जिन्होंने ख़ुद नहीं की अपनी यात्राएँ
दूसरों की यात्रा के साधन ही बने रहे
एक जूते का जीवन जिया जिन्होंने
यात्रा के बाद
उन्हें छोड़ दिया गया घर के बाहर।
- नरेश सक्सेना
#lesson_of_life@RajkamalBooks@Hindi_Kavitaa@iawoolford
आज तहसील आंवला कांवड़ शिविर में माननीय मंत्री श्री धर्मपाल जी, श्री पूरण लाल लोधी जी, माननीय विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा जी,श्री आदेश प्रताप जी,@dmbareilly की पावन उपस्थिति में भजन संध्या का आयोजन संपन्न हो रहा है। साथ ही कांवड़ियों और शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
Today’s Kanvad camp activities. Hon. Member state women commission pushpa pandey visited the camp and appreciated the efforts made by tehsil Aonla to cater the needs of female devotees.
@dmbareilly@CommissionerBa1@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज भमौरा स्थित कांवड़ शिविर में आयोजित काव्य संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से संवाद कर आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजकों की सराहना की।
Inspection of cooperative centre for fertiliser sale. Basic amenities for farmers in queue have been ensured. Officials have-been instructed to open one more window for speedy disposal of demand and timely allocation of Urea/DAP.
@dmbareilly@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज राजस्व विभाग की सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी, जिसमें A श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को अपनी रैंकिंग बनाए रखने एवं B,C श्रेणी प्राप्त विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
आज आयोजित जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के क्रम में फरियादी श्री कंचन सिंह को चिकित्सा उपचार हेतु आर्थिक सहायता के रूप में उपचार सहायता धनराशि प्रदान की गई, ताकि उन्हें समयबद्ध एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
हमारे बा'द अब महफ़िल में अफ़्साने बयाँ होंगे
बहारें हम को ढूँढेंगी न जाने हम कहाँ होंगे
इसी अंदाज़ से झूमेगा मौसम गाएगी दुनिया
मोहब्बत फिर हसीं होगी नज़ारे फिर जवाँ होंगे
न हम होंगे न तुम होगे न दिल होगा मगर फिर भी
हज़ारों मंज़िलें होंगी हज़ारों कारवाँ होंगे
~मजरूह सुल्तानपुरी
Route march with Addn SP shahabad. Humble Appeal to all the people of NPP shahabad and tehsil to maintain peace and tranquility during the festival of eid-ul-zaha.
@dmhardoi@hardoipolice
हरदोई में 'मिशन शक्ति फेज-5' के तहत महिलाओं को मिला स्वावलंबन का उपहार!
सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को आवासीय/कृषि पट्टा प्रमाण पत्र, नए राशन कार्ड और खतौनी का वितरण किया गया। प्रशासन का लक्ष्य हर पात्र महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें!
✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें
✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें
✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें
आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है।
CASE STATUS UPDATE 🚔
Earlier complaint: Ball going missing.
New complaint: Entire batting lineup going missing.
Our assessment: This is not a law & order problem.
This is Bumrah. 🎯🇮🇳
#INDvNZ#T20WorldCup2026Final
ग्राउंड रिपोर्ट सही नहीं है ।
ग्राउंड रिपोर्ट न केवल त्रुटिपूर्ण है बल्कि शरारती तथा भ्रामक भी है।
ग्राउंड रिपोर्ट में जिन छह मतदाताओं के नाम SIR में कट गए बताए गए हैं उनमें से दो (शाहना तथा शहनाज़) के नाम तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में विद्यमान हैं।
बाक़ी चार वोटर ऐसे हैं जिनके नाम 27 अक्तूबर 2025 की वोटर लिस्ट में भी नहीं थे और चूँकि उनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे इसलिए उनके नाम का गणना प्रपत्र ही नहीं छपा तो SIR के दौरान वोट काटने का अवसर ही नहीं है।
SIR के दौरान वोट काटे जाने का अर्थ है कि व्यक्ति का नाम SIR आरंभ होने से पहले 27 अक्टूबर 2025 की वोटर लिस्ट में तो था परंतु उसका नाम गणना चरण समाप्त होने के बाद 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं आया।
उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में स्थित बुढेरा ज़ाहिदपुर गाँव एक मिश्रित आबादी का गाँव है जहाँ हिंदू और मुसलमान दोनों रहते हैं । इस गाँव के छः पोलिंग बूथों में मिलाकर 1819 व्यक्तियों के नाम कटे हैं जिनमें से 1099 हिन्दू हैं (60%) परंतु न जाने किस वजह से ग्राउंड रिपोर्ट में वर्णित छह व्यक्तियों में से पाँच मुस्लिम समुदाय में से दिए गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि SIR का आधार 2003 की वोटर लिस्ट थी। यह कथन भ्रामक है क्योंकि SIR मे हर उस वोटर के नाम से गणना प्रपत्र छपा था जिसका नाम 27 अक्तूबर 2025 की वोटर लिस्ट में विद्यमान् था। 2003 की वोटर लिस्ट का प्रयोग तो केवल मैपिंग के लिए किया गया था। उत्तर प्रदेश में ऐसे बहुत से व्यक्ति हैं जिनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में तो था परंतु 27 अक्टूबर 2025 की वोटर लिस्ट में नहीं था तो ऐसे लोगों के गणना प्रपत्र छपे ही नहीं और इसलिए उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भी नहीं आया। ऐसे व्यक्तियों में हिंदू भी हैं और मुसलमान भी हैं।
ग्राउंड रिपोर्ट में सब कुछ ग़लत है ऐसा नहीं है।
बैकग्राउंड म्यूज़िक बहुत ही अच्छा है। ग्राउंड रिपोर्ट देखने वाले में अपेक्षित भाव तो सफलतापूर्वक उत्पन्न कर ही देता है।
@ECISVEEP@PressCouncil_IN
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
लखनऊ, 03 फरवरी 2026
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने की कार्यवाही निरंतर जारी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पिछले एसआईआर 2003 से मैपिंग न होने के कारण 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित जन्मतिथि और / या जन्म स्थान को प्रमाणित करने वाले साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।
यदि आवेदक का जन्म 01.07.1987 से पहले भारत में हुआ है तो निर्धारित 13 अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख जन्म तिथि और / या जन्म स्थान के प्रमाण के लिए उपलब्ध कराना होगा। इसी प्रकार यदि आवेदक का जन्म 01.07.1987 और 02.12.2004 के बीच भारत में हुआ है तो निर्धारित 13 में से कोई एक अभिलेख जन्म तिथि और / या जन्म स्थान के प्रमाण के लिए उपलब्ध कराने के साथ ही पिता या माता का जन्मतिथि और/या जन्म स्थान के प्रमाण का अभिलेख भी उपलब्ध कराना होगा। यदि आवेदक का जन्म 02.12.2004 के बाद भारत में हुआ है तो निर्धारित 13 में से कोई एक अभिलेख स्वयं की जन्मतिथि और / या जन्म स्थान के प्रमाण के लिए उपलब्ध कराने के साथ ही पिता एवं माता, दोनों के जन्मतिथि और / या जन्म स्थान के प्रमाण के अभिलेखों को उपलब्ध कराना होगा।
इसके अतिरिक्त, तार्किक विसंगतियों वाले 2.22 करोड़ मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन मतदाताओं को केवल संबंधी से सम्बन्धित अभिलेख प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी।
श्री रिणवा ने बताया कि अब तक 1.69 करोड़ से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 79 लाख से अधिक नोटिस बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही, अब तक लगभग 22 लाख से अधिक नोटिसों की सुनवाई संपन्न हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मतदाता सुनवाई के दौरान स्वयं उपस्थित होकर अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं।
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
कल देर शाम 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी अरीबा नोमान और मसीहा नज़म (PCS) के निकाह समारोह में सम्मिलित हुआ | इस अवसर पर सुल्तानपुर जनपद के कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए | अरीबा और मसीहा को निकाह की दिली मुबारकवाद.....
💐💐
उoप्रo दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के अंतर्गत राज्य स्तर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में माo गृहमंत्री जी भारत सरकार एवं माo मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आईटीआई परिसर में भव्य कार्यक्रम में सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाता तथा बीएलओ/ सुपरवाइजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी भवन स्थित परिसर में ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रमों की श्रृंखला में भव्य रोड शो झांकी विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई जिसमें राजस्व विभाग की झांकी प्रथम स्थान पर आयी।
आज 77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया अधिकारी,कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई गांधी जी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी स्वच्छता ग्रहियो,बच्चों आदि को प्रशस्ति पत्र दिया।
@InfoDeptUP@UPGovt