अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
परीक्षा केंद्र में अनुचित साधनों द्वारा नकल कराने वाले मास्टर माइंट अभियुक्त सहित कुल 02 अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
उनके कब्जे से 13 मार्कशीट व शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 04 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड, 05 ब्लैंक चेक, 02 चेकबुक, एडमिट कार्ड/आधार कार्ड की छायाप्रति, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड, प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना कार्ड, माध्यमिक शिक्षा परिषद का परिचय पत्र एवं ₹50,000/- नकद बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुचित तरीके से सफलता दिलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करने की योजना बनाई जाती थी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को प्राप्त प्रश्नों के उत्तर बाहरी व्यक्तियों द्वारा ब्लूटूथ के माध्यम से बताए जाने थे। इसके लिए अभ्यर्थी से अग्रिम धनराशि लेकर परीक्षा में नकल कराने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
आईबीपीएस द्वारा आयोजित सहभागी सहकारी क्षेत्र के बैंको में परिवीक्षाधीन अधिकारी/प्रबन्ध प्रशिक्षुओं की भर्ती परीक्षाओं में कूटरचित Personal with Disabilities (PWD) के आधार पर तथा नियम विरूद्ध तरीके से स्काइबर/लेखक के रूप में नकल कराने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को @uppstf द्वारा कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है।
उनके कब्जे से 05 मोबाइल फोन, 04 आधार कार्ड, आई पैड, पैन कार्ड, फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज एवं चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते थे, जिसमें गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों एवं धनराशि की व्यवस्था करते थे। इसके बाद सरकारी एवं सार्वजनिक विभागों की ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षाओं में PwD श्रेणी के अभ्यर्थियों की सहायता के बहाने पेशेवर स्क्राइब नियुक्त कर अनधिकृत रूप से प्रश्नपत्र हल कराया जाता था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
जैन मन्दिर से अष्टधातु प्रतिमा, चाँदी का सिंहासन व छत्र आदि चोरी करने वाले एक अभियुक्त को @lkopolice द्वारा 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लगभग ₹15 लाख/- मूल्य का मंदिर से चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है।
अभियुक्त पूर्व में मंदिर परिसर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था, जिससे उसे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, ताले तथा वहां रखे कीमती सामान की पूरी जानकारी थी। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने मंदिर में चोरी की योजना बनाई और ऑनलाइन माध्यम से ताला तोड़ने के तरीके सीखे। घटना की रात पेट्रोल, सिरिंज एवं प्लास आदि लेकर मंदिर पहुंचा, पहले आग लगाकर ताला खोलने का प्रयास किया और असफल होने पर प्लास से ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @sitapurpolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास व ₹30,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
मेरठ इकाई द्वारा जनपद मेरठ में सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की प्राचार्या को शिकायतकर्ता की फर्म का टेंडर जारी रखने एवं बिलों का भुगतान करने के एवज में ₹1,35,000/- की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन:📱9454402484, 📧[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice
From the beat to the feed — communication is the new force multiplier. 📱👮
आज की policing सिर्फ मौके पर जल्दी पहुँचने की नहीं, सही बात लोगों तक जल्दी पहुँचाने की भी है।
For a generation that lives, speaks and connects in real time, DGP UP Shri Rajeev Krishna explains why communication with young citizens—on the platforms they use, in a language they relate to—is essential to modern policing.
Reach fast. Communicate faster. Build trust.
क्योंकि जहाँ युवा हैं, पुलिस का संवाद भी वहीं होना चाहिए।
🎬 Watch the complete 6.5-minute ‘Khaki Ka Sitara’ | The UP Police Anthem on the official UP Police YouTube channel.
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice #DigitalPolicing
फोन लौटे—भरोसा भी लौटा
@noidapolice द्वारा 225 खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
Dear @Shankar_Live ji, our heartfelt gratitude for being a part of this journey & for turning #KhakiKaSitara into a timeless musical tribute to the men & women in Khaki who serve & protect across the country.
Your music. Khaki’s spirit. A tribute that will live on. 🙏
#UPPAnthem
What an honor to create and sing this song for our UP police department!! I salute their selfless work and dedication towards the protection of the citizens of this country ! Thank you @SrBachchan sir , @myogiadityanath ji and @Uppolice for making me a part of this movement called khaki ka Sitara !!
