हर ज़ोर ज़ुल्म के टक्कर में / संघर्ष हमारा नारा है
बीते दिन गया के मुहल्ले, सड़कें और चौराहे ज़ुल्म के खिलाफ इंसाफ के नारे से गूंजते रहे। मरहूम इश्तियाक अहमद हत्याकांड के खिलाफ हाथों में कैंडल, पोस्टर लिए उनके घर से निकले तो टावर चौक पहुंचते पहुंचते कारवां बन गया।
गया पंचायती अखाड़ा निवासी जमीन कारोबारी सैयद इश्तियाक अहमद हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने, सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी व जिले में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग पर न्याय मार्च
8 जुलाई | पंचायती अखाड़ा से टाॅवर चौक | शाम 6 बजे
निवेदक– इंसाफ मंच, गया
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो / पेपर लीक पर रोक लगाओ
पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के कारण 20 से अधिक छात्रों की सांस्थानिक हत्या के खिलाफ न्याय की मांग पर जंतर मंतर में चल रहे आंदोलन और भूख हड़ताल के समर्थन में मगध विश्वविद्यालय में आइसा का भूख हड़ताल
भाकपा माले और इंसाफ मंच ने आज गया शहर के पंचायती अखाड़ा मुहल्ले में मरहूम सैयद इश्तियाक अहमद के घर जाकर परिवार के लोगों से मुलाक़ात की।
बीते 24 मई 2026 को उनकी हत्या हुई मगर अभी तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक का मोबाइल फोन भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
मॉब लिंचिंग, फर्जी पुलिस इनकाउंटर, बुलडोजर राज, पुलिस दमन और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के खिलाफ भाकपा माले के राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत गया में आवाज़ बुलंद किया गया।
#CPIML#Gaya#Bihar#Protest
March 2023 में लॉन्च हुए Moto G73 5G फोन मैंने April 2023 में खरीदा था। अब जब 3 साल बाद May 2026 में इसका बैटरी बैकअप खराब हुआ तो सर्विस सेंटर में नए बैटरी के लिए ऑर्डर दिया। मगर कुछ दिन बाद फोन आया कि ये बैटरी अब कंपनी की तरफ से नहीं आती है।
@motorolaindia@jagograhakjago
भाकपा माले परैया प्रखंड कमेटी (जिला– गया) की विस्तारित बैठक आज परैया डाकबंगला में आयोजित हुई।
आगामी दिनों में सांगठनिक मजबूती व विस्तार समेत आंदोलनात्मक पहलकदमी को लेकर प्लानिंग बनी है।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के 16वें बिहार राज्य सम्मेलन को सफल करें।
9 और 10 मई 2026 को गया में होने जा रहे आइसा बिहार के सम्मेलन को लेकर मगध विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों के बीच कैंपेन चलाया गया।
#AISA#Gaya#Bihar#GayaCollege#StateConference
बेलागंज गैंगरेप अपडेट
ट्रेन से उतरी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में बेलागंज थाना द्वारा 5 अभियुक्तों को घटना में उपयोग किए गए 5 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
#Belaganj#Gaya#Bihar#Crime#GangRape
👉 ट्रेन से उतरी युवती गैंगरेप मामले में भाकपा माले ने पीड़िता के घर और घटनास्थल का किया दौरा
👉 घटना के खिलाफ 4 मई को बेलागंज बाजार में होगा विरोध प्रदर्शन
👉 आरोपियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करे गया पुलिस
👉 गया–पटना रेलखंड पर ट्रेनों की सुरक्षा की हो गारंटी
तथाकथित डबल इंजन सरकार में यह है कानून व्यवस्था का हाल
अपराधियों में कहीं से भी शासन–प्रशासन का ख़ौफ़ नहीं है
पटना–गया रेल रूट में जहानाबाद से बेलागंज आ रही युवती के साथ बेला स्टेशन नीमचक गुमटी से आगे दरिंदों ने गैंगरेप को अंजाम दिया।
@GAYAPOLICEBIHAR@bihar_police
शिक्षक हितों के लिए हमेशा संघर्ष में आगे रहने वाले Bihar State Teacher's Association (BSTA)– गोपगुट संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रधान शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष Jay Prakash भाई से भाकपा माले गया जिला कार्यालय में मुलाक़ात हुई।
मई दिवस — अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 2026
दुनिया भर के मजदूरों को मुक्ति का रास्ता दिखाने वाले शिकागो के महान शहीदों को याद करते हुए गया शहर में ट्रेड यूनियनों के साझा कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात रखने का मौका मिला।
बीते दिनों भाकपा माले के 58वां स्थापना दिवस पर गया में नगर प्रखंड के बारा, नबीनगर और बेलागंज के शुक्लानगर में पार्टी सदस्यों के बीच बैठक कर 22 अप्रैल के आह्वान का पाठ करते हुए दरभंगा में होने जा रहे पार्टी के राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर बातचीत हुई।