📍 सर्किट हाउस, जोधपुर
जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन सिंह भाटी जी, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान से अभिभूत हूँ।
आप सभी के आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
@BJP4Rajasthan@ajaeybjp@BhajanlalBjp@madanrrathore
आज ब्यावर में आयोजित विकसित भारत जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा तिरुपति से इस योजना के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ा।
इस अवसर प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए तथा ₹425 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त बनाने की दिशा में शुरू की गई यह योजना अंत्योदय की भावना को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है। 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार, बेहतर आजीविका, कौशल विकास एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।
हमारी सरकार सुशासन एवं प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के माध्यम से विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाकर अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो। राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आपका समर्पण निरंतर प्रेरणादायी बना रहे।
@byadavbjp
The prize distribution function of the 36th National Youth Parliament Competition 2025-26 for Kendriya Vidyalayas will be held in New Delhi tomorrow.
Minister of State for Parliamentary Affairs @arjunrammeghwal will preside over the event and present awards to the winning students and Vidyalayas.
@mpa_india #NationalYouthParliamentCompetition #YouthParliament #KendriyaVidyalaya #ArjunRamMeghwal
आज सिक्ख धर्म के पांचवें गुरु एवं प्रथम शहीद श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन, शिक्षाओं और अद्वितीय बलिदान पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुखमनी सेवा सोसायटी, बनी पार्क की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सिंह जी द्वारा संकलित यह पुस्तक गुरु जी के आदर्शों, मानव सेवा, समरसता और परमात्मा की रजा में प्रसन्न रहने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है।
गुरु अर्जन देव जी का त्याग, धैर्य और आध्यात्मिक चेतना सदैव समाज को सत्य, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।
आज विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्रीमान वासुदेव देवनानी जी को पुस्तक “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि : भ्रम बनाम सत्य” भेंट की
इस दौरान श्री देवनानी ने पठन-पाठन एवं लेखन की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अध्ययन की आदत विकसित करने तथा पुस्तकों के माध्यम से ज्ञानार्जन के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ।
भेंट के दौरान डॉ. निमिषा ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा पुस्तक के विषय-वस्तु से उन्हें अवगत कराया। @RSSorg@vasudevdevnani ji @friendsofrss@BJP4Rajasthan
#RajasthanUpdates #Jaipur
आज सिविल लाइंस में जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों से पधारी देवतुल्य जनता से शिष्टाचार भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की।
आमजन की अपेक्षाओं, आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#Rajasthan
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वालीं राजस्थान की प्रतिभाशाली बेटी देवांशी शर्मा जी और गायत्री देवी जी से आज सचिवालय में आत्मीय भेंट कर उनका अभिनंदन एवं उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से राजस्थान और भारत का मान-सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाती रहेंगी।
स्लोवाकिया द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)’ से सम्मानित किए जाना 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है।
यह सम्मान आदरणीय प्रधानमंत्री जी की वैश्विक लोकप्रियता, प्रभावशाली कूटनीति और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का सशक्त प्रमाण है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है तथा विश्व समुदाय का विश्वास और सम्मान अर्जित किया है।
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री व अजमेर के लोकप्रिय सांसद श्री भागीरथ चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
@mpbhagirathbjp