कल्याण में गोलीबारी के आरोपी की सड़क पर धुनाई!
बुधवार रात आत्माराम नगर में कार टकराने पर दो गुट भिड़ गए थे,इस दौरान हुई फायरिंग में 1 राहगीर घायल।
DCP अतुल झेंडे के नेतृत्व में @ThaneCityPolice ने आरोपी को पकड़कर मौके पर ही जमकर पीटा।
Video goes viral #ViralVideo
पुणे में जहरीली शराब का कहर:18 की मौत!
पिंपरी-चिंचवड़ में 13,पुणे में 5मौतें। शराब में जानलेवा मिथेनॉल मिलाने का शक।
मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े गिरफ्तार,मालिक कर्नल सिंह फरार। गैर-इरादतन हत्या की FIR दर्ज। हडपसर-पुणे और फुगेवाडी-पिंपरी में बांटी गई थी शराब।
#PuneHoochTragedy
महाबलेश्वर के पास बड़ा हादसा !
रायगढ़ के आंबेनली घाट पर स्कॉर्पियो 1500 फीट गहरी खाई में गिरी। सातारा के 8 युवकों की मौके पर मौत।
कोंकण से लौट रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
#Mahabaleshwar#Accident#Satara
देवनार नाले का पानी अचानक हरा हुआ!
#Mumbai में घाटकोपर लिंक रोड, जाकिर हुसैन नगर-साठे नगर के पास नाले में केमिकल पॉल्यूशन की आशंका।स्थानीय लोग डरे हुए हैं। ये डंपिंग ग्राउंड का कचरा नहीं, कोई खतरनाक केमिकल बहाया गया है।
कहाँ है @mpcb_official?
#WaterPollution#MPCB
महाराष्ट्र में लग्जरी बस परिवहन का इतना बड़ा कारोबार है। लाखों यात्री रोज़ाना यात्रा करते हैं। लेकिन पता नही क्यों सभी बसें लगभग एक ही होटल के पास रुकती हैं?
नतीजा ना तो सेवा ठीक से मिलती है और ना स्वच्छता। @MMVD_RTO@PratapSarnaik@FDA_MAHARASHTRA
कृपया ध्यान दीजिए।
शर्मनाक करतूत!
कल्याण के रुक्मिणीबाई अस्पताल में एम्बुलेंस का रास्ता रोकने से टोकने पर कार चालक ने सुरक्षा रक्षक को ही रॉड से बेरहमी से पीटा!
पूरी वारदात CCTV में कैद। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में।
#Kalyan#CCTV#Maharashtra#Hospital
बड़ी लापरवाही!
मंत्री @ChhaganCBhujbal
का हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा! सभी सुरक्षित।
लेकिन #Ncp नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis
ने घटना की जांच के आदेश दिए।
#HelicopterIncident
भारतीय विमानन सेवा में सुरक्षा का बुरा हाल है! मुंबई T2 पर दो विमानों के पंख आपस मे टकरा गए। गनीमत रही कि कोई यात्री घायल नही हुआ लेकिन सुरक्षा में ये बड़ी चूक है।
@DGCAIndia
मुंबई #coastal road की सुरंग में कार ने मारी टक्कर!
रविवार रात को हुए हादसे में तीन लोग जख्मी।
टक्कर मारने वाली मर्सिडीज कार का ड्राइवर नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
#RoadAccident
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
@AjitPawarSpeaks का विमान क्रैश!
अजित पवार गंभीर रुप से जख्मी।
सुबह सुबह मुंबई से बारामती के लिए विमान से जा रहे थे।
बारामती में लैंडिंग के पहले विमान क्रैश हो गया।
विमान में अजित पवार के साथ 5 से 6 लोग सवार थे।
लोकल ट्रेन की भीड़ में धक्का लगना और झगड़ा होना आम बात है लेकिन इतनी सी बात पर चाकू मारकर हत्या कर देना!
हैरानी के साथ गंभीर चिंता का विषय है।
मृतक आलोक सिंह कॉलेज में प्रोफेसर थे,@grpmumbai
ने आरोपी ओमकार शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सुरक्षा पर सवाल तो खड़ा हो ही गया है।