक पोरवाल और 2 पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी और फोन छीन लिया. समझौते का दबाब बनाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी.
जिले के SP से लेकर देश के राष्ट्रपति तक को शिकायत भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई. कोर्ट के आदेश पर बीजेपी नेता और थानेदार समेत कई पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है.
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि -
- UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
- यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है।
- PDF के लगभग 90 सवाल Sociology के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं।
- वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
- इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।
NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।
सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है - न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा।
बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है - देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा revolution लाकर रहेगी।
चंपत राय की मुश्किले लगातार बढ़ती नजर आ रहीं है अब तो लोग उनके एंकाउंटर की मांग करने लगे है
राम मंदिर चोरी मामले पर BJP Backfoot पर है
बीजेपी के अंदर फूट की भी खबरें आ रहीं है एक एक पक्ष राम मंदिर चोरी से बीजेपी से नाराज है तो दूसरा पक्ष राममंदिर चोरी पर चुप है।