ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों के दर्शन केवल सतगुरु दर्शन से पूर्ण हो जाते है, ऐसे सतगुरु का पावन सान्निध्य, हम सबको 10 जून को गुरुपूर्णिमा पर मिलने जा रहा है।
अधिक संख्या में उपस्थित होकर दैवीय अनुग्रह का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम स्थल:
डीडी हाउस, कैलाशपुरी Ext, इंद्रा पार्क पालम।
नवसृजन के संकल्पों को दोहराने एवं युवाओं को पूज्य गुरुदेव के विचारों से झकझोरने हेतु ग्रेटर नोएडा में नवसृजन संकल्प समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने एवं उपस्थित परिजनों को अपने संपर्क में आने वाले अधिकाधिक लोगों को पूज्य गुरुदेव के युग-निर्माणी विचारों से लाभान्वित करने हेतु अभिप्रेरित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
.
@awgpofficial@dsvvofficial
कल (6 जून) मेरे जन्मदिन पर आपके द्वारा दी गई हृदयस्पर्शी शुभकामनाओं के लिए आत्मीय आभार प्रकट करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि और अधिक परिश्रम के साथ क्षेत्र व प्रदेशवासियों की सेवा करने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा और देश के विकास में अपना सम्पूर्ण योगदान दूंगा।
विकसित होते भारत की एक सच्चाई है देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी हालत है तो बाकी देश में क्या होगा कहना बड़ा असंभव है, गीतांजलि पार्क, सागरपुर जो कि दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित है कई हफ्तों से पानी के दर्शन नहीं है।
@DelhiJalBoard@LtGovDelhi@CMODelhi@Ceo_djb
संसद से मात्र 17 किलोमीटर दूर नल तो लगे हैं पर जल नहीं है सरकारें बदली चेहरे बदले लेकिन समस्याएं कभी नहीं बदली! साहब! वही दिल्ली है जो विधानसभा नगर पालिका में भी और संसद के लिए भी अलग-अलग पार्टियों को चुनकर भेजती है, लेकिन समस्याओं समाधान किसी के पास नहीं है। 1/2