कितनी खुशी होती है जब एक सामान्य किसान का लड़का SDM बनकर OTS Jaipur में training के लिए जाता है ❣️🙌
बहुत ही खूबसूरत तस्वीर छोटे भाई रिछपाल जी गोदारा की परिवार के साथ 🫂
जब-जब मेहनत बोलेगी तब-तब धोती-कुर्ता वाले किसानों के बेटों की खूबसूरत तस्वीरें ऐसे ही आएगी 🙌
आज दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर पौत्री के विवाह का निमंत्रण दिया साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन लिया ।
@PMOIndia
आज मुझे आदरणीय सत्यपाल मलिक जी की धर्मपत्नी श्रीमती इकबाल मलिक कौर जी का यह भावपूर्ण पत्र प्राप्त हुआ।
इसमें उन्होंने श्रद्धांजलि सभा को लेकर अपनी अनुभूतियाँ साझा की है।
उनकी कलम से निकले यह शब्द आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा पुंज है।
1/1
जयपुर में किसान नेता स्वर्गीय श्री सत्यपाल मलिक जी की अर्धांगिनी एवं परिजनों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुँचकर नम आँखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मलिक साहब केवल एक व्यक्ति नहीं थे, वे सत्य, साहस और लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक थे।
जब सत्ता के गलियारों में तानाशाही की गूँज उठी, जब किसानों की आवाज़ दबाने की साज़िशें हुईं—तब मलिक साहब अकेले होकर भी लाखों किसानों की ताक़त बनकर खड़े हुए।
वे सत्ता से टकराने से कभी डरे नहीं, क्योंकि उनके लिए कुर्सी से बड़ा किसान और लोकतंत्र था। और अंतिम सांस तक किसानों व लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहे।
उनकी विरासत हमें सिखाती है कि—
🔹किसान की इज्ज़त पर आँच आई तो संघर्ष ही धर्म है।
🔹अन्याय के ख़िलाफ़ डट जाना ही सच्ची देशभक्ति है।
🔹और सत्य के लिए जीना ही सबसे बड़ी विरासत है।
शत्-शत् नमन, मलिक साहब!
आपका साहस, आपका विचार और आपकी आवाज़ सदैव अमर रहेगी।
#NirmalChoudhary
जगदीप धनखड़ जी ने अगर इस्तीफा दिया है इसका मतलब तूफ़ान आने वाला है।
जाट कभी समझौता नहीं करता – और दबता तो बिल्कुल नहीं!
#जाट_दबेंगे_नहीं#JagdeepDhankhar"
जिसने खेत में हल चलाया हो वो जब संसद में सवाल करता है तो कुर्सियाँ काँप ही जाती हैं। एक किसान का बेटा जब देश के उच्चतम संवैधानिक पद पर बैठकर सरकार से पूछता है “किसानों से जो वादे किए थे उन्हें निभाया क्यों नहीं” तो जवाब की जगह इस्तीफे की साजिश रच दी जाती है…
इस किसान विरोधी सरकार में जब अन्नदाता की पीड़ा संसद की दीवारों से टकराई तो सत्ता ने दरवाजे बंद कर लिए और सविधान की गरिमा को भी वादों की तरह ताक पर रख दिया। यह सिर्फ एक पद का इस्तीफ़ा नहीं अपितु सच्चाई का गला घोटने की भी साजिश है।
माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी से इतना कहना चाहूँगा की देश का हर किसान आपके साथ खड़ा है एवं आपका अवकाश युगांत नहीं अपितु विराम है, हम प्रतीक्षा में रहेंगे…
#JagdeepDhankharResign
S.I. भर्ती को रद्द करवाने,RPSC के पुनर्गठन सहित अन्य मांगों को लेकर आज राजधानी जयपुर में आयोजित हो रही "युवा आक्रोश महारैली" में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राजस्थान के युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करे !
#युवा_आक्रोश_महारैली#VikasBurdak#Ladnun@hanumanbeniwal