ज्ञानी जी कहते हैं
ज़िंदगी को मुश्किल न बनाइए, यहाँ कोई भी हमेशा के लिए नहीं आया है। जो दिन बीत जाए, तो वह हमेशा के लिए चला जाता है, इसलिए अपनी ज़िंदगी के हर दिन की खूबसूरती का आनंद लिजिए..
प्रेमपूर्वक चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
कुछ भी बनाने में वर्षों लग जाते हैं, पर बिगड़ने में कुछ क्षण या दिन. एक ताजा उदाहरण सामने है. आपका बनाया हुआ या तो आपके कर्मों के कारण बिगड़ता है या फिर प्रारब्ध (पूर्व कर्मों) के कारण।
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में हम ऐसे बनें कि जहाँ भी जाएँ, जहाँ भी रहें, सदा अपने आस-पास के लोगों के जीवन में सकारात्मक योगदान करते रहें..
प्रयासरत चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में उज्ज्वल भविष्य के लिए केवल साहस, दृढ़ता और गलतियों से सीखने की इच्छाशक्ति की आवश्यकता है, इसके लिए संपूर्णता की आवश्यकता नहीं है..
प्रयासरत चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में हमारे पास अच्छी बातें कितनी ही कम क्यों ना हों, पर पहचान सिर्फ अच्छे कर्मों से ही होती है, जैसे फल और फूल, पेड़ पर पत्तों से कम होते हैं परन्तु फिर भी पेड़ उन्हीं के नाम से जाना जाता है..
कर्मण्य चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन के मुश्किल समय में हमारे आँसू पोंछने वाली उँगली, हमारी सफलता पर ताली बजाने वाले हाथों से कहीं ज़्यादा बड़ी होती है..
छोटे बड़े का भेद समझते चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में आपकी योग्यता आपको शिखर पर ले जाने में मदद अवश्य करती है, मगर शिखर पर बने रहने के लिए ईमानदारी व नैतिकता आवश्यक है..
मानवीय बने चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में स्नान तन को, ध्यान मन को, दान धन को, व्रत स्वास्थ को और परोपकार किस्मत को शुद्ध करता है..
शुद्ध आचरण से चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में कई गलत लोगों को स्वीकार करना शायद हमारे जीवन को प्रभावित न करे, लेकिन एक सही व्यक्ति को नज़रअंदाज़ करना हमें जीवन भर का सबक देता है..
सही के साथ चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
ज़िन्दगी सबके लिए एक जैसी होती है, हमें वही हासिल होता है जिसकी हम कोशिश करते है, जैसे समुद्र सबके लिए एक जैसा ही है लेकिन कुछ मोती ढूढ़ने आते हैं तो कुछ मचलियाँ पकड़ने आते है..
आनंद मंगल चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन की रोजमर्रा में सिर्फ संतोष ढूँढिये क्योंकि आवश्यकताएँ तो कभी ख़त्म नहीं होंगी..
हँसते मुस्कुराते चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में हर किसी के पास दर्द और उदासी की अनकही कहानी होती है, इसी वजह से सबका जीवन अलग होता है, इसे समझें और दूसरों को आँकना बंद करें..
साथ समझ से चलते रहिए!
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में हम जिनसे भी मिलते हैं, उन सबकी कोई न कोई भूमिका होती है, कुछ हमारी परीक्षा लेते हैं, कुछ उपयोग करते हैं, कुछ प्यार करते हैं और कुछ हमें सबक सिखाते हैं..
सबके साथ चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में धैर्य और तपस्या जिसमें है,वही संसार को प्रकाशित कर सकता है क्योंकि किसी का भी उदय अचानक नहीं होता जैसे सूर्य भी धीरे धीरे निकलता है..
जग को आलोकित करते चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में मधुर वाणी बोलना एक महँगा शौक है, जो हर किसी के बस की बात नहीं, गलती सुधारने के बहुत मौके मिलेंगें, पर शब्दों को बदलने के नहीं..
शब्दों के रईस बने चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में जिन पर संदेह हो, उन पर कभी भरोसा न करें और जिन पर भरोसा हो, उन पर कभी संदेह न करें क्योंकि ईश्वर ने हमें विवेक की आँखें इसलिए दी हैं ताकि हम झूठ को पहचान सकें..
आदमी पहचानते चलते रहिए !
सुप्रभात सुधीजनो !
ज्ञानी जी कहते हैं
जीवन में उन लोगों पर भरोसा न करें जिनकी भावनाएँ समय के साथ बदलती रहती हैं बल्कि उन लोगों पर भरोसा करें जिनकी भावनाएँ समय बदलने पर भी अपरिवर्तित रहती हैं..
विश्वास करते चलते रहिए !
सुप्रभात सधीजनो !
Selling children to survive: Afghan fathers forced to make impossible choices.
Important reporting here. Meet the fathers who have been forced to SELL their daughters in order to save the lives of his other children.
The cost of irresponsible American foreign policy.
https://t.co/XpdawpGZUN