ओर धामी जी कहेंगे मोदी जी के नेतृत्व में सब ठीक हो रहा है, सब बढ़िया चल रहा है दिल्ली में जो हो रहा है वो सबकी मिली भगत है, ओर इस मुद्दे टाटा कर जाएंगे
उत्तराखंड में फिर पेपर लीक
देशभर में पेपर लीक मामलों को लेकर मचे बवाल के बीच उत्तराखंड में वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UKTU) में सम सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 के दौरान दो विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।
विश्वविद्यालय ने Machine Learning for Internet of Things (IOTT004) और Electromagnetic Field Theory (ECT043) विषयों की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। साथ ही अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में दोनों विषयों की पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।
22 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, एक विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने उच्च स्तरीय जांच समिति और संबंधित संस्थान की आंतरिक जांच समिति का गठन किया। जांच में पाया गया कि External Paper Setter आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून, ने परीक्षा से पहले छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप पर परीक्षा से संबंधित समान प्रश्न साझा किए थे।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ECT043 (Electromagnetic Field Theory) का प्रश्नपत्र भी उसी शिक्षक द्वारा तैयार किया गया था। विश्वविद्यालय ने माना कि इस विषय के प्रश्नपत्र की गोपनीयता भी भंग होने की पूर्ण आशंका है। छात्रहित और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली को ध्यान में रखते हुए इस विषय की परीक्षा भी रद्द कर दी गई।
पेपर लीक की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता पर कार्रवाई करते हुए उसे अगले सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की सभी परीक्षा गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही संबंधित संस्थान को परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कुलपति द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए IOTT004 (Machine Learning for Internet of Things) और ECT043 (Electromagnetic Field Theory) की पूर्व में आयोजित परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।
@ChekrishnaCk सच बोल रहा है भाई स्टुडेंट के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए ओर जिनको लग रहा है झूठ है तो भाई इंस्टाग्राम, फेसबुक सभी जगह पर वीडियो मिल जाएगी बहुत सी जिसमें दिख रहा है पुलिस वाले मार नहीं रहे बल्कि अपनी भड़ास निकाल रहे है स्टूडेंट्स पर
@Vivek_4580ji भाई कभी कभी देना भी पड़ता है, ओर दूसरी हमेशा अपने लोकल लोगों को ही काम देना चाहिए, अगर ये तोड़ रहा है इसका मतलब है आपका व्यवहार इनके साथ बिल्कुल अच्छा नहीं रहा होगा क्योंकि कोई भी ऐसी हरकत नहीं करता जल्दी से
@Shivanshivz@Uppolice@CMHelpline1076@w बेटा नंबर को ब्लॉक का दो, सब जगह से ब्लॉक कर दो, नए नंबर पर स्पैम लगा दो यूट्यूब पर वीडियो है बहुत सी समझा देगा ओर अगर गाली दी है
तो सबसे पहले अपने किसी घर वाले को समझाओ कोई तो होगा परिवार में