.@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt आप हमेशा जनता को सुविधा देने की बात करते हैं, वहीं @CeoNoida@OfficialGNIDA@YamunaAuthority उन सुविधाओं को फ्लॉप करने की कोई कसर नहीं छोड़ते।
आज से गौतमबुद्ध नगर मे ई-बस सेवा शुरू हो रही, लेकिन आपके अधिकारियों ने शुरू करने से पहले ही उसे फ्लॉप करने की तैयारी कर ली है।
1. न्यूनतम किराया रु10 और अधिकतम रु25 रखा जा रहा था, परंतु अंतिम समय पर किराया 20 से 50 कर दिया गया, ऐसा क्यों?
2. न्यूनतम किराया रु20 बहुत अधिक है। यह रु10 होना चाहिए जो कि @dtchq_delhi बसों का भी न्यूनतम किराया है।
3. यदि बसों का किराया ऑटो से कम नहीं होगा तो बस के लिए कौन इंतजार करेगा?
4. जब ऑटो के बराबर ही किराया देना है फिर बस सेवा का क्या फायदा???
5. बसों के चार्जिंग के लिए पर्याप्त सुविधा अभी तक विकसित नहीं की गई है। बसें चार्ज ही नहीं होगी तो चलेगी कैसे? @surendrasnaagar@DhirendraGBN@dr_maheshsharma@PankajSinghBJP@tejpalnagarMLA@dmgbnagar@MedhaRoopam आप सभी से आग्रह है कि ई-बस सर्विस का किराया न्यूनतम रु10 और अधिकतम रु25 करवाने की कृपा करें। किराया ही तय करेगा कि बस सर्विस हिट होगी या फ्लॉप।
राज्य के अग्निशमन एवं आपात सेवा को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए एनडीआरएफ @NDRFHQ की तर्ज पर स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू ग्रुप (SRG) बनाने के लिए मा० मुख्यमंत्री @CMOfficeUP@myogiadityanath योगी जी द्वारा लिया गया निर्णय स्वागत योग्य कदम है।
प्रदेश के हर बड़े शहर में बहुमंजिला भवनों के निर्माण के साथ इन बहुमंजिला भवनों से सम्बंधित दुर्घटनाओं में भी इजाफ़ा हो रहा। मौजूदा परिस्थियों में @fireserviceup अग्निशमन विभाग के पास बहुमंजिला इमारतों के ऊपरी मंजिलों तक आपात सेवा पहुँचाने के संसाधन नहीं।
मानिनीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से अनुरोध है कि कृप्या स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू ग्रुप (SRG) बनाने के कार्य योजना को को जल्द से जल्द कागजों से निकाल अमली जामा देने की कृपा करें। @dgpup@Rajeevkrishna69@Uppolice@noidafire@myogioffice@UPGovt@DhirendraGBN@dmgbnagar
अरिहंत अंबर में सर पर प्लास्टर गिरने से मौत हृदयविदारक है।
एक दशक से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है।
संलग्न आदेश एक सोसायटी का है जहाँ इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
क्या प्रशासन प्राधिकरण पुलिस सरकार किसी की मौत पर ही जागेगी?
नेफोवा माँग करती है कि
1. जिम्मेदार बिल्डर पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
2. अविलंब स्ट्रक्चरल ऑडिट हो न केवल अरिहंत अंबर की बल्कि अन्य सभी हाइराइज बिल्डिंग की।
3. आदेश/निवेदन के बाद भी स्ट्रक्चरल ऑडिट न करवाने वाले बिल्डर, मेंटेनेंस एजेंसी और अधिकारियों पर भी हत्या के प्रयास का मुकदमा चले।
.@CP_Noida@dmgbnagar@CeoNoida@noidafire@upfireservice@ChiefSecyUP@myogiadityanath
🚨 वीडियो में दिख रही यह तस्वीर नोएडा Noida Sector 75 Ivy County की है, जो नोएडा जैसे आधुनिक महानगर की एक कड़वी सच्चाई को उजागर करती है।
आज शहर में दर्जनों ऊंची-ऊंची बहुमंजिला इमारतें खड़ी हैं, लेकिन यदि किसी ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग जाए तो वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है, यह बड़ा सवाल है।
नोएडा से सरकार को हर साल हजारों करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, फिर भी राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोस में बसे इस बड़े शहर में अग्निशमन व्यवस्था कई स्थानों पर ऊंची इमारतों की चुनौतियों के अनुरूप दिखाई नहीं देती।
जब किसी भवन की ऊपरी मंजिलों तक समय पर राहत और बचाव नहीं पहुंच पाता, तो लोगों का भरोसा व्यवस्था से ज्यादा किस्मत और भगवान पर टिक जाता है।
यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। अब समय आ गया है कि ऊंची इमारतों की बढ़ती संख्या के साथ अग्निशमन संसाधनों, उपकरणों और आपदा प्रबंधन क्षमता को भी उसी स्तर पर मजबूत किया जाए।
जनता सिर्फ Tax और वोट देने के लिए नहीं है, सुरक्षा का भरोसा भी माँगती है।
#Noida #FireSafety #HighRiseBuildings #EmergencyServices #UrbanPlanning #PublicSafety #NoidaNews #FireBrigade #SafetyFirst #IndiaInfrastructure
ग्रेनो वेस्ट के सैक्टर-16B स्थित अजनारा होम्स में कई टावरों में दूषित बदबूदार पानी की सप्लाई से कई निवासी बीमार। सोसाइटी मे दूषित पानी से महामारी फैलने की आशंका।
पिछले कई दिनों से अजनारा होम्स सोसाइटी मे निवासियों का जीवन नरक बन गया है। जब देखो तब बिजली गायब रहती है। पीने को साफ पानी भी नहीं मिल रहा। कभी आग लग जाती है तो अग्नि शमन उपकरण नहीं चलते और कभी पूरे बेसमेंट मे कूड़ा ही कूड़ा फैल जाता है। सोसाइटी की रखरखाव एजेंसी हर मुद्दे पर बुरी तरह विफल है। वहीं निवासियों के साथ मारपीट गाली गलौज करने मे यही रखरखाव एजेंसी सबसे आगे रहती है।
@dmgbnagar@MedhaRoopam@OfficialGNIDA@DCPCentralNoida@noidapolice@CP_Noida@ChiefSecyUP@UppcbN@uppcbofficial@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP कृप्या रखरखाव एजेंसी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित करें।
मा० प्रधान मंत्री मोदी जी, @PMOIndia@narendramodi ईंधन बचाने के क्रम में आपके द्वारा की गई अपील को हम ग्रेनो वेस्ट निवासी नहीं मानने और नहीं अपनाने के लिए मजबूर हैं। वजह है गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में सभी विकास प्राधिकरणों @noida_authority@OfficialGNIDA@CeoYeida@UPSIDA@noidametrorail और जिम्मेदार सरकारी संस्थानों @uptransportdept@UPSRTCHQ@dmgbnagar के अधिकारियों की घोर लापरवाही।
पूरे गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था ही नहीं किया गया आज तक। ग्रेनो वेस्ट में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मेट्रो का सपना दिखाया जा रहा लेकिन धरातल पर आज तक कुछ भी नहीं। ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को कहीं भी आने जाने के लिए अपने निजी वाहन इस्तेमाल करना कोई शौक नहीं बल्कि मजबूरी है।
यदि आप चाहते हैं कि हम ग्रेनो वेस्ट निवासी भी आपके अपील को अपनाए तो सबसे पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित करें। @MoHUA_India@Secretary_MoHUA@mlkhattar@OfficialDMRC@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt
आज नेफोवा फाउंडेशन द्वारा संचालित “जनता की थाली” अभियान में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन के छात्रों एवं शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए भोजन वितरण में सहयोग प्रदान किया।
यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि आप शिक्षकगण न केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि उनमें करुणा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं निःस्वार्थ सेवा जैसे श्रेष्ठ संस्कार भी विकसित कर रहे हैं।
हम सभी शिक्षकगणों, प्राचार्य महोदया एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। 🙏
तमाम इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं ऑनलाइन मीडिया का तहे दिल से धन्यवाद 🙏
जिन्होंने कल के प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए व्यापक रूप से कवरेज दी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान की।
आपकी कवरेज से लाखों निवासियों की वर्षों पुरानी मेट्रो की मांग को नई ऊर्जा मिली है और शासन-प्रशासन तक जनता की भावनाएँ प्रभावी ढंग से पहुँची हैं।
Thanks @infokhabrimedia
https://t.co/fgPIx6bAEX
Thanks @NCRKHABAR
https://t.co/aiu0ax4R6L
Thanks @FederalBharat
https://t.co/DfwyHwgTZi
Thanks @GRENONEWS
https://t.co/MeOJNXSALG
Thanks @DainikBhaskar
https://t.co/P2NeYIVKgu
Thanks @TOINoida
https://t.co/XDi0ROMyV5
Thanks @apartment_times
https://t.co/j8rEab58NM
Thanks @HindiNews18
https://t.co/q6DnHzUKdI
Thanks @raftartoday
https://t.co/ej9hlZpLaM
Thanks @noidakhabar
https://t.co/Kw7tApLHmj
Thanks @AmarUjalaNews@nbt@Noidahindustan@JagranNews
Thanks @NewsExtension https://t.co/VuRcTQ8Pvc
अब लटकाना नहीं चलेगा, नया बहाना नहीं चलेगा।
@narendramodi@PMOIndia@mlkhattar@MoHUA_India@Secretary_MoHUA@myogiadityanath@ChiefSecyUP
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वर्षों से मेट्रो परियोजना को लेकर लगातार डीपीआर में संशोधन किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रगति नगण्य है। सवाल उठना स्वाभाविक है—आखिर बार-बार बदलाव की आवश्यकता क्यों पड़ रही है, और क्या यह देरी महज़ प्रक्रिया का हिस्सा है या फिर जिम्मेदारी से बचने का एक जरिया?
यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर यहां आज भी गंभीर कमी बनी हुई है। रोज़ाना जाम, लंबा आवागमन और असुविधाएं यहां के निवासियों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी हैं। विडंबना यह है कि इसी क्षेत्र की जनता ने हर चुनाव में सत्तारूढ़ दल को भारी समर्थन दिया है, फिर भी उनकी बुनियादी जरूरतों की अनदेखी जारी है।
मेट्रो अब सुविधा नहीं, आवश्यकता बन चुकी है। सरकार को यह समझना होगा कि बार-बार की देरी से लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है। अब समय आ गया है कि ठोस निर्णय लेकर इस परियोजना को बिना और विलंब के धरातल पर उतारा जाए।
#Metro4GreaterNoidaWest
.@noidapolice@Uppolice@DCPCentralNoida@CP_Noida@dgpup कृपया संज्ञान लें:
सुपरटेक इको विलेज-1 के निवासी श्री विवेक पाल जी 25/03/2026 की रात लगभग 10:30 बजे ऑटो से सेक्टर 52 से अपने घर लौट रहे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट चार-मूर्ति पहुंचते ही एक अज्ञात कार चालक ने तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।
वर्तमान में विवेक पाल जी का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है। परिवार द्वारा @SHObisrakh को शिकायत दिए हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। दोषी वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
नवनियुक्त डीसीपी @DCPCentralNoida से अपेक्षा है कि इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर दोषी को गिरफ्तार कराया जाए। 🙏