"इसे देखिए, सीखिए, संभालकर रखिए"
@DainikBhaskar में छपा यह 'लाइफ-सेवर सीपीआर कार्ड' हर किसी के लिए बहुत ज़रूरी है। अचानक बेहोशी और सांस रुकना कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। ऐसे में सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी की जान बचा सकता है।
आइए, इस वर्ल्ड हार्ट डे पर हम सब जागरूक बनें। इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि आपात स्थिति में किसी की मदद की जा सके और अनमोल जीवन बचाया जा सके।
आज #जालोर कलेक्ट्रेट समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के वोट चोरी कर चुनावी गड़बड़ियों और तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ज्ञानेश कुमार का पुतला फूँका और भाजपा सरकार के षड्यंत्रों के खिलाफ आवाज उठाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया।
इस दौरान पूर्व मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई जी, जिला सह प्रभारी श्री दिलिप चौधरी जी,आहोर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती सरोज चौधरी जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री भोमाराम जी मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व अग्रिम प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण उपस्थित रहें।
@INCIndia@INCRajasthan@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
जालोर नगर परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस पार्टी की विजय के उपरांत आज जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
इस ऐतिहासिक विजय के लिए जालोर नगर की देवतुल्य जनता, सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह जीत आप सभी के विश्वास, सहयोग, अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
@GovindDotasra
आज नोएडा में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री @KalrajMishraजी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह कठिन समय संबल के साथ व्यतीत करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
AURA🚨
वर्तमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मजबूत नेता,
राजस्थान के पूर्व Nsui अध्यक्ष,
जोधपुर DCC के पूर्व अध्यक्ष,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष (3 बार ),
AICC पूर्व cwc मेम्बर ,
AICC के पूर्व महासचिव ,
सेवादल के पूर्व प्रभारी,
भारत सरकार के पूर्व मंत्री (केबिनेट )
5 बार के सांसद ,
6 बार के विधायक,
3 बार के राजस्थान के मुख्यमंत्री ,
सम्मानीय परम आदरणीय माननीय श्री
“अशोक गहलोत जी”
@ashokgehlot51@INCIndia@RahulGandhi
आज विश्व हृदय दिवस पर सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आजकल हृदय रोगों के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं और कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में हमें हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को पहचानने और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक होना होगा।
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में हृदय रोगों के उपचार को आमजन के लिए सुलभ बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले किए जिनमें मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत हृदय रोगों की आवश्यक दवाओं को शामिल करना, चिरंजीवी योजना में हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार को शामिल कर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देना तथा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कार्डियक सेंटर बनाना जैसे अनेक कदम शामिल हैं ताकि प्रदेशवासियों को बेहतर हृदय उपचार की सुविधा मिल सके।
लोकतंत्र में वोट के अधिकार पर हमला करने वाले ज्ञानेश कुमार को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
वोट चोरी जनता के साथ अन्याय है।
इसी अन्याय के खिलाफ आज प्रदेश प्रभारी @Sukhjinder_INC जी, प्रदेश अध्यक्ष @GovindDotasra जी, पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी और CLP लीडर @TikaRamJullyINC जी की मौजूदगी में कांग्रेस साथियों ने जोरदार आवाज बुलंद की।
📍 राजस्थान
आज शहीद स्मारक, जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी की मौजूदगी रही।
I welcome the CBDT’s decision to extend the Tax Audit Report deadline for AY 2026-27 from 30 September to 21 October 2026.
This will provide much-needed relief to taxpayers and tax professionals. Thank you, Hon. @nsitharaman Ji and @FinMinIndia, for considering our request.
वोट चोरी एवं निकाय चुनाव में बीजेपी की बेईमानी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत की :
पत्रकार: सर, आज चुनाव आयोग के खिलाफ जयपुर में एक बड़ा प्रोटेस्ट रखा गया है। इसे आप किस तरह देखते हैं?
