बाल श्रम के विरुद्ध सतत कार्रवाई।
श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनहित फाउंडेशन, मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में 09 किशोरों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा दोषी नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
#LabourDepartmentUP#ShramVibhagUP#StopChildLabour#ChildRights
मीडिया कवरेज | श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के खजांची लेबर अड्डे पर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण तथा विभागीय योजनाओं के पंजीकरण एवं नवीनीकरण में सहायता प्रदान की गई।
स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विशेष शैक्षिक यात्रा
मेरठ के बिहान बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेरठ मेट्रो के सहयोग से शैक्षिक यात्रा की। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
#SwachhataHiSeva#LabourDepartmentUP#Meerut
प्रगति की ओर बढ़ते कदम, उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर विद्यार्थी।
अटल आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन, अनुशासन एवं बेहतर अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
#AtalAawasiyaVidyalaya#StudentDevelopment
श्रमिक पंजीकरण एवं डिजिटल श्रम चौक पंजीकरण शिविर
मोहानलालगंज श्रमिक अड्डा, लखनऊ में आयोजित शिविर के माध्यम से श्रमिकों को श्रमिक पंजीकरण, डिजिटल श्रम चौक से जुड़ने तथा विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पंजीकरण संबंधी सहायता प्रदान की गई।
#श्रमविभागउत्तरप्रदेश
श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पहल
आज UP Asbestos फैक्ट्री में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है।
#श्रमिकस्वास्थ्य
गौतमबुद्धनगर में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल की व्यापक मीडिया कवरेज
भूकंप, अग्निकांड एवं रासायनिक रिसाव जैसी आपदा परिस्थितियों में त्वरित बचाव, राहत एवं समन्वित प्रतिक्रिया की तैयारियों का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया।
#MockDrill#DisasterManagement#GautamBuddhNagar#UttarPradesh
श्रमिक हित, सशक्तिकरण की ओर कदम।
औरैया की ग्राम पंचायतों में श्रमिक पंजीयन एवं जागरूकता कैंप आयोजित कर श्रमिकों का पंजीयन, डिजिटल लेबर चौक ऐप पर पंजीयन एवं नवीनीकरण किया गया। साथ ही BOCW योजनाओं की जानकारी दी गई।
#श्रम_विभाग#श्रमिक_सशक्तिकरण#औरैया#BOCW
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
टाटा स्टील, साहिबाबाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 100 कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
श्रमिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रयास।
#LabourDeptUP#WorkersWelfare#HealthCamp#Ghaziabad
श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीयनपुर में श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सम्मान हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
#ShramVibhagUP#ShramikKalyan#HealthCamp
कामगारों के सामाजिक सुरक्षा कवच को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।
अब EPF खाता खोलने पर ₹25,000 तक का लाभ।
सुरक्षित भविष्य, बढ़ती बचत और परिवार की सुरक्षा की ओर एक मजबूत कदम।
#ExpandingSocialSecurity
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने EPF के तहत वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने को मंज़ूरी दी है। इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी EPF कवरेज के दायरे में आएंगे।
#ExpandingSocialSecurity