📚सीखना
🧸खेलना
🌟सपने देखना
बचपन ऐसे ही बीतना चाहिए
फिर भी दुनियाभर में 13.8 करोड़ बच्चे बाल श्रम के शिकार हैं, जिससे उनसे शिक्षा का अधिकार छिन रहा है और उनका भविष्य खतरे में है.
बाल श्रम के विरुद्ध दिवस पर @ilo, बाल श्रम का अंत करने के लिए तत्काल कार्रवाई की पुकार लगा रहा है
हर बिस्कुट के पैकेट के पीछे है 15 हज़ार किलोमीटर की यात्रा...
विश्व खाद्य कार्यक्रम (@WFP) ने 397 मीट्रिक टन पोषक बिस्कुटों की खेप अफगानिस्तान पहुँचाई. यह सहायता 1.72 लाख स्कूली बच्चों के लिए है.
https://t.co/rMfWCZu7JI
भारत के तटीय इलाकों में महिलाएँ जलवायु परिवर्तन से निपटने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं.
@UNDP_India समर्थित पहल के तहत वे टिकाऊ खेती, मैन्ग्रोव संरक्षण और नई आजीविकाओं के ज़रिए समुदायों की सहनसक्षमता बढ़ा रही हैं.
पढ़ें: https://t.co/vpbYkqaFIu
📱 बदलता मौसम, मगर हौसला बुलंद।
ओडिशा के गंजम जिले में @UNWFP_India की #RIISE परियोजना 7,700 महिला व लघु किसानों को मोबाइल ऐप के जरिए मौसम, फसल और बाज़ार की जानकारी दे रही है।
सहयोग: @krushibibhag | समर्थन: @Citi
पूरी कहानी पढ़ें 👇https://t.co/boteWoeV2Q
Odisha #ZeroHunger
“शांति के लिए संवाद ही हमारी सर्वोत्तम और एकमात्र आशा है.”
मध्य पूर्व से लेकर यूक्रेन, सूडान और अन्य क्षेत्रों के संदर्भ में @antonioguterres ने हिंसक संघर्षों को सुलझाने में मदद के लिए संवाद का रास्ता अपनाने का आग्रह किया है.
https://t.co/m5UGJh63tJ
हमारे पास अब भी हालात बेहतर बनाने का समय है.
पृथ्वी की स्थिति ठीक हो सकती है, पर इसके लिए ऊर्जा उत्पादन, खाद्य प्रणाली, कचरा प्रबंधन और प्रकृति संरक्षण के तरीकों में बदलाव करना होगा.
इसका लाभ? हर साल US$100 ट्रिलियन तक का फायदा.
https://t.co/pyDgdA0nni
- via @UNEP
विकलांगता के साथ जी रहे व्यक्ति आज भी अपने रोज़मर्रा के जीवन में अनेक बाधाओं और भेदभाव का सामना कर रहे हैं.
विकलांगताओं पर इस सप्ताह आयोजित यूएन सम्मेलन, विकलांग व्यक्तियों के लिए समान अधिकारों और समावेशन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. #COSP19
➡️ https://t.co/S1HUWLVWfL
“मैं भारत में रहता हूँ, जहाँ 45°C तापमान अब आम बात है, कल ये सबकी वास्तविकता हो सकती है.”
@UNEP भारत के प्रमुख बालकृष्ण पिसुपति ने अत्यधिक गर्मी, शहरों के भविष्य और टिकाऊ शीतलन (सस्टेनेबल कूलिंग) समाधानों के महत्व पर अपने विचार साझा किए हैं.
जानें: https://t.co/I1ARZm5rGf
जब हम सुनते हैं, संवाद करते हैं और जुड़ते हैं, तो हम टकराव की जगह सहयोग और तनाव की जगह विश्वास को बढ़ावा देते हैं.
सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर @antonioguterres, वैश्विक चुनौतियों से निपटने में संवाद की भूमिका पर मनन कर रहे हैं. https://t.co/cFK6VwCcsU
अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात अपेक्षाकृत बेहतर हुए हैं, लेकिन @UNAMAnews ने चेतावनी दी है कि देश अब भी गहरे मानवीय और आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इस वर्ष 2.19 करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता होगी.
