आरा शहर से करीब 12 किमी दूर सासाराम रोड पर स्थित उदवंत नगर के बेलाउर गांव में एक पंचायत समिति सदस्य को उसके घर से बुलाकर गोली मार हत्या कर देने की खबर है। https://t.co/rzKtj1zvqH
यूपी के एक और माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को आज शनिवार को गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 10 साल की जेल और 5 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। https://t.co/8l60AWUi77
रामनवमी के दौरान सासाराम में हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जवाहर प्रसाद को लस्करीगंज स्थित आवास से बीती देर रात को उठा लिया। https://t.co/B3uNT5wOua
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा भारत में प्लांट किये गये खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को आज रविवार की सुबह पंजाब पुलिस ने एक गुरुद्वारे से धर दबोचा। करीब 36 दिनों से भगोड़ा अमृतपाल मोगा में जनरैल सिंह भिंडरावाले के गांव में स्थित एक गुरुद्वारे में… https://t.co/kCBaK2gfKK
: मोदी सरनेम केस में दोषी करार होने के बाद 2 साल की सजा पाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज गुरुवार को फिर सूरत कोर्ट ने बड़ा झटका दिया। मानहानि के इस केस में राहुल गांधी दोषी करार दिए गए हैं और उन्हें दो वर्ष की सजा हुई है। https://t.co/cmR1DWJ6jS
चुनाव आयोग ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने नयी दिल्ली में मीडिया से बताया कि कर्नाटक में एक ही दिन 10 मई को मतदान कराया जाएगा और 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जायेंगे। https://t.co/3LKDpWfvz5