भाजपा आचार संहिता के ख़िलाफ़ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों को जीतने की साज़िश कर रही है। सबके वीडियो बनाए जाएंगे और FIR भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।
जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधानपरिषद में होंगे और चुनावी घपला करनेवाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है।
न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा।
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
@ECISVEEP@ceoup
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि !
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि !
अरे भाजपा के विधायक जी!
कहाँ है भाई-साहब गायब जी !!
गायब जी ~ गायब जी !!!
भाजपा के विधायक जी!
भाजपा के विधायक जी!
कहाँ है भाई-साहब गायब जी !!
कहाँ हैं बैठे मुँह छिपाए
क्या मंदिर में चोरी से घबराए
धर्म को तुमने बनाया धंधा
काम किया चोरी का गंदा
अपने कुकर्मों से शरमाए
झंडे गाड़ी-घर से हटाए
सब संगी-साथी, सहायक जी
कहाँ है भाई-साहब गायब जी !!
गायब जी ~ गायब जी !!!
गायब जी ~ गायब जी !!!
अरे भाजपा के विधायक जी!
कहाँ है भाई-साहब गायब जी !!
गायब जी ~ गायब जी !!!
भाजपा के विधायक जी!!!
जेन ज़ी से क्यों लिया रे पंगा
क्यों बच्चों पर चलवाया डंडा
क्यों उनको बदनाम किया
क्यों माता का अपमान किया
क्यों करवाया फ़ायर जी
क्यों बन गये खलनायक जी
सबके मुखिया विधायक जी
कहाँ है भाई-साहब गायब जी !!
गायब जी ~ गायब जी !!!
गायब जी ~ गायब जी !!!
गायब जी ~ गायब जी !!!
अरे भाजपा के विधायक जी!
कहाँ है भाई-साहब गायब जी !!
गायब जी ~ गायब जी !!!
भाजपा के विधायक जी!
जनता का न कोई काम किया
जनहित का न कभी नाम लिया
लूटेरों की बनाके टोली
कमीशन से भर ली झोली
महंगाई से क़मर तोड़ी
निकले न किसी लायक जी
भाजपा के विधायक जी
कहाँ है भाई-साहब गायब जी !!
गायब जी ~ गायब जी !!!
भाजपा के विधायक जी!
पूरा प्रयास हुआ कि
एक बार मालिक देख लें,
बार बार कोशिश करते रहें,
आजू बाजू मंडराए भी,
जाते जाते भी उम्मीद नहीं खोई,
लेकिन मालिक ने कोई लोड नहीं लिया
इस बार तो मेलोनी भी खड़े लड़के को धोखा दे गई,
आगे-आगे देखिए होता है क्या… चढ़ावे से बात चंदे तक पहुँची और चंदे से ज़मीन तक और ज़मीन से अति बहुमूल्य अरबों रूपयों की श्रीराम शिलाओं के गायब होने तक।
भाजपाइयों के अनरजिस्टर्ड-अंडरग्राउंड संगी-साथियों की केवाईसी करवाई जाए।
अयोध्या के इस ‘महापाप-महाघोटाले’
के पीछे कौन-सा सनातन विरोधी गिरोह काम कर रहा है, इसकी गहरी पड़ताल हो।
जो संतों तक की सगी नहीं
वो ‘भाजपा’ अब और नहीं!
हमारे महाकाव्यों की यही सीख है कि जो संत-यज्ञ में और सद्-कर्म में बाधा बनते हैं, उनका अंत प्रभु स्वयं करते हैं।
ये बेहद दुखद है कि भीषण आंधी-तूफ़ान की वजह से उप्र के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं व कई अन्य स्थानों पर 54 लोगों की मृत्यु हो गयी है और घर, पेड़, दीवार गिरने से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
सरकार तुरंत :
- राहत-बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करे
- घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ़्त इलाज की तुरंत व्यवस्था हो
- खाना-पानी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए
- रहने-की अस्थायी व्यवस्था कराई जाए
- मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो
- इसके अतिरिक्त यथाशीघ्र जनता के जानमाल, फसल व वाहन आदि के नुक़सान का आंकलन करके बीमा राशि सुनिश्चित की जाए व मुआवज़े की घोषणा की जाए।
हम अपने सभी अप्रभावित कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें।
मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं!
ये भाजपा सरकार में एक नया चलन शुरू हो गया है कि पहले वर्चस्ववादी सत्ताधारी अत्याचार करते और करवाते हैं, फिर पीड़ित पर दबाव बनाकर बयान बदलवाते हैं। एक ग़रीब की बेबसी का फ़ायदा उठाना अन्याय का सबसे अमानवीय रूप है।
भाजपा का शासन-प्रशासन निकृष्टतम दौर से गुज़र रहा है।
भाजपा सरकार पीडीए की एकता से लड़ नहीं पा रही है तो उनके घरों में तोड़फोड़ करवाने पर उतर आई है। भाजपा अपनी हताशा पीडीए परिवारों पर न निकाले। भाजपा ये याद रखे, जिनके ज़रिए वो ये सब करवा रही है, उनमें भी पीडीए हैं, इसीलिए उनके षड्यंत्र खुलते देर नहीं लगेगी। दरारवादी भाजपा एक हाथ को दूसरे हाथ से लड़ाने का सामाजिक अपराध न करे।
भाजपा अन्याय, अत्याचार और अनैतिकता का पर्याय बन गयी है।
घोर निंदनीय!
#गाजीपुर_की_बेटी_हत्याकांड
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर हजरतगंज चौराहा, लखनऊ पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।