दीपों के दयालु प्रभु श्रीराम के स्मरण से
आपके जीवन से अंधकार मिटे और सुख-समृद्धि का प्रकाश फैले।
🌺 आप सभी को दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🌺
🙏 शुभ दीपावली! 💐
करुणा शंकर मिश्र
प्रदेश अध्यक्ष,
उत्तर प्रदेश टी.बी. कर्मचारी संघ
@UPGovt@BJP4UP@nhm_up
NO TET BEFORE RTE-ACT
शिक्षक संगठनों की दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर जताई गहरी चिंता
नई दिल्ली। आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025 को राजधानी दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के डिप्टी चेयरमैन हाल में देशभर के शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जी ने की।
बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, गुजरात, तमिलनाडु सहित देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से 1 सितंबर 2025 को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित उस निर्णय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, जिसके अनुसार देशभर के सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने और पदोन्नति हेतु टीईटी (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है।
बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने इस निर्णय पर गहरी चिंता और असहमति व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने कहा कि "आरटीई अधिनियम (RTE Act) लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू नहीं किया जाना चाहिए।"
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि-एक ओर जहां इस निर्णय के विरोध में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी, वहीं दूसरी ओर आंदोलन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की जाएगी कि वह अपने स्तर से माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करे।
साथ ही सरकार को निर्देश देना चाहिए कि एनसीटीई (NCTE) माननीय न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत करे जिसमें यह स्पष्ट किया जाए कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा गया है।
@Article19_India@bstvlive@JagranNews@Portal_4Basic@aajtak@DrDCSHARMAUPPSS@UPPSS1921@AmarUjalaNews@BoltaHindustan@Live_Hindustan@BBCHindi@mediacellsp@news24tvchannel@PMOIndia@CMOfficeUP@AmitShah@dpradhanbjp@timesofindia@RahulGandhi@priyankagandhi@yadavakhilesh@basicshiksha_up
सेवा पखवाड़ा में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के अंतर्गत जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए कल दिनाँक 18/09/25 दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे से पंजाब नेशनल बैंक (रामा श्यामा मैरिज हाल के ऊपर)सिविल लाइंस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्णय स्वागत योग्य एवं शिक्षक हित में है ।🙏आपसे अनुरोध है कि विभाग द्वारा रिवीजन में जाने से पूर्व एनसीटीई द्वारा स्पष्ट कराया जाये कि आरटीई 2009 के सेक्शन 23(2) का संशोधन आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होता है ।
@myogiadityanath@CMOfficeUP@PMOIndia
माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुःखी लाखों शिक्षक नहीं मनायेंगे शिक्षक दिवस ।
01 सितम्बर 2025 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश से देश भर में 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट मँडरा गया है ।यदि आदेश को निजी स्कूलों पर लागू किया गया तो इससे प्रभावित शिक्षकों की सम्भावित संख्या करोड़ में होगी ।इस निर्णय से शिक्षक दुःखी एवं चिन्तित हैं ।
सदैव की भाँति कल 5 सितम्बर को देश एवं सभी प्रदेश की सरकारें मंच सजाकर चंद शिक्षकों को चंद लम्हों का सम्मान देंगी ।उनमें कुछ ऐसे शिक्षक भी होंगे जिन्हें भारत सरकार द्वारा tet को लेकर बनाये गये कानून के कारण दो साल बाद सेवा से निकालने की चिंता सता रही होगी ।क्या ऐसे विषम परिस्थिति में मिलने वाले उस सम्मान को शिक्षक मन से स्वीकार करेगा ।भारत सरकार द्वारा tet को लेकर बनाये गये कानून के क्रम में मा सुप्रीमकोर्ट द्वारा दिए गये निर्णय से देश भर के दस लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के सामने दो वर्ष बाद सेवा से बाहर किए जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है इसलिए हम माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध करते हैं कि शिक्षकों के साथ न्याय करने की घोषणा करने की कृपा करें ।आपकी घोषणा ही शिक्षकों के लिए वास्तविक सम्मान होगा।
@narendramodi@dpradhanbjp@PMOIndia@jagdambikapalmp
टी बी अस्पताल कौशाम्बी मे टी बी की जाच करने वाले एल टी की टी बी बीमारी से मृत्यु हो गई जो अल्पवेतन भोगी था सरकार अनुकम्पा आधार पर परिवार को नौकरी देने की कृपा करे टी बी भारत मे विशेष योगदान दे रहा था
मा.मुख्यमंत्रीजी / मा.उपमुख्यमंत्री जी,
सादर निवेदन NHMसंविदा कर्मचारियों के ट्रांसफर हेतु पोर्टल खोला गया था, किंतु अब तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कृपया इस पर शीघ्र विचार करे,अनुरोध 🙏
@CMOfficeUP@myogiadityanath@brajeshpathakup@Sen2Partha@nhm_up
भारतीय जनता पार्टी रायबरेली की राजनीति के पुरोधा, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार आदरणीय श्री गिरीश नारायण पांडेय जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा पांडेय जी का विगत दिनों आकस्मिक निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से गोलोकवासी पुण्यात्माओं की शांति, सद्गति हेतु प्रार्थना करता हूँ।