कार्यक्रम में ले. जनरल ए. सेनगुप्ता, GOC-in-C, मध्य कमान; ले. जनरल योगेन्द्र डिमरी (सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष UPSDMA; श्री राजीव कृष्ण (IPS), पुलिस महानिदेशक, उ.प्र.; डॉ. उदयकान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष BSDMA एवं श्रीमती अपर्णा यू., प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, उ.प्र. शासन सहित वरिष्ठ नागरिक, सैन्य एवं आपदा प्रबन्धन अधिकारी उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में बाढ़ पूर्वानुमान, उपग्रह आधारित निगरानी, SACHET चेतावनी प्रणाली, प्रभाव आधारित पूर्वानुमान एवं आपदा प्रतिक्रिया तंत्र पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
मानसून-2026 के दृष्टिगत नागरिक-सैन्य समन्वय सुदृढ़ करने, पूर्व चेतावनी प्रसारण को प्रभावी बनाने, नवीन तकनीकों को अपनाने एवं सामुदायिक तैयारी को सशक्त करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ संगोष्ठी ��ा सफल समापन हुआ।
एक सक्षम, समन्वित एवं आपदा-सुरक्षित भारत के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना मध्य कमान के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 05 जून 2026 को "बाढ़ एवं बाढ़ से सम्बन्धित आपदाएं" विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी का आयोजन सूर्या ऑडिटोरियम, मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ में किया गया।
मा0 कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
संगोष्ठी में IMD, CWC, NRSC, IITM, NDMA, NDRF, SDRF, भारतीय सेना, वायु सेना, उ.प्र. पुलिस/PAC एवं भारतीय रेल सहित प्रमुख एजेंसियों तथा उ.प्र., बिहार, उत्तराखण्ड व मध्य प्रदेश के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
#UPSDMA #Monsoon2026 #FloodPreparedness #DisasterManagement #UPCM #NDMA
🔱 राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी | 05 जून 2026
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं मुख्यालय मध्य कमान, भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में —
"बाढ़ एवं बाढ़ संबंधी आपदा प्रबंधन"
विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
📅 दिनांक: 05 जून 2026
📍 स्थान: सूर्या ऑडिटोरियम, मुख्यालय मध्य कमान, भारतीय सेना, लखनऊ कैंट
आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रभावी आपदा प्रतिक्रिया हेतु नागरिक-सैन्य समन्वय को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
#UPSDMA #NDMA #FloodManagement #CivilMilitary #DisasterManagement #UPCM
☀️🔥 बढ़ती गर्मी के साथ हीट स्ट्रोक का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।
अगर शरीर में चिड़चिड़ापन, ज्यादा गर्मी महसूस होना, उल्टी, कम पेशाब या कमजोरी जैसे संकेत दिखें, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। समय रहते सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।
सावधानी और जागरूकता ही इस गर्मी में सबस��� बड़ी सुरक्षा है। 🚑
Heat Stroke Symptoms in Summer | How to Prevent Heat Stroke Naturally | Heat Stroke Treatment and Warning Signs | Best Summer Health Safety Tips
#HeatStroke #SummerSafety #StayHydrated #BeatTheHeat #NHMUP
🌡️ गर्मी का वार तेज है, लेकिन बचाव ही सबसे बड़ा हथियार है!
तेज़ तापमान के दौरान थोड़ी सी सावधानी आपको हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचा सकती है।
खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें 💧☀️
#StaySafe#SummerCare#BeatTheHeat#HealthAwareness#NHMUP
🔷राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला एवं टेबल टॉप एक्सरसाइज़🔷
विभागीय आपदा प्रबंधन योजनाओं क�� विकास हेतु दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं टेबल टॉप एक्सरसाइज़ का आयोजन 15–16 मई 2026 को योजना भवन, लखनऊ में किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, PVSM, AVSM, VSM (सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की गई।
✅ समस्त प्रतिक्रिया एवं सहायक बलों सहित 15 हितधारक विभागों ने सक्रिय सहभागिता की।
✅ अंतर-विभागीय समन्वय, तैयारी, प्रतिक्रिया तंत्र एवं संस्थागत योजना निर्माण पर विशेष बल दिया गया।
तकनीकी सहयोग: UNDP, STS एवं RIKA
#CMUP
#CSUP
#UPSDMA
#ReliefCommissionerUP
#NDMA
#आपदा_प्रबंधन
#TTX
#UNDP
#STS
#RIKA
A two days State Level Sensitisation Workshop and Table Top Exercise for development of Department Disaster Management Plans was organised at Yojana Bhavan on 15–16 May 2026 under the chairmanship of Lt Gen Y Dimri, PVSM, AVSM, VSM, (Retd), Vice Chairperson, UP SDMA. 15 stakeholder departments including all Response & Auxiliary Forces actively participated in the capacity building exercise which focused on strengthening inter-departmental coordination, preparedness, response mechanisms and institutional planning for relief and recovery as part of disaster management in the state.
