विकासखंड सूरतगंज अंतर्गत ग्रामपंचायत उमरी द्वितीय में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पाइप पेयजल योजना प्रांगण में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित कराया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामप्रधान श्री सनद कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि महोदय एवं महिलाओं का स्वागत सम्मान किया गया ,तथा जल अर्पण,जल शपथ,जल बंधन,जन चौपाल .इस अवसर पर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही जल संरक्षण और शुद्ध पेयजल से बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
चौपाल में ग्रामीणों को ‘जल सारथी ऐप’ के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं और उनके शीघ्र समाधान के लिए उन्हें आश्वस्त किया गया।
इसके अतिरिक्त, गांव की पेयजल संपत्तियों की सुरक्षा और पानी के सदुपयोग की अपील की गई, जिस पर ग्रामीणों ने योजना के सफल संचालन में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Jal Jeevan Mission के अंतर्गत कोटसराय पेयजल योजना, विकासखण्ड मसौधा, अयोध्या में आज सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक, सहायक अभियंता उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), जेजेएम कार्यदायी संस्था एवं सेतु निगम की कार्यदायी संस्था के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
योजना की पाइपलाइन रेलवे विभाग की अनापत्ति (NOC) प्राप्त कर रेलवे क्रॉसिंग पर बिछाई जा चुकी है। इसी स्थल पर नव-स्वीकृत सेतु के निर्माण को देखते हुए सेतु निगम से अनुरोध किया गया कि बिछाई गई पाइपलाइन को किसी प्रकार की क्षति न पहुँचे।
परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम ने आश्वस्त किया कि पाइल फाउंडेशन एवं पाइल कैप का कार्य पूर्ण सावधानी के साथ किया जाएगा। यदि पाइपलाइन को कोई क्षति होती है तो उसकी मरम्मत सेतु निगम स्वयं तत्काल कराएगा, जिससे ग्रामवासियों की जलापूर्ति बाधित न हो।
जल सारथी ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1800-1212-164 पर शिकायत की जा सकती है। विभाग समस्या के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।
@UP_JN_Gramin@upswsm@dmayodhya
💧 जल सारथी ऐप—हर घर की जल समस्या का आसान समाधान! अब पानी से जुड़ी शिकायत दर्ज करना हुआ सरल और सुविधाजनक। मोबाइल से शिकायत करें और जल सेवाओं से जुड़े रहें।
📍 दिनांक: 24.09.2026
आज जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में जल जीवन मिशन की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने, Trial & Run में संचालित योजनाओं को शीघ्र O&M में हस्तांतरित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त कार्यदायी फर्मों के प्रतिनिधि, DPMU स्टाफ एवं PWD के भी अभियंता उपस्थित रहे। PWD द्वारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने वाले स्थलों पर PWD तत्काल मरम्मत एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने तथा जल निगम (ग्रामीण) से समन्वय स्थापित कर ही कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
🌱 जल संरक्षण—हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
“हर घर जल, हर बूंद अनमोल—जल संरक्षण बने जन-जन का संकल्प।” 💧🌱
#JalJeevanMission #DWSM #Ayodhya #JalSarthi #JalSanrakshan #HarGharJal
@UP_JN_Gramin@upswsm@dmayodhya@AyodhyaCDO
जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान सड़क कटान, खुदाई या सड़क बहाली में देरी जैसी समस्या की शिकायत जल सारथी ऐप के माध्यम से दर्ज करें। आपकी शिकायत को संज्ञान में लेकर समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
#जलसारथी#सड़कबहाली#JalJeevanMission#HarGharJal#UPJalNigam#JJMUP
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक श्री योगेश कुमार द्वारा विभिन्न कार्मिकों एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यों से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
#UPJalNigam#UPJalNigamGramin#JalJeevanMission#HarGharJal#JJMUP
अक्टूबर माह से प्रस्तावित रोड रेस्टोरेशन कार्यों को लेकर मा. प्रबंध निदेशक श्री योगेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोड रेस्टोरेशन कार्यों को वृहद स्तर पर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
#UPJalNigam#JalJeevanMission#JJMUP
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय, लखनऊ में श्री अनुराग श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अध्यक्षता में JJM की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री योगेश कुमार, MD, UPJNR सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#HarGharJal#JJMUP
9TH INDIA INTERNATIONAL WATER WEEK-2026 INAUGURATED
The Hon'ble Vice President of India, Shri C. P. Radhakrishan inaugurated the 9th India International Water Week-2026 at Bharat Mandapam, New Delhi. He was joined on the dais by Hon'ble Union Minister of Jal Shakti, Shri C. R. Patil; Hon'ble Minister of State for Jal Shakti, Shri V. Somanna; Hon'ble Minister of State for Jal Shakti, Shri Raj Bhushan Choudhary; Secretary, Department of Drinking Water and Sanitation, Shri Ashok K. K. Meena; Secretary, Department of Water Resources and Ganga Rejuvenation, Smt. Archana Varma and Chairman, Central Water Commission, Shri Anupam Prasad. The event brings together policymakers, experts, researchers, industry leaders and water practitioners from across India and around the world.
