रोहित वेमुला पर रोने वालों !!
इस निशा की मौत पर एक ट्वीट ही कर देते !!
यह भी हमारी आदिवासी सनातन बेटी थी ! उसका जुर्म था कि वह सनातन एकता की बात करती थी, धर्मपरिवर्तन रोकती थी !!
एक मासूम जान पर दो दर्जन मुकदमे लाद दिए गए.... एक चर्च समर्थित नेता ने वाकायदा वीडियो जारी करके निशा के चरित्र पर कीचड़ उछाला,इतनी भद्दी भद्दी गालियाँ दी कि सुनने वाले के कान से खून निकल आये...
एक अकेली जान कब तक अकेले संघर्ष करती ... SC, ST और UGC के पैरोकारों की ज़ुबान पर ताले क्यों लगे हैं ?
Courtesy kiran kamlesh tiwari fb post
निशा एक दशक पहले बड़े सपने के साथ अपना गांव छोड़कर रांची आ गईं। आत्मनिर्भर बनने के लिए आदिवासी ढाबा की शुरुआत की थी। बर्तन मांजने से लेकर खाना बनाना सब खुद करती थी। उसके प्रोफेशन को लेकर खूब ट्रोल किया जाता था। कहती थी अब मैं लौटकर गांव गुमला नहीं जाऊंगी। मेरी लाश ही जाएगी... 💔
मोदी जी को रोहित वेमुला के लिए रोना आ गया था, क्योंकि मोदी जी को दिखाना था कि दलित होने के नाते रोहित वेमुला ने आत्महत्या की और सामान्य वर्ग के खिलाफ नैरेटिव बनाना था। पर निशा कुमारी भगत के लिए मोदी जी अभी तक एक शब्द नहीं बोल पाए।
जबकि निशा बीजेपी और RSS की समर्थक थी।
जिद्दी थी निशा भगत। किसी से नहीं डरती थी। गरीब लाचार आदिवासियों की जमीनें बचाने के लिए निशा भगत ने खूब लड़ाई लड़ी। भू-माफियाओं और धर्मांतरण के खिलाफ जंग छेड़ रखी थी। अकेले ही भीड़ जाती थी। झारखंड की आदिवासी शेरनी कहते थे हम सब। अच्छे अच्छों को पानी पिला देती थी फिर आत्महत्या जैसा कदम !
दिल मानने को तैयार नहीं। निशा किसी के दबाब में नहीं आती थी। गरीबों के जमीन छीनने और झोपड़ियां गिराने वाले पुलिस और बुलडोज़र के सामने खड़े हो जाती थी। दुश्मन हो या पुलिस प्रशाशन वह सामने खड़े होकर ललकारती थी। दुनियाँ भर के दुश्मन बना रखे थे। भू-माफियायों के खिलाफ लड़ाई में झारखंड की पुलिस ने कभी निशा भगत का साथ नहीं दिया, उलटे भू - माफियाओं के साथ सांठ गाँठ कर निशा को ही निशाना बनाया। आन्दोलनों के दौरान पुलिस ने कई केस दर्ज़ कर रखे थे l वह अपने ऊपर हो रहे मुक़दमे की परवाह नहीं करती थी न जेल जाने से डरती थी। अदम्य साहस की मिशाल थी निशा भगत ...
निशा भगत की मौत को दबाब में आकर सामान्य आत्महत्या के रूप से नहीं देखा जाना चाहिए। सीबीआई जांच होनी चाहिए। #NishaBhagat
एक सच यह भी है कि झारखंड में अगर आप ईसाई मिशनरियों या धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो सामूहिक रूप से आपको टारगेट किया जाता है।
आप पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन, मैडम निशा उरांव एवं दिवंगत निशा भगत के वैसे पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में जाकर धर्मांतरित लोगों की मानसिकता देख सकते हैं।
अगर आप बड़े राजनेता हैं तो ज्यादा हमले सोशल मीडिया पर होते हैं, लेकिन बाकियों पर वास्तव में कितना दबाव होता है, वह कल दिख गया। उनके निधन के बावजूद कई "गिद्धों" के कॉमेंट्स उनकी मानसिकता को दर्शा रहे हैं।
स्व. निशा भगत झारखंड में ईसाई मिशनरियों के खिलाफ एक सशक्त आवाज थीं, उनके पोस्ट्स एवं बयान उन्हें चुभते थे, इसलिए उन पर इतना दबाव बनाया गया कि...
पूरी दुनिया में आदिवासियत को खत्म कर रहे इन धर्मांतरित लोगों को कोई बताए कि अपने समाज को बचाने के लिए आवाज उठाना अपराध नहीं है। लेकिन यहां सत्ता के संरक्षण में वह लॉबी सारी हदें पार कर रही है।
राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों के लिए खुदकुशी कौन करता है?
कल से ये सवाल कई लोगों से बातचीत में उभर कर आई। लेकिन ऐसा पहले भी होता आया है। तमिल भाषाई आंदोलन के दौरान हिंदी के विरोध में हुए आंदोलनों में आत्मदाह से लेकर जहर खा कर खुदकुशी आंदोलनकारियों ने किए। मंडल आयोग की सिफारिश के बाद राजीव गोस्वामी के आत्मदाह को भी भुला नहीं जा सकता। किसान आंदोलन में भी संत बाबा राम सिंह ने खुदकुशी की। रोहित वेमुला की खुदकुशी के बाद देश भर में बहस छिड़ी।
झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत धर्मांतरण विरोधी संघर्ष के कारण चर्चा में रही थीं। लेकिन मौत की वजह उन्होंने पुलिस प्रशासन और सत्ता के संरक्षण में पोषित जमीन माफियाओं को बताया। बहुत ही स्पष्ट तरीके से निशा ने खुदकुशी के पूर्व कहा कि जमीन माफियाओं के खिलाफ बोलना उसके लिए मुसीबत बन गया। इस बिंदु पर जांच होनी चाहिए।
निशा भगत सरना समाज के लिए शहीद हुई है… वह समाज के मुद्दों पर आवाज़ उठाती थी। उसकी आवाज़ दबाने के लिए दी गई मानसिक यातनाएँ किसी से छिपी नहीं हैं।
यह महज़ आत्महत्या नहीं, हत्या है।
निशा भगत धर्मांतरण और आदिवासी ज़मीन लूट पर लगातार आवाज़ उठाती थी ।
समाज की आवाज को यूँ खामोश नहीं होने दिया जाएगा । सरना समाज और निशा को न्याय मिले । जाँच और त्वरित करवाई हो
🙏🏼💐
अब इस एक पन्ने के दस्तावेज पर ही आदिवासी नेत्री निशा भगत के इंसाफ की सारी उम्मीदें टिकी हैं। कामना है कि निशा को इंसाफ मिले, हालांकि ये कहने में मुझे कोई गुरेज नहीं कि इसकी उम्मीद ना के ही बराबर है।
सरना, सनातन के विषय पर खुल कर पक्ष रखने पर विगत कुछ दिनों से निशा उरांव और निशा भगत सर्वाधिक ट्रोल हुईं। निशा उरांव आईआरएस हैं, सशक्त राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से आती हैं, लेकिन उनके पोस्ट पर आने वाले कमेंट पढ़ लीजियेगा। कैसे विचार के प्रति प्रतिबद्ध किसी महिला को हर सीमा से परे जाकर गलियाँ दी जाती हैं, ट्रोल किया जाता है... ये गलियां, ये ट्रोलिंग उन लोगों के द्वारा की जाती है जो खुद को लोकतांत्रिक, सेक्युलर जैसी उपमाओं से नवाजते हैं, जबकि उनके विचार से इतर हर शख्स उनके लिए अंधभक्त है।
विचारों का काट विचार है। तर्क का जवाब भी तर्क है। अलग अलग विचार के लोगों के बीच इतनी वैमनस्यता नहीं होनी चाहिए कि कोई एक दूसरे को गलियां दें, उसे मौत के मुंह तक ले जाए।
निशा भगत धर्मांतरण के खिलाफ मुखर आवाज थी। कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाली निशा ने 2024 में गुमला विधानसभा सीट से JLKM के टिकट पर चुनाव लड़ा। बाद में सामाजिक सरोकार और जमीन माफियाओं के खिलाफत पर भी चर्चा में रहीं।
धर्मांतरण और सरना सनातन के विषयों पर मुखरता के कारण एक पक्ष हमेशा ही निशा भगत को भाजपा और RSS का एजेंट बताया करता। निशा ने मृत्यु पूर्व फेसबुक लाइव में इस विषय का खंडन भी किया कि भाजपा, आरएसएस उसके साथ नहीं थी। लेकिन अब वही तबका सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख रहा की भाजपा, RSS ने निशा की मदद नहीं की। लेकिन वो लोग उन लोगों की चर्चा नहीं कर रहे हैं, जिन्हें निशा ने अपनी मौत की वजह बताई। क्या धर्मांतरण जैसे विषय पर बात करने वाले सिर्फ भाजपा या RSS से होंगे?
बड़े ही अजीब लोग हैं। नैरेटिव में उलझे ऐसे लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि दें।
झारखंड की तेज-तर्रार आदिवासी नेत्री एवं धर्मांतरण के खिलाफ मुखर आवाज निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
उन्होंने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लाइव आकर हेमंत सरकार, प्रशासन, जमीन दलालों समेत कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार की कमियों को सामने लाना और उसका भंडाफोड़ करना गलत है, तो इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है।
फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने समाज के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था।
निशा भगत ने मृत्यु पूर्व फेसबुक लाइव में अजय तिर्की का नाम भी लिया है।
खैर, इन विषयों पर पुलिस अनुसंधान करेगी। लेकिन निशा के फेसबुक लाइव पर खुश होने वाले हार्ट और स्माइली भेजने वाले कौन लोग हैं?
What A great Voice @ARanganathan72 🔥 जैसे ही @ajeetbharti का नाम आया वैसे ही बगल में बैठे दोनों चोमू दास की शक्ल देखना आप लोग। 😂😅
✅ और एक बात अंत तक देखोगे आपको पता चलेगा कि 🔥 अजीत भारती 🔥 कितना पॉपुलर है, 🫡 और कितने लोग उसे पसंद करते हैं, और उनके बिना IT cell की औकात कितनी है
🍟 RIP 🐻❄️ TO ALL बाजमुल्लाs 😡
"'इस देश को ब्राह्मणवाद से आज़ादी मिलनी चाहिए, हिंदू धर्म नष्ट हो जाना चाहिए'
- ये कहने वाला दिलीप मंडल आज भाजपा का मीडिया सलाहकार बना हुआ है!"
कहना है @ARanganathan72 का
धन्यवाद रंगनाथन जी का, मंच पर वो सच कहने के लिए जो बाकी लोग बोलने की हिम्मत नहीं कर पाए👏🙏