आज हमारी मुलाकात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र राठौड़ जी से हुई। हमने पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-तृतीय स्थानांतरण का विषय विस्तार से रखा और इस संवर्ग के साथ हुए अन्याय से अवगत कराया।
आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा—
"यह मामला मेरे संज्ञान में है। आप तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग में नहीं आते हैं। आप विश्वास रखिए, आपके साथ गलत नहीं होगा। मैं स्वयं इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही कर रहा हूँ।"
यह आश्वासन निश्चित रूप से हम सभी के लिए सकारात्मक संकेत है।
साथियों, हमारी ओर से संघर्ष और प्रयास पूरी निष्ठा के साथ जारी हैं। अब आप सभी भी अपना मनोबल बनाए रखें और एकजुट रहें। जब प्रयास सही दिशा में और सामूहिक भावना से किए जाते हैं, तो सफलता देर से मिल सकती है, लेकिन मिलती अवश्य है।
उम्मीद रखिए, विश्वास बनाए रखिए।
हमने संघर्ष का कोई अवसर नहीं छोड़ा है, और पूरा विश्वास है कि हम अपने अधिकार की लड़ाई में सफल होंगे।
— कमल कनावरिया
प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान पुस्तकालय संघ
#कमल_कनावरिया
पुस्तकालय ग्रेड तृतीय /लेब असिस्टेंट ट्रांसफर सूची प्रत्याहरित करने के मामलें पर आज सिविल लाईन स्थिति शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी एवं मुख्यमंत्री आवास पर OSD साहब से वार्ता हुई।
मुख्यमंत्री आवास से हमें पूर्व आश्वस्त किया कि सूची जारी करके वापस रद्द करना गलत है।
इसको लेकर शिक्षा सचिव साहब को लिख रहे है।
हम सूचियां पुनः जारी करवाने को लेकर प्रयासरत है।
#कमल_कनावरिया
एकता में शक्ति होती है..
आज जयपुर शिक्षा मंत्री जी के आवास पर लैब असिस्टेंट और पुस्तकालय अध्यक्ष के साथियों द्वारा अपनी परिवेदना से संबंधित मांगों के संदर्भ मे ज्ञापन दिया..और दोनों वर्गों की ट्रांसफर सूची को बहाल करने की माँग को शिक्षा मंत्री जी के सामने रखा..@kamal_kanawari..
#प्रयोगशाला_सहायकों का #ट्रांसफर आदेश का पुनः प्रत्याहरण अत्यंत निराशाजनक है
जब इस संवर्ग के स्थानांतरण पूर्व में हो चुके हैं तब अब लैबअसिस्टेंट को वंचित रखना समानता के सिद्धांत के विपरीत है
माननीय शिक्षामंत्री जी से आग्रह है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर आदेश पुनः जारी करें
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी को पत्र लिखकर अवगत कराया की प्रदेश के सभी तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलो से प्रतिबंध हटाकर नियमानुसार प्रकिया शुरू करने का निर्णय किया जाये ताकि शिक्षक मानसिक तनाव से मुक्त हो।
@RajCMO@DrKirodilalBJP
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-तृतीय स्थानांतरण आदेश का पुनः प्रत्याहरण अत्यंत निराशाजनक एवं अन्यायपूर्ण है।
जब इस संवर्ग के स्थानांतरण पूर्व में हो चुके हैं और वर्तमान में भी सभी वर्गों को स्थानांतरण का अवसर दिया जा रहा है, तब केवल पुस्तकालयाध्यक्षों को वंचित रखना समानता के सिद्धांत के विपरीत है।
हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। यदि आदेश वापस लिया गया है, तो संघर्ष भी पहले से अधिक मजबूती के साथ होगा। हमारी मांग केवल स्थानांतरण नहीं, बल्कि न्याय और समान अधिकार की है।
माननीय शिक्षा मंत्री जी से आग्रह है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-तृतीय के स्थानांतरण आदेश शीघ्र पुनः जारी किए जाएँ।
संघर्ष जारी है… और न्याय मिलने तक जारी रहेगा।
#LibraryAdhyaksh #Transfer #Rajasthan #JusticeForLibrarians
मेरा राजस्थान सरकार से निवेदन है कि लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन के रद्द किए स्थानांतरण बहाल करें और लगे हाथों अध्यापक L-1,L-2 के स्थानांतरण भी करे । @madandilawar@BhajanlalBjp