अभियोजन से अपराध नियंत्रण -
#agrazonepolice एवं अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी व साक्ष्य संकलन के फलस्वरूप आगरा जोन के जनपदों के विभिन्न अपराधों में आरोपी अभि0गण को मा0 न्यायालय द्वारा उचित कारावास व अर्थदंड की सजा से दण्डित किया गया।
#ProsecutionSuccess#convictionupp
अज्ञात व्यक्ति द्वारा RTGS के माध्यम से ठगी किए गए ₹7,25,000/- @saharanpurpol द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
फोन लौटे—भरोसा भी लौटा
@hardoipolice द्वारा 167 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#TrustRecharged
#GoodWorkUPP
#RingReturn
ऑपरेशन दहन—मादक पदार्थों का विनष्टीकरण।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के क्रम में @prayagraj_pol द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन दहन” के तहत, जनपद के थाना सोरांव एवं थाना मऊआइमा में पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित लगभग ₹3 करोड़ 83 लाख 33 हजार 500/- मूल्य के 766.67 किलोग्राम अवैध गांजा का विनष्टीकरण किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ द्वारा तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जनपद आगरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 07 एवं 08 जुलाई, 2026 को लखनऊ स्थित आवास पर सर्च की कार्यवाही की गयी।
तलाशी के दौरान आवास से विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखे गए लगभग ₹1.62 करोड़ नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोना व 09 किलोग्राम चांदी, बहुमूल्य आभूषण, चल-अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड एवं फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश संबंधी अभिलेख बरामद हुए। साथ ही दो चार पहिया वाहन, एक रिवॉल्वर एवं अन्य मूल्यवान घरेलू सामान भी प्राप्त हुआ।
लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी एवं रायबरेली सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित आवासीय भवनों, भूखंडों, कृषि भूमि एवं फ्लैट बुकिंग से संबंधित दस्तावेज भी बरामद हुए। बरामद चल एवं अचल संपत्तियों, नकदी, सोना-चांदी, आभूषण तथा निवेश का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹35 करोड़ आंका गया है।
उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश/निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा कार्यवाही करने वाली लखनऊ सेक्टर की टीम को ₹01 लाख के पुरस्कार की घोषणा की गयी है।
#UPAgainstCorruption
#ZeroTolerance
#UPPolice
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती
@muzafarnagarpol द्वारा 131 खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#RingReturn#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को @noidapolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 10 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण पहले नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में रेकी कर मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। तत्पश्चात चोरी किए गए वाहनों को एक स्थान पर एकत्र कर उचित अवसर मिलने पर राह चलते व्यक्तियों को कम कीमत पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 05 सदस्यों को @hapurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया हुआ लगभग 01 कुन्तल विद्युत कॉपर कॉइल, अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन एवं चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण के विरूद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ व हापुड़ में विद्युत तार चोरी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के लगभग 02 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @firozabadpolice, @auraiyapolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अपराध में आरोपी अभियुक्तों को आजीवन कारावास से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
प्रेस नोट