Under the theme “Climate Resilient Water Management”, the event sets the stage for meaningful dialogue, knowledge exchange and collaboration towards a climate-resilient water future.
22–26 September, 2026 | Bharat Mandapam, New Delhi
#IIWW2026 #ClimateResilientWaterManagement #WaterSecurity
दैनिक भास्कर दिनांक 22.09.2026 में प्रकाशित समाचार “पुलिया पर पाइपलाइन से रास्ता संकरा: गोपीनाथपुर-नेवादा मार्ग पर शारदा नहर की पुलिया पर परेशानी” के संबंध में अवगत कराना है कि वर्तमान में शारदा नहर में पानी का फ्लो अत्यधिक होने के कारण पाइपलाइन को तत्काल शिफ्ट किया जाना संभव नहीं है।
नहर में पानी का प्रवाह कम होते ही क्लैम्पिंग के माध्यम से पाइपलाइन को पुलिया के बाहरी हिस्से की ओर शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जनमानस से अनुरोध है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के टोल-फ्री नंबर 18001212164 पर संपर्क करें तथा योजना की स्थिति एवं शिकायतों के लिए जल सारथी ऐप का उपयोग करें।
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), अयोध्या
#jaljeevanmissiin
@UP_JN_Gramin@swsmup@dmayodhya@AyodhyaCDO
दिनांक 22.09.2026 को प्रकाशित समाचार “5,000 ग्रामीण जल जीवन मिशन के पानी से वंचित, चार-पांच साल बाद भी काम अधूरा, पाइपें जमीन से बाहर निकली” के संदर्भ में अवगत कराना है कि विकासखंड बीकापुर में हरिनाथपुर, मीतनपुर एवं रांपुर भगन पेयजल योजना के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है।
योजना की वर्तमान स्थिति निम्नवत है—
🔹 ट्यूबवेल: 02 नग कार्य पूर्ण
🔹 शिरोपरी जलाशय: 01 नग, बॉटम डोम तक कार्य पूर्ण
🔹 वितरण प्रणाली: 51.06 किमी में से 35.80 किमी कार्य पूर्ण
🔹 पंप हाउस: 02 नग में 01 पूर्ण एवं 01 अपूर्ण
🔹 बाउंड्रीवाल: 02 नग कार्य पूर्ण
🔹 गृह जल संयोजन: 2,200 के सापेक्ष 892 संयोजन पूर्ण
🔹 सोलर सिस्टम: 02 नग कार्य अपूर्ण
वर्तमान में योजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्यों को मार्च 2027 तक पूर्ण कराकर योजना से जलापूर्ति प्रारंभ किया जाना लक्षित है।
जनमानस से अनुरोध है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या/शिकायत के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के टोल-फ्री नंबर 18001212164 पर संपर्क करें। योजनाओं की प्रगति एवं स्थिति की जानकारी के लिए जल सारथी ऐप का उपयोग करें।
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), अयोध्या।
#jaljeevanmission #swsm
@UP_JN_Gramin@swsmup@dmayodhya@AyodhyaCDO
दैनिक भास्कर डिजिटल में दिनांक 22.09.2026 को प्रकाशित शीर्षक, आलापुर केवटिया में जल निगम की वाटर सप्लाई पाइप टूटी, 15 दिन से पानी सप्लाई ठप” शीर्षक समाचार के संबंध में अवगत कराना है कि संबंधित पेयजल योजना संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) के अंतर्गत है तथा योजना से लगातार जलापूर्ति की जा रही है।
वर्तमान में पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण एक मजरे में जलापूर्ति बाधित हुई थी।
लीकेज कार्य दिनांक 23.09.2026 तक पूर्ण कराकर संबंधित मजरे में भी जलापूर्ति संचालित किया जाएगा।
जन मानस से अनुरोध है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या/शिकायत के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के टोल-फ्री नंबर 18001212164 पर संपर्क करें। योजना की स्थिति एवं संबंधित जानकारी के लिए जल सारथी ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करें।
उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), अयोध्या
#jaljeevanmission #swsm
@UP_JN_Gramin@swsmup@dmayodhya@AyodhyaCDO