मुझे दहेज़ चाहिए
तुम लाना तीन चार ब्रीफ़केस
जिसमें भरे हो
तुम्हारे बचपन के खिलौने
बचपन के कपड़े
बचपने की यादें
मुझे तुम्हें जानना है
बहुत प्रारंभ से..
तुम लाना श्रृंगार के डिब्बे में बंद कर
अपनी स्वर्ण जैसी आभा
अपनी चांदी जैसी मुस्कुराहट
अपनी हीरे जैसी दृढ़ता..
तुम लाना अपने साथ
छोटे बड़े कई डिब्बे
जिसमें बंद हो
तुम्हारी नादानियाँ
तुम्हारी खामियां
तुम्हारा चुलबुलापन
तुम्हारा बेबाकपन
तुम्हारा अल्हड़पन..
तुम लाना एक बहुत बड़ा बक्सा
जिसमें भरी हो तुम्हारी खुशियां
साथ ही उसके समकक्ष वो पुराना बक्सा
जिसमें तुमने छुपा रखा है
अपना दुःख
अपने ख़्वाब
अपना डर
अपने सारे राज़
अब से सब के सब मेरे होगे..
मत भूलना लाना
वो सारे बंद लिफ़ाफे
जिसमें बंद है स्मृतियां
जिसे दिया है
तुम्हारे मां और बाबू जी ने
भाई-बहनों ने
सखा-सहेलियों ने
कुछ रिश्तेदारों ने..
न लाना टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन
लेकिन लाना तुम
किस्से
कहानियां
और कहावतें अपने शहर के..
कार,मोटरकार हम ख़ुद ��रीदेंगे
तुम लाना अपने तितली वाले पंख
जिसे लगा
उड़ जाएंगे अपने सपनों के आसमान में..
मुझे दहेज़ में चाहिए
तुम्हारा पूरा प्यार
पूरा खालीपन
तुम्हारे आत्मा के वसीयत का पूरा हिस्सा
सिर्फ़ इस जन्म का साथ तो चाहिए ही है..
- सौरभ रामाधुन
@SriiShT शायद आप भूल रही हैं जब 10 फरवरी को इतना बड़ा आंदोलन हुआ, छात्रों का लाठी से सिर फोड़ दिया गया तभी नकल विरोधी कानून बना।
अगर सरकार चाहती तो जून-जुलाई में ही बन जाता, जब vdo पेपर लीक की जानकारी सामने आई थी।
#Paperleak मामले में नक़ल कराने वाले गिरफ्त में लिए जा रहे हैं लेकिन जिन्होंने नक़ल की है उनके नाम भी सार्वजनिक हो। इन सबका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। आप सोचिए सालों से मेहनत करते आए ईमानदार विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति क्या होगी?
#uksssc#ukpsc
जिस प्रदेश को
विकास में No. 1 होना चाहिए था
वो पेपर लीक में नंबर वन है।
पेपर ख़रीदने वाले और बेचने वाले इस गैंग का भंडाफोड़ होना बहुत ज़रूरी ह��। इस राज्य को इस कैंसर से निजात दिलाना बहुत ज़रूरी है।
@pushkardhami
#ukpsc
#uksssc
@Hindi_panktiyan प्रकृति से ऐसे ही प्रेम की आज आवश्यकता है। जीव जंतुओं को उनके प्राकृतिक परिवेश में मान��ीय हस्तक्षेप के बिना रहना ही उनके प्रति हमारा प्रेम दर्शाता है।
अब राज्य का #पब्लिक_सर्विस_कमीशन एक बहुत ही ऐसी स्थिति में है, जहां उसकी एक गलती पूरे पब्लिक सर्विस कमीशन के..https://t.co/nuqyGNWtBQ..उसके लिए जिम्मेदार ��ाना जाएगा।
#uttarakhand
@pushkardhami
अब जितना-जितना हम, इस मामले में सोच रहे हैं। आज जो कुछ अखबारों में निकला है। मेरे समझ में यह नहीं आया कि यह जो जांच है, वह एसटीएफ कर रही है या कोई नई एसआईटी! जैसा #एसआईटी..https://t.co/dRqB7wIvB3.. के अनुरूप काम करेगा।
#पब्लिक_सर्विस_कमीशन#पेपर_लीक#uttarakhand@pushkardhami