महिला की मृत्यु व अभियोग के सफल अनावरण के बाद भी प्रकरण में परिजनों को भड़काकर अवैध रूप से सड़क जाम करने, भीड़ को उकसाने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 15 मई को थाना टीपीनगर क्षेत्र से एक महिला गुमशुदा हुई थी, जिसके संबंध में उसके परिजनों द्वारा दिनांक 16 मई को थाना टीपीनगर पर सूचना दी गई थी। दिनांक 17 मई को उक्त महिला का शव थाना रोहटा क्षेत्र के एक गांव से बरामद हुआ था, जिसकी तत्काल शिनाख्त कराई गई। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा दो अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में लाए गए, जिनके द्वारा साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया गया था। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण के संबंध में मृतका के परिजनों की विवेचक, संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन एवं अन्य अधिकारियों से लगातार वार्ता कराई जा रही थी तथा उनके द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं का संतोषजनक समाधान किया गया था। इसके बावजूद कुछ अराजक एवं अवैधानिक तत्वों द्वारा मृतका के परिजनों को भड़काकर प्रकरण को अनावश्यक रूप से अलग स्वरूप देने का कुत्सित प्रयास करते हुए ज्ञापन देने के नाम पर भीड़ एकत्र कर सड़क जाम कर दी गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद जाम नहीं खोला गया, जिसके कारण कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग कर जाम खुलवाया गया।
प्रकरण में उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों एवं सोशल मीडिया के विश्लेषण के आधार पर सड़क जाम लगवाने, लोगों को उकसाने तथा पूरे घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। इसी क्रम में अभियुक्त दिग्विजय सिंह पुत्र रघुराज सिंह भाटी निवासी हसनपुर, जनपद अमरोहा व अन्य चिह्नित व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त प्रकरण में चिन्हित व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास होना भी पाया गया है ।
दिग्विजय सिंह पुत्र रघुराज सिंह भाटी निवासी हसनपुर, अमरोहा का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 559/2025 धारा 125, 126(2), 281 बीएनएस, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा।
2. मु0अ0सं0 19/2026 धारा 126(2), 281, 285 बीएनएस, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
3. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 232(2), 351(2) बीएनएस, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा।
4. मु0अ0सं0 277/2025 धारा 121(1), 132, 221, 351(2), 352 बीएनएस एवं धारा 3(2) एससी/एसटी एक्ट, थाना रजबपुर, जनपद अमरोहा।
5. मु0अ0सं0 131/2026 धारा 115(2), 308(6), 351(2), 352 बीएनएस, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
6. मु0अ0सं0 164/2025 धारा 285, 352, 351(2) बीएनएस, थाना दौराला, जनपद मेरठ।
7. मु0अ0सं0 488/2024 धारा 115(2), 281, 324(4), 351(2), 352 बीएनएस, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ।
8. मु0अ0सं0 376/2010, थाना मेडिकल, जनपद मेरठ।
9. मु0अ0सं0 461/2008, थाना सिविल लाइन, जनपद मेरठ।
रवि गौतम पुत्र सतपाल का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 439/2024 धारा 302 IPC थाना -कोतवाली ,जनपद गाजियाबाद ।
2. मु0अ0सं0 440/2024 धारा 302 थाना -कोतवाली ,जनपद गाजियाबाद ।
3.मु0अ0सं0 076/2024 धारा 323/352/504/506 IPC थाना -बापुधाम,जनपद-गाजियाबाद ।
4-मु0अ0सं0 302/2018 धारा 147/186/341/353/427/504/506 IPC थाना -सूरजपुर ,जनपद गौतमबुद्ध नगर ।
अन्य का आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है।
“खाकी का साथ, सपनों की सौगात”
40 साल… और शहर तक देखने का अवसर नहीं।
मिशन शक्ति अभियान के दौरान चंदौली के पांडी गाँव की महिलाओं की यह सहज लेकिन भावुक बात सुनकर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री वैभव कृष्ण और पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आकाश पटेल ने इसे केवल एक संवाद तक सीमित नहीं रहने दिया। उनकी साझा पहल से चंदौली पुलिस ने इन महिलाओं के वर्षों पुराने सपने को साकार कर दिया।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत चंदौली पुलिस ने इन महिलाओं के लिए उनकी पहली वाराणसी यात्रा का संपूर्ण आयोजन किया। पुलिस की देखरेख में उन्हें वाराणसी लाया गया, शहर के मंदिरों एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि उनकी पहली शहर यात्रा जीवनभर की याद बन जाए।
#MissionShakti #UPPolice #ChandauliPolice #Varanasi
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से धोखाधड़ी कर 23 पीड़ितों से ठगी किए गए ₹6,69,834/- @chitrakootpol द्वारा वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMeYbV पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
फोन लौटे—भरोसा भी लौटा
थाना जीआरपी मिर्जापुर द्वारा 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से 55 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए हैं।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#TrustRecharged
#GoodWorkUPP
#RingReturn
फोन लौटे—भरोसा भी लौटा
@azamgarhpolice द्वारा 372 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#TrustRecharged
#GoodWorkUPP
#RingReturn