गन्ने का रेट बढ़ाए सरकार।
हमने अपने कार्यकाल के साढ़े 9 साल में गन्ने का भाव ₹117 से ₹310 रुपये तक पहुंचाया यानी हर साल 17% और कुल 165% बढ़ोत्तरी हुई।
BJP ने सवा 8 साल में कुल 17% की वृद्धि की। ��तना तो कांग्रेस हर साल कर देती थी। इस साल तो एक भी पैसे की बढ़ोत्तरी नहीं हुई।
आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के निवास स्थान पहुंचकर उनके पुत्र आशीष के विवाह के अवसर पर समस्त परिवार को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जींद जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'पर्यावरण विधि एवं युवाओं की भागीदारी' संगोष्ठी में शामिल हुआ। प्रदूषण समस्या दूर करने के लिये मिलकर प्रयास करने होंगे और सरकार को योजनाओं के साथ बजट भी देना होगा।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन द्��ारा ‘आजीवन सदस्य’ मनोनीत किए जाने का धन्यवाद।
सरकार पंचायतों के अधिकार छीनकर अफसरों को क्यूँ देना चाहती है। अगर पंचायतों को अधिकार ही नहीं देने थे तो चुनाव की क्या जरुरत थी?
आज जींद मिनी सचिवालय पर जारी सरपंचों के धरने पर पहुंच उनका समर्थन किया। सरकार अविलम्ब यह फैसला वापस ले।
आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में @INCIndia अध्यक्ष श्री @kharge जी के साथ "आजाद हिन��द फ़ौज" के संस्थापक महान् स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया।
हरियाणा सरकार में मंत्री रहे स्व. श्री जगदीश नेहरा जी के आज सिरसा स्थित आवास पर पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। विधायक @Shishpal_iyc , विधायक @AmitSihag_INC पूर्व MP सुशील जी ex MLA भरत जी आदि, Ex MLA प्रह्लाद जी साथ।
BJP-JJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। ई-टेंडरिंग के नाम पर सरकार अब गांवों को विकास से ही वंचित करना चाहती है। इसके खिलाफ प्रदेश में तमाम वर्गों के साथ सरपंच भी आंदोलनरत हैं।
ई-टेंडरिंग की आड़ में सरकार जनता द्वारा चुने गए सरपंचों के अधिकार छीनने की कोशिश न करे।
आजाद हिन्द फौज के संस्थापक, कांग्रेस के पूर्व चयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र ���ोस जी की जयंती पर नमन।
दादाजी रणबीर सिंह जी ने अपने घनिष्ठ मित्र नेताजी की 1938 मे(जब वे AICC अध्यक्ष बने) रोहतक, महम मे सभाएँ कराई व 1940,खरखौदा मे उनके नाम से सुभाष हाईस्कूल स्थापित करा।
आज, जम्मू-कश्मीर पहुंचने की बहुत खुशी है, क्योंकि अपने घर जा रहा हूं, जहां से मेरे पूर्वजों की जड़ें जुड़ी हैं।
और, सीखता समझता जा रहा हूं, खुद को, हर प्रदेश को, अपने देश को।
पहले काले कानूनों के खिलाफ आंदोलित ‘किसानों’ पर कीचड़ उछाला, फिर अग्निपथ के विरुद्ध संघर्षरत ‘जवानों’ पर लांछन लगाये,
अब देश की शान हमारे ‘पहलवानों’ को सड़क पर आने को मजबूर कर दिया।
BJP सरकार इन वर्गों का शोषण क्यों कर रही है?
सरकार देश को बताएँ की क्या और कब तक कार्यवाही करेगी?
🔴 आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर CBI सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जाँच करें
🔴 WFI कुश्ती संघ भंग किया जाए
पूछना चाहता हूँ कि कार्रवाई नहीं हुई तो क्या कोई माता-पिता अपनी बेटी को खेलो में उतारने की हिम्मत करेंगे?
सरकार अभिभावक होती है! लेकिन इतने गंभीर मामले में अबतक हरियाणा सरकार की चुप्पी हैरान व परेशान करने वाली है। देश का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी हमारी माटी के लाल हैं। BJP-JJP सरकार इनके साथ इतना घोर अन्याय होता देखकर कैसे चुप रह सकती है?
जब भी भारत और उसके आदर्शों की रक्षा की बात होती है, बाना सिंह जैसे देश के वीर सपूतों का नाम लिया जाता है।
सियाचिन की बर्फ़ीली ऊंचाइयों पर तिरंगा लहराने वाले परमवीर चक्र विजेता, कप्तान बाना सिंह जी मेरे और हर देशभक्त की प्रेरणा हैं।
खिलाड़ी जब मैडल लाता है तो श्रेय लेने वालों की होड़ लग जाती है। लेकिन वही खिलाड़ी जब शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है तो सरकार मौन धारण कर लेती है।
कुश्ती संघ के दोषियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाये।