भारत सरकार ने खुद अपनी फाइनेंशल सर्विसेज की साइट पर यह न्यूज़ पेपर लगा रखा है और #NPS में सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 60% की निकासी को अवॉयड करने की हिमायत कर रही है। क्या सरकार बता पाएगी कि बिना एकमुश्त कुछ पैसे लिए कर्मचारी का घर वापसी उसके जीवन की राह आसान कर पाएगी? वहीं सरकार खुद एकमुश्त निकासी को लेकर चिंतित है कि जब वर्ष 2033 में लाखों लोग रिटायर होंगे तो एकमुश्त 60% फंड की निकासी 01 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है, ऐसे में शेयर बाजार को गिरने से कौन रोकेगा? तब लाखों लोगों का पैसा डूबने से कौन बचाएगा? हो सकता है कंपनियां खुद ही ऐसा करें ताकि फंड की निकासी में कम से कम पैसे का भुगतान करना पड़े।
#ManjeetSinghPatel
बेशक ये अच्छी पहल है सरकार की, कि अब केंद्रीय कर्मचारी राजधानी के अलावा तेजस, वंदे भारत और हमसफर एक्सप्रेस से भी #LTC के लिए यात्रा कर सकेंगे। इस मामले में हरियाणा सरकार का सिस्टम बहुत अच्छा है। हरियाणा सरकार 4 साल में एक सैलरी ही एक्स्ट्रा देती है और कर्मचारी को आजादी होती है, वो चाहे जिससे भारत भ्रमण कर सके। केंद्र सरकार को भी लेवल के अनुसार सभी कर्मचारियों को एक होम टाऊन और एक भारत भ्रमण के लिए एक्स्ट्रा सैलरी देने का प्रावधान करना चाहिए। इससे उनको भी लाभ मिलेगा जो लोकल में नौकरी करते हैं। क्योंकि लोकल एड्रेस वाले साथियों को होम टाऊन भी नहीं मिलता और भारत भ्रमण इसलिए नहीं कर पाते क्योंकि बिल सबमिशन बहुत कठिन प्रक्रिया है। अगर एक्स्ट्रा सैलरी देने का प्रावधान हो जाए तो लोगों के लिए भारत भ्रमण आसान हो जाएगा और बिल सबमिट करना भी आसान हो जाएगा।
#8thpaycommission
भाई @ManjeetIMOPS पुरानी पेंशन बहाली को संघर्षरत कर्मचारियों का प्रमुख चेहरा हैं आपके द्वारा वेतन आयोग गठन को लेकर उठाई जा रही मांगे साकार होती दिख रही हैं।
कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से उत्तम राष्ट्र निर्माण में प्रयासरत हैं अतःमांगे समय से पूरी की जानी आवश्यक हैं।
भारत सरकार द्वारा #8वें_पे_कमीशन के गठन के ऐलान का ऑल इण्डिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन परिवार रहे दिल से स्वागत करती है और यशस्वी प्रधानमंत्री जी को कोटि कोटि आभार व्यक्त करती है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्या पर बार बार संज्ञान लिया गया है जिसका परिणाम #NPS में तीन बड़े संशोधन के रूप में आया। हमें पूर्ण भरोसा है अगला संशोधन #UPS #NPS को ही #OPS बना देगा।
#ManjeetSinghPatel
#8वें_पे_कमीशन के गठन पर ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (#AINPSEF) की प्रतिक्रिया पर #PTI का ट्वीट/कवरेज
सादर आभार 💐💐💐💐💐💐
@ashwinijourno
https://t.co/EC21WGr3Uz
https://t.co/Usmi404zIV 👆👆👆👆👆👆👆
#8वें_पे_कमीशन गठित होने के ऐलान के बाद टीवी 9 के साथ लाइव इंटरव्यू में ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के प्रतिनिधि के रूप में #ManjeetSinghPatel
17 नवंबर को जंतर मंतर पर पेंशन जयघोष रैली में हम लोगों ने भारत सरकार से अपील की थी कि 5 महीने में देश भर के #NPS कर्मचारियों के लिए #OPS की दोनों मांगों का समाधान करके न्याय करे। जिनमें पहली थी- सेवानिवृत्ति पर कर्मचारी अंशदान की ब्याज सहित वापसी और दूसरी थी- 50% पेंशन की गणना 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा पर।
इत्मीनान रखिए, हमें पूरी उम्मीद है ये दोनों मांगे बहुत जल्द पूरी होने वाली हैं। बस आप सबसे अपील ये है कि इस आंदोलन को किसी पार्टी का आंदोलन या किसी पार्टी के खिलाफ आंदोलन साबित न होने दें। हमारी मांग और लड़ाई, दोनों भारत सरकार से है किसी पार्टी से नहीं और हम लोग भारत की सरकार का हिस्सा हैं न कि किसी पार्टी का। जय हिंद
#ManjeetSinghPatel
#OPS और #पे_कमीशन मुद्दे पर #JPCH में हुई ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (AINPSEF) की नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक। अहम फैसलों के साथ जल्द ही बड़ी रूपरेखा होगी तैयार। बैठक आयोजित करने के लिए #टीकम_यादव जी और सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
#नेशनलमिशनफॉरओल्डपेंशनस्कीमभारत
#manjeetsinghpatel
#नेशनलमिशनफॉरओल्डपेंशनस्कीमभारत (AINPSEF) के बैनर तले देश भर के कोने कोने से #OPS बहाली के लिए कर्मचारियों ने सीधे माननीय प्रधानमंत्री जी से गुहार की है। सरकार को समझना चाहिए ये कर्मचारी किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं बल्कि सरकार का हिस्सा होते हैं। उनकी मांग भी किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि भारत की सरकार से है। सरकार पहले से ही डेथ और डिसेबिलिटी के केस में #OPS का विकल्प प्रदान करती है। हम उसी विकल्प की ही मांग सेवानिवृत्ति, अनिवार्य सेवानिवृत्ति और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर भी कर रहे हैं। जो बहुत बड़ी बात नहीं है। सरकार को इस मांग को बिना किसी देरी के पूरी करके आंदोलन को खत्म करने का अवसर देना चाहिए।
