यह मेरे लिए बेहद भावुक और गौरव का क्षण है कि जिस स्कूल में कभी बस्ता लेकर पढ़ने आया था, आज उसी स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर लौटने का अवसर मिला।
मेरी पहली कक्षा की पढ़ाई यहीं से शुरू हुई। यहीं पढ़ा, खेला और शिक्षा की पहली नींव रखी।
यूपी : जिला महोबा में स्कूल जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने के विरोध में छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया। हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने बच्चों को लात मारकर हाइवे से उठाया, बदसलूकी की।
पिछले 10 मिनट में दस बार सुन चुका हूँ…
नागालैंड के Wangnao Yato ने राष्ट्रीय गान के साथ अपनी आवाज़ का जो समां बाँधा वो अद्भुत है!
एक बार आप भी सुनिए फिर और लूप में डाल कर सुनते रहेंगे
Love you Wangnao Yato, Love you Nagaland 🇮🇳
मूलत: झूठे और मक्कार हैं भाजपा के लोग!
श्रेय लेने के लिए किसी को भी ठग सकते हैं।
पूर्व माओवादी महिलाओं तक को भी ठग लिया।
इससे पहले छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने महिला बाइक राइडर्स को भी धोखा दिया था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी जिन लोगों ने भी यह किया है, उनको समुचित सज़ा दीजिए। वरना ऐसे ही बदनाम होते रहेंगे।
https://t.co/SlPfmDlJZp
मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी से पूछना चाहती हूं कि क्या ज़रूरत थी मासूम बच्चों का इस तरह दमन करने की? क्या ज़रूरत थी नौजवान छात्रों पर आसूँ गैस चलवाने की, लाठियाँ बरसाने की, water-cannons चलवाने की? क्या ज़रूरत थी जवान लड़कियों को ज़लील करने की, उनके कपड़े फाड़ने की, उन्हें गंदे तरीके से पिटवाने की? युवाओं पर pellet guns और AK-47 चलवाने की क्या जरूरत थी? क्या वे आतंकवादी हैं? कौन जवाब देगा? आज पूरा देश जवाब मांग रहा है कि ऐसी बर्बरता करने का आदेश किसने दिया?
पिछली भाजपा सरकार में सबऑर्डिनेट सलेक्शन बोर्ड के माध्यम से भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कराए जाते थे। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना हिमाचल प्रदेश के हजारों युवाओं की वर्षों की मेहनत, उम्मीदों और विश्वास पर गहरा आघात था। उस घटना का दर्द आज भी युवाओं के मन में ताज़ा है।
सरकार में आते ही हमने भ्रष्टाचार में लिप्त सलेक्शन बोर्ड को भंग किया और राज्य चयन आयोग गठित कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाने के लिए CBT व्यवस्था लागू की। हर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से, बिना किसी विवाद के पूरी की जा रही है।
कांगड़ा जिला की बोह वैली में बादल फटने की दुखद घटना ने मन को बेहद व्यथित किया है। पिछले दो दिनों से मैं लगातार प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हूँ। बीते कल उपायुक्त और प्रभावित परिवारों से फ़ोन पर बातचीत की थी। अभी विधायक केवल सिंह पठानिया जी से भी फ़ोन पर बातचीत हुई। उन्होंने प्रभावित परिवारों की स्थिति से अवगत कराया। सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
बादल फटने की घटना के बाद केवल जी बहुत चिंतित थे। मैंने कहा कि आप धैर्य रखें, कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। जैसे ही शिमला का मौसम ठीक होगा, मैं स्वयं बोह वैली के प्रभावित परिवारों से मिलने आऊँगा।
जब किसी परिवार का आशियाना उजड़ता है, तो भविष्य को लेकर मन में अनिश्चितता और चिंता होना स्वाभाविक है। मैं सभी प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाता हूँ कि इस कठिन समय में आप अकेले नहीं हैं।
यह राज्य सरकार का दायित्व है कि यदि प्रदेश का एक भी व्यक्ति मुश्किल में है, तो सरकार उसका सहारा बने। यह संपदा जनता की है और जन भलाई के कार्यों के लिए ही है।
जिला हमीरपुर के सुजानपुर की शरण्या डोगरा जी को भारतीय वायु सेना (IAF) में डॉक्टर के पद पर नियुक्ति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
शरण्या जी ने समूचे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
आपके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी भविष्य के लिए मेरी हार्दिक मंगलकामनाएँ।