https://t.co/Vu8Y2ppCRT
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्र तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए @PoliceShamli द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 अवैध शस्त्र बरामद किये गए हैं।
अभियुक्तगण अवैध असलहों को कम कीमत पर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचते थे तथा अर्जित धनराशि का उपयोग अपने व्यक्तिगत शौक एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में करते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
हर त्योहार में एक तस्वीर कम होती है।
एक तस्वीर…
जिसमें घर तो पूरा होता है,
बस उसका एक अपना नहीं होता।
क्योंकि जब दुनिया त्योहार मना रही होती है,
खाकी अक्सर ड्यूटी पर होती है।
जब घरों में रौनक सजती है,
वह सड़कों पर होती है।
जब अपने एक-दूसरे के साथ होते हैं,
वह किसी और के अपनों की सुरक्षा में होती है।
और घर में…
कोई उसकी पसंद की मिठाई संभालकर रख देता है,
कोई दरवाज़े की ओर देखता रहता है,
कोई बस उसके लौटने का इंतज़ार करता है।
खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ वर्दी नहीं निभाती,
उसके अपने भी निभाते हैं
थोड़ा इंतज़ार करके,
थोड़ी कमी सहकर,
और बहुत सारा प्यार संभालकर।
🎵 ‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem
यह सिर्फ़ एक एंथम नहीं,
उनकी कहानी है जो उत्सव के बीच ड्यूटी पर खड़े रहते हैं…
और उन परिवारों की भी,
जो हर त्योहार पर अपने किसी अपने को
देश और समाज के नाम कर देते हैं।
पूरा 6.5 मिनट का एंथम अब UP Police के Official YouTube Channel पर।
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
नल से पानी आया… और आँखों में शुक्रिया।❤️
नीतू दुबे की समस्या पुलिस से जुड़ी नहीं थी, लेकिन समाधान तक पहुँचाने में @kanpurdehatpol ने अपना हाथ बढ़ाया।
जल निगम से समन्वय हुआ, पानी की समस्या दूर हुई—और कहानी वहीं खत्म नहीं हुई।
नीतू जी फिर SP मैडम के पास पहुँचीं।
No complaint. No application. Just a hug
कभी-कभी जनता और पुलिस के बीच सबसे खूबसूरत संवाद… बिना शब्दों के होता है
#UPPolice #KanpurDehatPolice
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @prayagraj_pol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट के अपराध में आरोपी 05 अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास व प्रत्येक को ₹61,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice
#BNSUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
फैक्ट्री से केबिल चोरी की घटना का @muzafarnagarpol द्वारा अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 घायल अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से ₹2.70/- लाख नकद, 08 बंडल कॉपर केबल, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन व 01 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
जब वादी निकला अपराधी —
दिनांक 21.08.2026 को घर से आभूषण व नकदी चोरी की झूठी सूचना देने वाले 01 अभियुक्त को @fatehgarhpolice द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग ₹20 लाख/- मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किये गए हैं।
#WellDoneCops#UPPAgainstCrime#SatyamevJayate
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले संगठित गिरोह का @lkopolice द्वारा अनावरण कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी फर्म बनाकर फर्जी ITC को पास-ऑन करते थे, जिससे कागजी लेन-देन के माध्यम से जीएसटी कर की चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाया जा रहा था।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जनपद प्रयागराज, थाना सोरांव पर पंजीकृत ट्रक लूट/डकैती के अभियोग में वांछित एवं ₹01 लाख/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को @uppstf द्वारा प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त एक संगठित गिरोह संचालित करता है और अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2011 से ट्रक डकैती, लूट एवं हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके विरुद्ध प्रयागराज, प्रतापगढ़ एवं अम्बेडकरनगर के विभिन्न थानों में लगभग 03 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। वर्ष 2025 के एक मुकदमे में वह वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर ₹01 लाख का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गुजरात में छिपा हुआ था तथा अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना से प्रयागराज आया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkSTF
#UPPolice
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @hardoipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अपराध में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹20,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
Proposal हो या Phone Call…
Unknown हो तो दिल नहीं, दिमाग लगाइए!
अनजान कॉलर पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान Verify करें और अपनी personal information कभी भी शेयर न करें।
❤️ दिल की सुनिए… लेकिन साइबर मामलों में दिमाग से काम लीजिए! 🔐
#CyberSafety#CyberAwareness#StayAlert #UPPolice
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 73 ग्राहकों के ऋण की धनराशि हड़पने के आरोपी एक अभियुक्त को @firozabadpolice द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया है।
मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड की शिकोहाबाद शाखा में ग्राहकों के KYC, बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेजों में कूटरचना कर फर्जी ऋण खाते तैयार करने तथा ऋण की धनराशि संबंधित खातों में स्थानांतरित कर 73 ग्राहकों के नाम पर लगभग ₹32.56 लाख की धोखाधड़ी सामने आई।
अभियुक्तों द्वारा आपसी मिलीभगत से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ऋण प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धनराशि स्थानांतरित की गयी थी।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP