#Justiceforschoolschildren
सरकार 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों को बंद करके ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है ।साथ ही 149 तक की छात्र संख्या वाले प्राथमिक एवं 99 तक की संख्या वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद समाप्त कर रही है अर्थात् अब स्कूल बिना हेड मास्टर के चलाने की योजना है,जिससे शिक्षकों की पदोन्नति के अवसर ही समाप्त हो गए हैं ।स्कूल बंद होने से हजारों रसोइयों की सेवा समाप्त होगी साथ ही भविष्य में शिक्षक बनने की उम्मीद लगाये बैठे DelEd/बीटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं हो पायेगी ।
प्रत्येक तिमाही पर रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह पर गर्व करने वाली सरकार को इस प्रकार का निर्दयी /कठोर निर्णय वापिस लेना चाहिए ।
हमारी माँग है कि कोई भी विद्यालय बंद न किया जाये ।यदि सरकार वास्तव में शिक्षा का हित चाहती है तो प्रत्येक कक्षा पर एक सहायक अध्यापक एवं प्रत्येक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक अनिवार्य रूप से नियुक्त किया जाये ।
सरकार के इस निर्णय से प्रभावित सभी साथियों से अनुरोध है कि 8 जुलाई को संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रस्तावित धरने में उपस्थित होकर अपनी मांगों का समर्थन करें ।
माननीय गृह मंत्री जी @AmitShah PARAMILITARY का हर जवान अपने लिए पुरानी पेंशन बहाली चाहता है !
आप PARAMILITARY जवानों की ड्यूटी को जमीनी स्तर से जानते हैं। क्या ये जवान पुरानी पेंशन पाने के हकदार नहीं हैं?
आप अपने द्वारा PARAMILITARY जवानों की पुरानी पेंशन बहाल कर उनके जीवन में और खुशियां ला सकते हैं। । आप से सभी PARAMILITARY जवानों को बहुत उम्मीदें हैं।
अब तो #OPS के समर्थन में देश के विधायक और सांसद आगे बढ़ रहे हैं, पर कुछ साथी अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और ये सोच रहे हैं कि किसी एक का OPS हो जाए तो मेरा भी हो जाएगा। सबको #OPS चाहिए तो सबको आवाज उठाना ही होगा। #RestoreOPS@vijaykbandhu@BasantMaster1
ये सरकारी कर्मियों का सैलाब है…#पुरानी_पेंशन की माँग के लिए जिस तरह की कर्मचारी एकता, दिल्ली के #रामलीला_मैदान में देखने को मिल रही है, वह इस बात का सबूत है कि 2024 में कोई भी राजनीतिक दल, #OPS के मुद्दे पर सरकारी कर्मियों की नाराजगी मोल लेने का जोखिम नहीं उठाएगा।#Old_pension
*क्रांति कोई भटके दिमागों का फितूर नहीं, विचारों की शान पर तेज होने वाली तलवार है। - शहीदे आज़म भगत सिंह*💐🙏
1st. Oct. 2023
Vibrate Delhi 💗👍
#OPS_RALLY_DELHI_CHALO#कर्मचारियों_का_हक_OPS