देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां वाजपेयी जी के साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं। इसके साथ ही एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
https://t.co/hUZhqgBzOe
उत्तर प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण!
प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने एक बार फिर अपनी विशिष्ट पहचान से विश्व का ध्यान आकर्षित किया है।
यूनेस्को (UNESCO) ने लखनऊ को Creative Cities Network में “Creative City of Gastronomy” के रूप में शामिल किया है।
यह सम्मान न केवल लखनऊ की समृद्ध परंपरा, तहज़ीब और आतिथ्य-संस्कृति की अंतरराष्ट्रीय पहचान है, बल्कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।
यह उपलब्धि हर प्रदेशवासी के लिए गर्व का प्रतीक और उत्तर प्रदेश पर्यटन के लिए एक नए युग की शुरुआत है।
#UNESCO #lucknowcuisine #awadhcuisine #unsecocreativecityofgastonomy
@narendramodi@myogiadityanath@UPGovt@UNESCO@uptourismgov
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में भारत की परंपरा, संस्कृति और मूल्यों को वैश्विक पटल पर निरंतर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो रही है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
देवभूमि उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री मा. श्री @pushkardhami जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि आप सदा ऐसे ही निरंतर जनसेवा करते रहें।
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व कुशल प्रशासक एवं गोरक्षपीठाधीश्वर श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों।
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान एवं कर्मशील राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री सुनील बंसल जी से भेंट कर कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया।
@sunilbansalbjp@BJP4India@BJP4UP
नगर पालिका क्षेत्र मैनपुरी, नगर पंचायत क्षेत्र कुरावली एवं नगर पंचायत क्षेत्र ज्योंती के विकास हेतु 7 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज स्वीकृत करने के लिये मा० मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी एवं मा० नगर विकास मंत्री श्री @aksharmaBharat जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद!
#WATCH मैनपुरी: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने महाकुंभ 2024 पर कहा, "महाकुंभ ऐतिहासिक होगा, अद्भुत होगा, अलौकिक होगा, भव्य होगा, दिव्य होगा। दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। कड़े इंतजाम हैं... किसी को कोई परेशानी नहीं होगी..."
कल लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय स्व० श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर आयोजित “सुशासन सप्ताह” एवं “एक भारत श्रेष्ठ भारत नीति” के अन्तर्गत संस्कृति विभाग मणिपुर, संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़, संस्कृति विभाग बिहार से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का एम०ओ०यू० संपन्न हुआ।
@narendramodi@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@uptourismgov@upculturedept@BJP4India@BJP4UP
"भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है, यह जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।"
आज लखनऊ में “पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व० श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती” के अवसर पर आयोजित “सुशासन सप्ताह” का शुभारम्भ कर मा० मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी ने प्रदर्शिनी का अवलोकन किया एवं सभी देश वाशियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के पथ पर अग्रणी बनाये रखने वाले श्री नायब सैनी जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ!
आपका नेतृत्व गुण संवेदी और प्रभावी है, निश्चित ही हरियाणा सरकार पुनः आपकी अगुवाई में नए सोपान स्थापित करेगी।
@NayabSainiBJP
'सर्वसिद्धिप्रद: कुम्भ:'
आज प्रयागराज में प्रदेश के कर्मशील मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी ने 'महाकुंभ प्रयागराज 2025' की तैयारियों की समीक्षा कर महाकुम्भ-2025 के प्रतीक चिह्न (लोगो) का अनावरण और वेबसाइट (https://t.co/aO8gpCDSJf) तथा ऐप (Mahakumbhmela2025) को लाँच किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री जी के यशस्वी मार्गदर्शन में तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के दिव्य-भव्य, अद्वितीय और अविस्मरणीय आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
आज अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी द्वारा प्रेषित शुभकामना एवं बधाई संदेश को प्राप्त करके अभिभूत हूं।
जन्मदिन शुभकामना संदेश के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं…
ऊर्जावान एवं कर्मठशील व्यक्तित्व के धनी माननीय कैबिनेट मंत्री श्री जयवीर सिंह जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
@jaiveersingh099
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार!
आपके कुशल मार्गदर्शन में अपनी आस्था, कला और संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं।