किसानों की समृद्धि भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित कर भाजपा सरकार ने किसान कल्याण के अपने संकल्प को पुनः सुदृढ़ किया है।
🌿 "हरा-भरा कालापीपल" अभियान के अंतर्गत सांदीपनी सीएम राइज विद्यालय, पोलायकलाँ में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के साथ पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का संकल्प दिलाया।
आइए, हम सभी मिलकर "हरा-भरा कालापीपल" के संकल्प को साकार करें और अपने क्षेत्र को हरियाली, स्वच्छता एवं समृद्धि की नई पहचान दें।
🌱 एक पौधा आज, सुरक्षित भविष्य कल।
#हरा_भरा_कालापीपल #PlantationDrive #GreenKalapipal #SaveEnvironment #EkPedMaaKeNaam
UCC की रिपोर्ट समिति द्वारा प्राप्त हुई है। इसे हम विधानसभा में प्रस्तुत करेंगे।
कांग्रेस ने UCC पर अपनी बात तक स्पष्ट करना उचित नहीं समझा, यह उनका दोहरा रवैया है।
#UniformCivilCode#UCC
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कालापीपल विधानसभा में आयोजित "हरा-भरा कालापीपल" अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की मातृशक्तियों से आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छ-सुंदर कालापीपल के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की तथा सभी से इस बार क्षेत्र में 4 लाख से अधिक पौधों के रोपण के संकल्प के संबंध में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। जनभागीदारी से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध कालापीपल का सपना साकार होगा।
एक पौधा प्रकृति के नाम, एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के नाम।🌳
#HaraBharaKalapipal #ViksitBharat #12YearsOfSeva #Matrishakti
@BJP4India@BJP4MP@BJPKALAPIPAL@BJP4SHAJAPUR1@NitinNabin@shivprakashbjp@DrMohanYadav51@ajayjamwalbjp@JagdishDevdaBJP@Hkhandelwal1964@HitanandSharma@Indersinghsjp@Narayan4bjp_
विकास की नई राह, जनता की नई चाह
दिनांक 17 जून 2026, बुधवार को ₹4 करोड़ 53 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम इमलीखेड़ा से भाण्याखेड़ी मार्ग (लंबाई 3 किलोमीटर) के निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता करूँगा।
यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी तथा बेहतर यातायात सुविधा, सुगम आवागमन और ग्रामीण जनजीवन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
आप सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से सादर अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ तथा क्षेत्र के विकास के इस संकल्प के सहभागी बनें।
"सशक्त सड़कें – समृद्ध गाँव, विकसित क्षेत्र – खुशहाल जनता"
@BJP4India@BJP4MP@BJPKALAPIPAL@BJP4SHAJAPUR1@narendramodi@NitinNabin@ChouhanShivraj@DrMohanYadav51@ajayjamwalbjp@JagdishDevdaBJP@Hkhandelwal1964@MPRakeshSingh@HitanandSharma@Indersinghsjp@MahendraForBJP@Narayan4bjp_@pankajjoshimp
शुभ जन्मदिवस !!!
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री @nitin_gadkari जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
बाबा महाकाल से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार।
किसानों को राहत प्रदान करते हुए गेंहू स्लॉट बुक करने की समय सीमा बढ़ाकर 28 मई की गई, अब तक प्रदेश के किसानों से 91 लाख मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन।
#किसान_कल्याण_वर्ष_2026
#कृषक_कल्याण_वर्ष_2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की ऐतिहासिक विदेश यात्राओं ने वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान बनाई। 🇮🇳🌍
क्रोएशिया और इज़राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने से लेकर कई देशों के साथ दशकों पुराने कूटनीतिक अंतराल को समाप्त करने तक, भारत ने दुनिया के साथ अपने संबंधों को नई मजबूती दी है।
यह वैश्विक स्तर पर उभरते आत्मविश्वासी और प्रभावशाली भारत की पहचान है।
#LeadershipOfPMModi
#IndiaOnGlobalStage #NewIndia
#Jabalpur के बरगी क्षेत्र में हुए दुखद हादसे के बाद प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से भेंट की और उनकी पीड़ा साझा की।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। हादसे में 28 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।🙏
भगवान विष्णु के अद्भुत एवं पराक्रमी अवतार, भक्त प्रह्लाद के रक्षक भगवान नरसिंह जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान नरसिंह जी की कृपा से हमारे जीवन से भय, बाधाएँ और नकारात्मकता दूर हों, तथा साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का संचार हो।
हमारा जीवन सुख, शांति और समृद्धि से उज्ज्वल बना रहे — यही कामना है।
यह पावन अवसर हमें सत्य, भक्ति और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहे।
#नरसिंह_जयंती #भगवान_नरसिंह #जय_श्री_नरसिंह #धर्म_और_भक्ति
भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महान प्रहरी और भारत रत्न से अलंकृत डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
आइए, हम सभी उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करें।
#AmbedkarJayanti #BabaSaheb #Samvidhan #SocialJustice #Inspiration
कालापीपल विधायक निवास पर आम जनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए निर्देशित किया। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का आश्वासन दिया, ताकि हर नागरिक को समय पर राहत मिल सके।
#कालापीपल #जनसुनवाई #समाधान #नागरिकसेवा
@BJP4India@BJP4MP@BJPKALAPIPAL@BJP4SHAJAPUR1@narendramodi@NitinNabin@DrMohanYadav51@Hkhandelwal1964@HitanandSharma
“वंदे मातरम् से परहेज़… ये कैसी सोच है?
जहां राष्ट्रगान और राष्ट्रभाव पर सवाल उठे, वहां राजनीति नहीं—राष्ट्र पहले होना चाहिए!”
#हमारा_स्वाभिमान_वंदे_मातरम
देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री #Mahendra_Singh_Solanki जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।
@MahendraForBJP
अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर, सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ो कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#47YearsOfNationFirst#BJPFoundationDay
युवा शक्ति की आवाज़ को कभी दबाया नहीं जा सकता।
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सशक्त नेतृत्व आदरणीय @Tejasvi_Surya जी ने कर्ता मेट्रो किराया वृद्धि के विरोध में जनभावनाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए संघर्ष का नेतृत्व किया, युवाओं के आक्रोश और जनसमर्थन के आगे अंततः कर्नाटक सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े।
यह आंदोलन केवल किराया वृद्धि का विरोध नहीं था, बल्कि आम जनता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का सशक्त संदेश था — कि जब युवा एकजुट होते हैं, तो व्यवस्था को भी जनहित में निर्णय लेना पड़ता है।
हम सभी युवा साथियों को ऐसे ही जनहित के मुद्दों पर सजग, सक्रिय और संगठित रहने का संकल्प लेना चाहिए।
“युवा की आवाज़ — राष्ट्र की ताकत”
#TejasviSurya #BJYM #YouthPower #MetroFareHike #VoiceOfYouth