@AMISHDEVGAN इतिहास से हटकर वर्तमान पर कब बात होगी। 12 साल हो गए अब तो आपने जो काम कर दिए उनको बताए और आगे क्या करने वाले है ये बताकर विपक्ष को मुँह तोड़ जवाब देना होगा।
एक बाप अपनी छ: साल की बेटी के भविष्य के लिए आया है तो एक माँ का कहना है कि “जिस माँ बाप का ख़ून न खौले, ख़ून नहीं वो पानी है”.
जो जाग चुके हैं, वे सोये हुओं को अब जगा देंगे.
#NEET#DharmendraPradhanReaign
उत्सव गार्डन, विद्याधर नगर में स्वर्गीय माताजी श्रीमती राजकुमारी शर्मा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस पर सम्मिलित होकर कथा व्यास श्री अनिलकृष्ण शास्त्री जी महाराज की अमृतमयी वाणी में कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन एवं रुक्मिणी मंगल की दिव्य कथा का रसपान कर मन भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्रीकृष्ण भक्ति, धर्म एवं जीवन मूल्यों से ओतप्रोत इस कथा ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।
इस पावन अवसर पर श्री विक्रमनाथ जी महाराज(पालवास धाम), श्री रामदास जी महाराज चिमा बाबा(फतेहपुर) की पावन सन्निधि तथा पूर्व मंत्री श्री राजकुमार रिणवा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के इस अद्वितीय एवं भव्य आयोजन हेतु श्री मुरलीधर जी, प्रवीण जी एवं समस्त झखनाडिया परिवार को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
#hathojdham
#balmukundacharyaji
जय सियाराम!
फूलों में सज रहे हैं हमारे श्री हाथोजधाम बालाजी महाराज!
पावन पुरुषोत्तम मास के पवित्र मंगलवार के शुभ अवसर पर प्रभु की अत्यंत मनमोहक 'जल विहार' एवं 'फूल बंगला झांकी' के दिव्य दर्शन।
📍 मन्दिर श्री दक्षिणमुखी बालाजी,हाथोजधाम
#hathojdham#balmukundacharyaji
हरियाणा, फतेहाबाद की बेटी पूजा ने इतिहास रचते हुई हांगकांग में आयोजित एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 की महिला हाई जंप में 1.93 मीटर की रिकॉर्ड छलांग लगाकर स्वर्ण पदक 🥇 अपने नाम किया है।
पूजा सिंह की उपलब्धि, भावुकता और उनके 1.93 मीटर के ऐतिहासिक हाई जंप की विशालता को समझने के लिए भारतीय महिला हाई जंप के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की ठहराव भरी यात्रा को देखना होगा।
22 वर्षों में यह रिकॉर्ड महज़ 2 सेंटीमीटर ही आगे बढ़ा था—2004 में बॉबी ने 1.91 मीटर का रिकॉर्ड बनाया, जिसे 2012 में सहना कुमारी ने 1.92 मीटर तक पहुंचाया।
फिर वर्षों तक कोई प्रगति नहीं हुई।
हालाकि यह उपलब्धि अभी भी Nadezhda Dubovitskaya के 2.00 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड से काफी पीछे है, लेकिन वह भी 2021 के बाद उस स्तर को दोहरा नहीं सकी हैं।
ऐसे में 19 वर्षीय पूजा सिंह का 1.93 मीटर पार करना सिर्फ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए उम्मीद की एक नई छलांग है।
हरियाणा के एक साधारण और आर्थिक रूप से संघर्षरत परिवार से आने वाली पूजा के पास सबसे बड़ी पूंजी है—समय। अब मिली पहचान और सफलता उन्हें बेहतर कोचिंग, बेहतर सुविधाएँ और विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर दिलाएगी।
🌺🚩 दिव्य फूल बंगला झांकी दर्शन 🚩🌺
मंदिर श्री दक्षिणमुखी बालाजी हाथोजधाम में
विशेष अधिक मास के प्रथम मंगलवार के पावन अवसर पर
भव्य ऋतु पुष्पों से सुसज्जित फूल बंगला झांकी दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। 🌸✨
दिनांक : 19 मई 2026, मंगलवार
समय : संध्या 5:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक
स्थान : मंदिर श्री दक्षिणमुखी बालाजी हाथोजधाम,
कालवाड़ रोड, जयपुर
आप सभी श्रद्धालु सपरिवार पधारकर
इस दिव्य एवं अलौकिक दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
🚩 जय श्री राम 🚩
#balmukundacharyaji
#hathojdham