॥सुंदर कांड॥
सुनु कपि तोहि समान उपकारी। नहिं कोउ सुर नर मुनि तनुधारी॥प्रति उपकार करौं का तोरा। सनमुख होइ न सकत मन मोरा॥
भावार्थ:-(भगवान् कहने लगे-) हे हनुमान्! सुन, तेरे समान मेरा उपकारी देवता, मनुष्य अथवा मुनि कोई भी शरीरधारी नहीं है। मैं तेरा प्रत्युपकार (बदले ��ें उपकार) तो क्या करूँ, मेरा मन भी तेरे सामने नहीं हो सकता॥
#RamCharitManas
#SundarKand
॥सुंदर कांड॥
कह हनुमंत बिपति प्रभु सोई। जब तव सुमिरन भजन न होई॥केतिक बात प्रभु जातुधान की। रिपुहि जीति आनिबी जानकी॥
भावार्थ:-हनुमान्जी ने कहा- हे प्रभु! विपत्ति तो वही (तभी) है जब आपका भजन-स्मरण न हो। हे प्रभो! राक्षसों की बात ही कितनी है? आप शत्रु को जीतकर जानकीजी को ले आवेंगे॥
#RamCharitManas
#SundarKand
॥सुंदर कांड॥
सुनि सीता दु:ख प्रभु सुख अयना। भरि आए जल राजिव नयना॥बचन कायँ मन मम गति जाही। सपनेहुँ बूझिअ बिपति कि ताही॥
भावार्थ- सीता जी का दुःख सुनकर सुख के धाम प्रभु के कमल नेत्रों में जल भर आया (और वे बोले-) मन, वचन और शरीर से जिसे मेरी ही गति (मेरा ही आश्रय) है, उसे क्या स्वप्न में भी विपत्ति हो सकती है?॥
#RamCharitManas
#SundarKand
॥सुंदर कां��॥
निमिष निमिष करुनानिधि जाहिं कलप सम बीति। बेगि चलिअ प्रभु आनिअ भुज बल खल दल जीति॥
भावार्थ-हे करुणानिधान! उनका एक-एक पल कल्प के समान बीतता है। अतः हे प्रभु! तुरंत चलिए और अपनी भुजाओं के बल से दुष्टों के दल को जीतकर सीता जी को ले आइए॥
#RamCharitManas
#SundarKand
रविवार रात करीब एक बजे मेरे साथ जो हुआ, वह बेहद चिंताजनक है। Uber और Rapido के ड्राइवर राइड स्वीकार करने के बाद तय किराए से दुगुने पैसे माँगने लगे और यहाँ तक कि उन्होंने मैसेज भेजकर कई गुणा अधिक पैसे की डिमांड की। अब इस राइड को कैंसल करो तो अगली राइड वाला भी यही करता है और इस तरह जब आप आखिरी राइड करते हैं तो आपसे किराए के अतिरक्त पैसे वसूल किए जाते हैं क्योंकि आपने राइड कैंसिल कर दी। खुद राइड कैंसिल नहीं करते। यात्री मजबूर होकर कैंसिल करे तो अगली राइड में अतिरिक्त शुल्क!
आधी रात को इंसान जाए तो कहाँ?
यह महज़ अनप्रोफेशनलिज़्म नहीं, यात्रियों की मजबूरी का शोषण और टैक्सी सेवाओं के नाम पर खुली मनमानी है। यह उ��र और रैपिडो कंपनियों की आपराधिक लापरवाही है क्योंकि कोई बीमार भी हो सकता है या घायल भी। साथ ही टैक्सी वालों का व्यवहार बहुत आक्रामक रहने से झगड़े की नौबत भी आ जाती है। रात एक बजे किसी महिला, बुज़ुर्ग या अकेले यात्री के साथ ऐसा हो तो उसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसकी ��ै?
दोनों कंपनियाँ जवाब दें। ऐसे ड्राइवरों पर कार्रवाई, अनुचित कैंसलेशन शुल्क की वापसी और रात में तत्काल सहायता की गारंटी कब मिलेगी? राजस्थान की कानूनी एजेंसियों को इस पर पूरा वॉच रखना चाहिए और ध्यान देना चाहिए। @PoliceRajasthan
@Uber_India @UberIN_Support @rapidoapp_ @RapidoCares @dkhos @sankaaravind
#PassengerSafety #ConsumerRights
No opponent or critic will pray for the survival of the government under such circumstances. Do read
Politics | Why Modi’s Politics is Facing a Crisis of Morality https://t.co/Ku0sPUIXwR via @thewire_In
॥सुंदर कांड॥
बिरह अगिनि तनु तूल समीरा।
स्वास जरइ छन माहिं सरीरा॥
नयन स्रवहिं जलु निज हित लागी।
जरैं न पाव देह बिरहागी॥
भावार्थ- विरह अग्नि है, शरीर रूई है और श्वास पवन है, इस प्रकार (अग्नि और पवन का संयोग होने से) यह शरीर क्षणमात्र में जल सकता है, परंतु नेत्र अपने हित के लिए प्रभु का स्वरूप देखकर (सुखी होने के लिए) जल (आँसू) बरसाते हैं, जिससे विरह की आग से भी देह जलने नहीं पाती॥
#RamCharitManas
#SundarKand