अधिक जानकारी ⬇️ https://t.co/4OZC0P9IuI
यूएन महासचिव @antonioguterres ने कहा कि, आज दुनिया में फैले डर और अनिश्चितता के बीच…साहस, करुणा और प्रतिबद्धता मानवता की सबसे बड़ी शक्तियाँ हैं.
https://t.co/eJsaZF5ZuB
दुनिया भर के लगभग 600 विशेषज्ञों ने विश्व महासागर आकलन (World Ocean Assessment) पर मिलकर काम किया है, जिसमें महासागर की पर्यावरणीय, आर्थिक और सामाजिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है.
जानें इसकी कुछ प्रमुख बातें- https://t.co/cQxtt6uDb0
AI का पर्यावरणीय असर केवल कार्बन उत्सर्जन तक सीमित नहीं है.
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के अनुसार, 2030 तक AI से जुड़ी जल, भूमि और ऊर्जा की मांग में भारी वृद्धि हो सकती है.
विस्तार से पढ़ें: https://t.co/jgliCz3duL
इस गर्मी हर नई माँ को 4 चीज़ों की ज़रूरत है 🌡️
☀️ छांव: बच्चे को सीधी धूप से दूर रखें, खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच पर्दे बंद रखें।
👗 हल्के कपड़े: सूती और हल्के कपड़े पहनाएं, ताकि गर्मी बढ़ने पर आसानी से हटाए जा सकें।
🌬️ पंखा: कमरे में हवा चलती रहे, ताकि कमरा ठंडा और हवादार रहे।
💧 भरपूर तरल पदार्थ: गर्मी में बच्चे को ज़्यादा बार स्तनपान कराएं — इससे उसे पानी भी मिलता है और आराम भी।
और सबसे ज़रूरी, खतरे के संकेत पहचानें। क्योंकि नवजात बच्चा बता नहीं सकता कि उसे बहुत गर्मी लग रही है।
#BeatTheHeatMaa #MothersDay2026
वह जीवन है.
वह भविष्य है.
वह हमारी ज़िम्मेदारी है.
वह हमारा महासागर है. 🌊
हालांकि वह बढ़ते खतरों का सामना कर रहा है, फिर भी हम उसे बचा सकते हैं.
पर हमें #कार्रवाईअभी करनी होगी हमारी आवाज़ और विकल्प मायने रखते हैं.
आज है, विश्व महासागर दिवस!
सतत विकास लक्ष्य, एक बेहतर व अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए हमारा ब्लूप्रिंट हैं.
इन 17 लक्ष्यों का उद्देश्य,
🍚भूख संकट का अंत करना
🌲जलवायु संकट से निपटना
📖गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना
🚰स्वच्छ जल तक पहुँच सुधारना
🌍और बहुत कुछ है
https://t.co/wspuR5KqMj
2050 तक हमारे महासागरों में मछलियों से ज़्यादा प्लास्टिक हो सकता है.
जीवन में छोटे-छोटे बदलाव पृथ्वी के लिए बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं
जानें कि आप भी प्लास्टिक प्रदूषण रूपी इस अभिशाप को मात देकर हमारे महासागर को बचाने में कैसे मदद कर सकते हैं- https://t.co/wuZoGVfX1w
असुरक्षित भोजन हर वर्ष 86.6 करोड़ बीमारियों और 15 लाख मौतों का कारण बनता है.
@WHO के अनुसार, पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों पर इसका असर सबसे अधिक पड़ता है.
जानिए क्यों यह एक बड़ा स्वास्थ्य और आर्थिक संकट है : https://t.co/6YhABWDLYZ
खाद्य सुरक्षा
☑️ खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम करती है,
☑️ स्वस्थ भोजन और जीवनशैली को बढ़ावा देती है,
☑️ भोजन का नुकसान और बर्बादी कम करती है,
साथ ही उसके और बहुत से लाभ है!
#विश्वखाद्यसुरक्षादिवस पर @FAO से और जानें-https://t.co/kVVZDwPPxP
हिंसा के कारण गहराते मानवीय संकट के बीच हेति में विस्थापित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 15 लाख के रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचने वाली है.
@UNmigration ने जीवन-रक्षक सहायता पहुँचाना जारी रखा है पर ज़रूरतें बहुत अधिक हैं और निरंतर वित्तीय सहायता अत्यंत आवश्यक है. https://t.co/e1J0E6ibUX