मैंने पूर्व में भी कहा था और आज पुनः दोहरा रहा हूँ कि यदि राजस्थान के मुख्यमंत्री का काफिला निकलने के कारण किसी आमजन का ठेला पलट जाए और एक बेटी खौलते पानी से गंभीर रूप से झुलस जाए, तो यह किसी भी संवेदनशील शासन के लिए गंभीर चिंतन का विषय होना चाहिए। दुर्भाग्यवश, मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में संवेदनहीन दिखाई दे रहे है। चूँकि यह मामला मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़ा है, ऐसे में यदि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा में थोड़ी भी नैतिक संवेदनशीलता होती, तो वे गंभीर रूप से झुलसी उस बेटी की सुध लेते तथा उसके समुचित उपचार की व्यवस्था करवाते। किंतु सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार को मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का शायद एहसास ही नहीं है।
जाँच के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर मामले को दबाने का प्रयास करने के बजाय दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए थी तथा पीड़ित बेटी के उपचार स्वयं मुख्यमंत्री को करवाना चाहिए था किंतु जिनकी सोच और कार्यशैली में ही संवेदनहीनता व्याप्त हो, उनसे पीड़ितों के दर्द और जनता की भावनाओं को समझने की अपेक्षा करना कठिन प्रतीत होता है।
@BhajanlalBjp@RajCMO
वर्ष 2025 में आज ही के दिन अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो जाने की वजह से दिवंगत हुए नागरिकों को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं | इस हादसे के बाद विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों ने देश के कई हवाई अड्डों की सुरक्षा से जुड़ी कमियों को उजागर किया गया,जिसके संदर्भ में मैंने हवाई अड्डों की सुरक्षा व इस विमान हादसे की जांच को लेकर लोक सभा में मुद्दा उठाया था | अहमदाबाद विमान हादसे को आज एक वर्ष हो गया लेकिन आज तक इस हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जनता के सामने नहीं आई है | जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उन्हें अब भी जवाब का इंतजार है। आज देश की जनता BJP सरकार से प्रश्न कर रही है कि हादसे में हुई मौतों पर सरकार संवेदनशीलता दिखाने की बात करती है, लेकिन सच सामने लाने में इतनी देरी क्यों ? क्या मृतकों के परिजनों को यह जानने का अधिकार नहीं कि आखिर हादसा किन कारणों से हुआ ? पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि हादसे के कारणों की सच्चाई आखिर जनता से कब तक छिपाई जाएगी ?
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को कहना चाहता हूं कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हादसे की जिम्मेदारी तय होगी और जांच रिपोर्ट बिना किसी देरी के सार्वजनिक की जाएगी |
@PMOIndia@MoCA_GoI
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर द्वारा गर्भवती महिलाओं के संबंध में दिया गया बयान न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह प्रदेश की मातृ शक्ति, महिलाओं की गरिमा और संवेदनशील लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति असम्मान को भी दर्शाता है।
जब कोई गर्भवती महिला जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े संकट का सामना कर रही हो, तब एक जिम्मेदार मंत्री से संवेदनशीलता, सहानुभूति और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के शब्दों ने यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों पर आत्ममंथन करने के बजाय पीड़ितों की पीड़ा को हल्के में लेने का प्रयास कर रही है।
सरकार के मंत्री के शब्द केवल व्यक्तिगत विचार नहीं होते, बल्कि वे सरकार की सोच और संवेदनशीलता का प्रतिबिंब होते हैं। गर्भवती महिलाओं, माताओं और बहनों के सम्मान से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की टिप्पणी न केवल अमर्यादित है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आहत करती है। आज प्रदेश के सरकारी अस्पताल संसाधनों की कमी, चिकित्सकीय अव्यवस्थाओं और जवाबदेही के अभाव जैसे गंभीर प्रश्नों से जूझ रहे हैं। जनता इन समस्याओं का समाधान चाहती है, व्यंग्य और उपहास नहीं। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रदेश की माताओं, बहनों और आमजन की भावनाओं के साथ खड़ी है तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से मांग करती है कि स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं |
@PMOIndia@RajCMO
आज जयपुर स्थित सत्ताधारी दल BJP के कार्यालय में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw
के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई,मंच पर रेल मंत्री, सामने ऊर्जा मंत्री और फिर भी अंधेरा! लगता है राजस्थान की बिजली व्यवस्था ने खुद ही अपनी हकीकत का प्रेस नोट जारी कर दिया।
रेल मंत्री जी विकास की थोथी बातें बुलेट ट्रेन की स्पीड से जरूर कर रहे थे मगर उनके आज के कार्यक्रम ने यह याद दिला दिया कि राजस्थान में बिजली व्यवस्था अभी भी पैसेंजर ट्रेन की गति से चल रही है |
@RajGovOfficial
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मजबूत स्तंभ व ओसियां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक @drshravanosian जी को जन्मदिवस के शुभअवसर की हार्दिक बधाईं व असीम मंगलकामनाएँ !
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@teamdrshravan77@RLPINDIAorg
जोधपुर किसान छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवम् ग़रीब को गणेश मानकर सेवा करने वाले जननेता, रालोपा के मजबूत स्तंभ बावड़ी प्रधान प्रतिनिधि@Rajuramkhoja87 जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ @VijayBeniwal_@RLPINDIAorg