@mansukhmandviya
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
आज राजकीय आवास पर जयपुर के वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री टीकमचंद जी एवं उनके परिवारजनों से स्नेहपूर्ण भेंट हुई।
श्री टीकमचंद जी ने अपने विंटेज कैमरे से मेरी तस्वीर लेकर इस मुलाकात को और भी विशिष्ट बना दिया। कैमरे की एक क्लिक में केवल तस्वीर ही नहीं, बल्कि वर्षों की साधना, अनुभव और विरासत को सहेजने का भाव भी स्पष्ट दिखाई दिया।
गुलाबी नगरी जयपुर की रौनक हो, राजस्थान की लोक संस्कृति हो या हमारी गौरवशाली परंपराओं की झलक, श्री टीकमचंद जी ने अपने कैमरे के माध्यम से इन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ संजोया है। विंटेज कैमरे के माध्यम से नई पीढ़ी को विरासत का मूल्य समझाने वाला उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है।
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर संरक्षक ‘बाबोसा’ श्री भैरोंसिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसेवा को जीवन का ध्येय मानने वाले बाबोसा का सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। राजनीति में शुचिता, संवाद और मर्यादा के जो मानक उन्होंने स्थापित किए, वे आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#BhaironSinghShekhawat #Babosa