जवाब: चुनाव आयोग का जो रवैया रहा है, उसे लेकर राहुल गांधी जी ने डेढ़ साल पहले ही चेता दिया था। यह एसआईआर ,वोट चोरी देश में जम्हूरियत को खत्म कर देगी। पहले किसी ने परवाह नहीं की और चुनाव आयोग में यह अवैध काम चलता रहा। अब जाकर इनकी पोल खुली है।
आप सोचिए, चुनाव आयोग के खुद के दो सदस्यों ने 14 बार लिखित आपत्ति जताई कि उन्हें न तो मीटिंग का एजेंडा मिलता है और न ही मिनट्स। इस स्तर की संस्था पर इतने बड़े आरोप आज तक नहीं लगे होंगे। ज्ञानेश कुमार जी को सब मालूम था, फिर भी वे मौन रहे। आखिर थक हारकर दोनों सदस्यों को कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना पड़ा। एक मैसेज था कि भाई, हम तो अभी थक गए हैं, हाथ खड़े कर दिए हैं, आप कुछ कीजिएगा। यह स्थिति आ गई। उन हालातों में यह चल रहा है।
परसों हुई मीटिंग में सिर्फ फेस सेविंग और फॉर्मेलिटी की गई कि अब एजेंडा आएगा ,कोई विदेश जाएगा तो परमिशन ली जाएगी। तो मीटिंग के बाद में भी, धारणा जो बनी ,पहले की है, वो आज भी है। कल वो स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। । संधू जी हों, चाहे जोशी जी हों, उनके जो मेन ऑब्जेक्शन थे उनको दरकिनार करने के कारण बिहार और बंगाल में जो नुकसान हुआ, उसका जवाबदेह कौन है? बंगाल में 29 लाख वोट काट दिए गए। 87,000 वोटों की जांच हुई, तो 90% वोट सही पाए गए। लाखों लोग वोट देने से वंचित रह गए। न्यायपालिका ने मई में जाकर एक्शन लिया, तब तक चुनाव निपट चुके थे।
राहुल गांधी जी ने हरियाणा चुनाव जब हम हारे चुनाव, महाराष्ट्र में हारे, तभी चेता दिया था कि ये वोट चोरी हो रही है। मीडिया के सामने उन्होंने प्रेजेंटेशन दी लेकिन लोग समझ नहीं पाए।
मैं कहना चाहूँगा, यह जो लड़ाई है, यह लड़ाई मामूली नहीं है। देश के वोटों के राज को बचाने की लड़ाई है। यह भावना घर-घर तक पहुँचनी चाहिए कि यह लड़ाई आपके लिए लड़ी जा रही है। कांग्रेस इसे बहुत गंभीरता से ले रही है। के.सी. वेणुगोपाल जी ने देशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों को इस संघर्ष को ज़मीन तक ले जाने के निर्देश दिए हैं।
अगर लोकतंत्र ही समाप्त हो जाएगा, तो देश का क्या होगा? क्या चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया की तरह यहां भी हमेशा के लिए RSS-BJP का राज स्थापित हो जाएगा? जैसे बंगाल में इन्होंने किया सत्ता पक्ष भी इनका और ममता बनर्जी के जो विधायक तोड़े, उन्हें ही विपक्ष का नेता बना दिया। क्या देश ऐसे चलेगा?
पत्रकार: सर, बीजेपी पूरी तरह चुनाव आयोग के बचाव में उतरी हुई है...
जवाब:
वे 'गिल्टी कॉन्शियस' (अपराध बोध से ग्रसित) हैं। चीफ इलेक्शन कमिश्नर, जो पहले हर बार मीडिया के सामने आकर विपक्ष के लिए निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते थे, वे आज मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं?
ये सभी लोग अपराध बोध से ग्रसित हैं और अब देश के सामने एक्सपोज़ हो चुके हैं। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और इसमें आम जनता, जेन -ज़ी सबको शामिल होना चाहिए, क्योंकि भविष्य उन्हीं का है।
पत्रकार: क्या पब्लिक कांग्रेस के इस मूवमेंट से कनेक्ट हो पाएगी?
जवाब:
हमें पब्लिक के बीच जाना पड़ेगा। उन्हें समझाना होगा कि यह लड़ाई उन्हीं के लिए लड़ी जा रही है। जब जम्हूरियत ही खत्म हो जाएगी, वोटों का राज ही नहीं रहेगा, तो उनका क्या होगा? लोग धीरे-धीरे इस बात को समझ जाएंगे।
पत्रकार: सर, चुनाव आयुक्त पर महाभियोग को लेकर आप कितने आश्वस्त हैं?
जवाब:
महाभियोग तो दो बार आ चुका है, अब तीसरी बार फिर आ जाएगा। इन्हें बस इस बात का घमंड है कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति इनके हैं, तो इनका कोई क्या बिगाड़ लेगा, इन्हें हटा नहीं पाएंगे। पर जनता इन्हें हटाएगी।
पूरे देश की जनता समझ गई है कि चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संस्था में क्या तमाशा चल रहा है। 14 बार आपत्तियों के बावजूद किसी ने परवाह नहीं की। अब ये लोग पूरी तरह एक्सपोज़ हो चुके हैं।
आज जयपुर में शहीद स्मारक से राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग तक वोट चोरी और निकाय चुनाव में भाजपा की बेईमानी के खिलाफ प्रदर्शन और पैदल मार्च में शामिल हुए और गिरफ्तारी दी।
🚨 #TaxAudit Deadline Update
With the September 30 deadline fast approaching, the Tamil Nadu BJP Professional Cell has sought a one-time extension of the AY 2026-27 Tax Audit Report due date to October 31, 2026.🧵