#ManjeetSinghPatel (#राष्ट्रीय_अध्यक्ष)
#OPS बहाली के लिए जंतर मंतर दिल्ली पर कल #नेशनलमिशनफॉरओल्डपेंशनस्कीमभारत के बैनर तले हजारों कर्मचारियों के आंदोलन करने के बाद भारत सरकार ने संज्ञान लिया और आज 5 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वित्त मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और #OPS की दो मूलभूत मांगों को रखा। जिसमें पहली है, सेवानिवृत्ति/अनिवार्य सेवानिवृत्ति/ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर कर्मचारी अंशदान की #GPF की तरह वापसी और 50% पेंशन की गारंटी, 25 की जगह 20 साल की सेवा पर ही दी जाए। प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बसंत लाल गौतम जी और क्रांति सिंह जी के साथ-साथ ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर रूप जी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव जी भी साथ में मौजूद रहे। #ManjeetSinghPatel
प्रशासन ने दोपहर के 2.00 बजे तक माइक चालू नहीं करने दी फिर भी 17 नवम्बर को जंतर मंतर दिल्ली पर हजारों कर्मचारियों ने अपनी आवाज को ही लाउड स्पीकर बना लिया। कई बसों का जबरन चालान काटा गया। कुछ बसों को जंतर मंतर तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। फिर भी हमारी आवाज #PMO तक जरूर पहुंचेगी और हमारा हक #OPS हमको जरूर मिलेगा, हमें उम्मीद है। #ManjeetSinghPatel
#OPS बहाली की लड़ाई न तो किसी पार्टी के समर्थन में है न ही किसी पार्टी के विरोध में है।यह लड़ाई भारत की सरकार से है। कर्मचारी भारत सरकार का सिलेक्टेड हिस्सा है जिसे इलेक्टेड हिस्से से अपनी मांग मनवानी है। हमारी लड़ाई किसी MP या MLA की पेंशन खत्म करवाने की भी नहीं है बल्कि कर्मचारियों की बहाल करवाने की है। हम बिना किसी पार्टी को फायदा या नुकसान पहुंचाए इस लड़ाई को तकनीकी रूप से अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह 30 मार्च 2021 को डेथ और डिसेबिलिटी के केस में हमने #OPS के विकल्प की शुरुआत करवाई थी वैसे ही इसको हम सेवानिवृत्ति, अनिवार्य सेवानिवृत्ति और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर भी जल्द ही लागू करवाएंगे। फिर जिसको OPS चाहिए वो OPS में चला जाएगा और जिसको #NPS चाहिए वो उसमें बना रहेगा। आप मेरे तरीकों से सहमत या असहमत हो सकते हैं पर अपने तरीके को किसी पर जबरन थोप नहीं सकते। हम सबकी कोई न कोई पसंदीदा पार्टी होती ही है लेकिन यह बहुत निजी और गोपनीय मामला है। इसके लिए हमारा मतदान भी गुप्त रखा गया है। मुझे अपने बाबा साहब के बनाए भारत के संविधान पर भरोसा है और उस भरोसे के सहारे हम यह जंग जल्द ही जीतकर दिखाएंगे। जय हिंद।
#ManjeetSinghPatel
#नेशनलमिशनफॉरओल्डपेंशनस्कीमभारत (AINPSEF) के 18 नवंबर के भारत सरकार को सौंप गए ज्ञापन में क्या हैं दो महत्वपूर्ण मांगें (#OPS) के संबंध में:-
1. 30 मार्च 2021 के CCS रूल्स गजट के अनुसार डेथ और डिसेबिलिटी के केस में मिलने वाले #OPS के विकल्प को सेवानिवृत्ति, अनिवार्य सेवा निवृत्ति और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर भी दिया जाए ताकि सभी कर्मचारियों को उनका अंशदान ब्याज सहित वापस मिल जाए और DA के साथ 50% पेंशन भी मिलने की गारंटी हो जाए।
2. 50% पेंशन की गणना 25 वर्ष की नौकरी की जगह 20 वर्ष की नौकरी पर ही की जाए और #VRS भी 20 साल पर दिया जाय और उसी दिन से पेंशन भी दी जाए।
#ManjeetSinghPatel
पुरानी पेंशन बहाली #OPS मुद्दे पर नागपुर में शीतकालीन सत्र में शुरू हो सकती है #भूख_हड़ताल
कल ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (AINPSEF) महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रो. रमेश बीरमोड, महासचिव शशिरंजन पटेल और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ इस बाबत नागपुर के अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। #ManjeetSinghPatel
#नेशनलमिशनफॉरओल्डपेंशनस्कीमभारत
#OPS के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान ।
आज चंडीगढ़ के केंद्रीय ऑडिट विभाग में नेशनल ऑडिट एंड अकाउंट फेडरेशन के द्वारा ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर #OPS का समर्थन किया। सितम्बर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक लाखों हस्ताक्षर हो चुके हैं। यह हस्ताक्षर अभियान माननीय प्रधानमंत्री जी से #OPS बहाली पर एक शांतिपूर्वक अपील है। जिसे केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। एक मिशन पुरानी पेंशन
#नेशनलमिशनफॉरओल्डपेंशनस्कीमभारत
#ManjeetSinghPatel