“मोदी कहीं नहीं जाएगा!”
गुजरात की धरती पर उमड़ा जनसैलाब, हर ओर गूंजता उत्साह और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति अपार स्नेह एवं समर्थन।
यह दृश्य जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री जी से उनके गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।
आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भारत के गौरव, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं प्रतिभाशाली भाला फेंक खिलाड़ी श्री नवदीप सिंह श्योराण जी से आत्मीय भेंट हुई।
पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने तिरंगे का मान बढ़ाया। इसके साथ ही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य एवं रजत पदक और एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा, अदम्य इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का परिचय दिया है।
उनकी उपलब्धियाँ न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। नवदीप जी की प्रेरणादायी यात्रा प्रत्येक युवा को यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।
उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
चार राज्यों के MLC चुनाव परिणामों ने एक बार फिर भाजपा की जनस्वीकृति और कांग्रेस की राजनीतिक विफलता को उजागर किया है। 28 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलना उसके नेतृत्व और ‘वोट चोरी’ के नैरेटिव पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को बैलेट पेपर के नतीजों से भी आत्ममंथन करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है, और उसे स्वीकार करना ही राजनीतिक परिपक्वता है।
जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
#MLCElection2026 #BJP
राजनीतिक विरोध की आड़ में मर्यादाओं को तार-तार करना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा पटना में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी को लेकर की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के दिवंगत परिजनों को राजनीति में घसीटना सार्वजनिक जीवन की गरिमा के विरुद्ध है।
लोकतंत्र में विचारों का संघर्ष होना चाहिए, संस्कारों और संवेदनाओं का अपमान नहीं। श्री खड़गे जी को इस अमर्यादित टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफ़ी माँगनी चाहिए।
सच्चाई यह है कि कांग्रेस आज भी एक गरीब परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचे जननेता श्री नरेंद्र मोदी जी के संघर्ष और जनसमर्थन को सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रही है। जनता ऐसे अहंकार और अमर्यादित राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देती रहेगी।
#NarendraModi #MallikarjunKharge #BJP #कांग्रेस #राजनीतिक_मर्यादा
माननीय राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री Dr Satish Poonia जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हैं 🙏🙏
@DrSatishPoonia
आज हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है।
हमें आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है।
विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है।
हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज चंडीगढ़ में ‘हरियाणा विजन-2047’ के तहत पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की पांच वर्षीय कार्ययोजना की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 10 हजार वर्ष पुरानी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों का नया "हेरिटेज कॉरिडोर" विकसित करने के निर्देश दिए। इसमें अंबाला कैंट के शहीद स्मारक और 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को विशेष महत्व दिया जाएगा।
बैठक में वर्ष 2031 तक 120 से अधिक स्मारकों के संरक्षण के लक्ष्य तथा हरियाणा को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है।
लगातार भाजपा की सरकारें चुनकर आ रही हैं। (इस वजह से) उनके (विपक्ष के) पेट में दर्द है, इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया है।
वो कहते हैं कि भाजपा वोट चोरी करती है। राहुल गांधी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ गया है। वोट चोरी- वोट चोरी करके आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो।
-माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShahजी
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की अगले 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और वीरों के बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को परिचित करवाने के लिए ऐतिहासिक स्थलों का नया कॉरिडोर बनाने तथा हरियाणा को टूरिज्म हब बनाने के निर्देश दिए।
#Haryana #NayabSinghSaini #HaryanaVision2047 #HaryanaTourism
पंजाब के तरन तारन से आज संत कबीर कुटीर पर आए सभी साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
पंजाब के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार भाजपा से जुड़कर प्रदेश में सरकार परिवर्तन का संकल्प मजबूत कर रहे हैं। यह बढ़ता विश्वास पंजाब में सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए बदलाव की प्रबल जनभावना को दर्शाता है।
संत कबीर कुटीर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी से भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्रीमती @smritiirani जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं हरियाणा सह-प्रभारी @MpDrBholaSingh जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. @bjparchanagupta जी एवं प्रदेश महामंत्री(संगठन) श्री @PavanRanaRSS जी ने भेंट की।
इस अवसर पर हरियाणा में संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प एवं प्रयासों को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान माननीय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री @mlkhattar जी की भी उपस्थिति रही।
हरियाणा प्रदेश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की।
इस अवसर पर हरियाणा में संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प एवं प्रयासों को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान माननीय केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री @MLKhattar जी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं हरियाणा सह-प्रभारी @MpDrBholaSingh जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. @bjparchanagupta जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @PavanRanaRSS जी की उपस्थिति रही।