UNDP, STS and RIKA are providing technical support for the development of the Department DM Plans.
#CMUP
#CSUP
#UPSDMA
#RAHATUP
#NDMA
#DisasterManagement
#TTX
#Preparedness
#UNDP, #STS, #RIKA
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) और IAG-UP द्वारा आज "आपदा जोखिम न्यूनीकरण में NGOs और CSOs की भूमिका" पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। UPSDMA के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी के 'Zero Avoidable Mortality' विजन को साकार करने हेतु बढ़ते तापमान और आगामी लू-प्रकोप के प्रभावी प्रबंधन पर बल दिया गया। कार्यशाला में UNICEF और Action Aid ��ैसे विभिन्न संस्थानों ने वर्ष 2026 की अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की, ताकि लू से बचाव के उपाय समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें।
#UPSDMA #DisasterManagement #HeatwaveSafety #UPGovt #ZeroAvoidableMortality
Heat Wave Management in Districts (Early Planning and Effective Action) Workshop 2026 was organised by UP State Disaster Management Authority on 17 April 2026 at Yojna Bhawan. The Workshop focused on Early Planning and Effective Action for strengthening preparedness of districts and their stakeholder departments for the summer of 2026, improving coordination among district level stakeholder departments and ensuring effective mitigation measures to protect vulnerable populations from heat waves.
��ज उ.प्र. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। आपदा प्रबंधन से संबंधित 31 परियोजनाओं हेतु ₹410 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए शीघ्र व प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा (उत्तर प्रदेश राज्य हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की तैयारी” पर एक राज्य स्तरीय अंतर-विभागीय क्षमता निर्माण एवं संवेदनशील कार्यशाला का आयोजन) 09 अप्रैल 2026 को योजना भवन में किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 की गर्मी के मौसम के लिए त���यारियों को सुदृढ़ करना, संबंधित विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना तथा हीट वेव से संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा हेतु प्रभावी शमन उपाय सुनिश्चित करना। @rahat_up @CMOfficeUP @ndmaindia @CentreLucknow
A State Level Inter-Departmental Capacity Building and Sensitisation Workshop on Preparedness for Uttar Pradesh State Heat Wave Action Plan 2026 was organised by UP State Disaster Management Authority on 09 April 2026 at Yojna Bhawan. The Workshop focused on strengthening preparedness for the summer of 2026, improving coordination among stakeholder departments and ensuring effective mitigation measures to protect vulnerable populations from heat waves. @rahat_up@CMOfficeUP@ndmaindia
माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद श्रावस्ती में जिलाप्रशासन / पुलिस प्रशासन एवं माननीय जनप्र���िनिधियों के माध्यम से जीवन रक्षक जैकेट (लाइफ जैकेट) का वितरण किया गया।
प्रदेशवासियों से अपील है कि सुरक्षा उपायों का पालन करें, सतर्क रहें और सुरक्षित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग करें।
@CMOfficeUP @myogioffice @dmshravasti @adgpacup @ShrawastiDhs @SDRF_UP @PMOIndia @InfoDeptUP @UP_SDMA
प्रदेश सरकार ने समस्त प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों (‘आपदा मित्र’) के लिए तीन वर्ष की अवधि का जीवन एवं चिकित्सा बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए 10 फरवरी को National Insurance Company के साथ National Disaster Management Authority के माध्यम ��े MoU हस्ताक्षरित क��या गया है। इसके अंतर्गत ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों को ₹5 लाख तक का जीवन बीमा सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।
— मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी