गन्ना बकाया भुगतान को लेकर किसानों में भारी आक्रोश--कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में लगभग 1200 किसानों ने पीलीभीत में गन्ना मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार का घर घेरा
देश भर में हो रही वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष के करीब 300 सांसद चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने जा रहे थे, लेकिन सभी को हिरासत में ले लिया गया।
नरेंद्र मोदी जी की कायर सरकार जनता और विपक्ष की आवाज सुनने की जगह, उसे कुचल देना चाहती है। वे सत्ता के पीछे छुपकर हर दिन जनता के अधिकारों पर हमला करते हैं।
लेकिन हम न डरेंगे, न पीछे हटेंगे। जनता के अधिकारों पर हर हमले का डटकर मुकाबला करेंगे।
आज जब हम चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे, INDIA गठबंधन के सभी सांसदों को रोका गया और हिरासत में ले लिया गया।
वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने है।
यह लड़ाई राजनीतिक नहीं - यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है।
एकजुट विपक्ष और देश का हर मतदाता मांग करता है: साफ़-सुथरी वोटर लिस्ट।
और, ये हक़ हम हर हाल में लेकर रहेंगे।
संदना थाना सीतापुर ग्राम डेंगरा के ग्राम प्रधान आस मोहम्मद द्वारा सैकड़ो हरे आम के पेड़ो का कटान ,आज रात सड़क के किनारे सारे पेड़ो को साफ करने की तैयारी। सरकार क्यों कहती हैं कि "एक पेड़ मा के नाम"?
समाज और राजनीति में महिलाओं के प्रति असम्मानजनक भाषा का कोई स्थान नहीं है। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी जी और आतिशी जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल निंदनीय हैं, बल्कि यह भाजपा की महिला-विरोधी मानसिकता को भी उजागर करती हैं। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। राजनीति में इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है।
सीतापुर
⏩बाबा साहब अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर नगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
⏩कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के साथ निकाला सड़क पर जुलूस
⏩राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा
⏩विरोध प्रदर्शन देख पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम
⏩सीतापुर नगर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला
#up #hindikhabar #sitapur @Sitapurpolice@uppolice@INCUttarPradesh
सीतापुर
➡लखनऊ जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका
➡विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जा रहे थे कांग्रेसी
➡कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लखनऊ सीमा पर रोका
➡सीतापुर लखनऊ मार्ग पर सिधौली क्षेत्र का मामला
#Sitapur@sitapurpolice#Congress
सीतापुर
⏩लखनऊ में विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका
⏩कल कांग्रेस प्रदेश कमेटी के द्वारा विधानसभा घेराव के लिए किया गया था कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आवाहन
⏩सीतापुर से चलकर लखनऊ जा रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के साथ कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लखनऊ सीमा से पहले ही रोका
⏩पुलिस के द्वारा कांग्रेस के नेताओं को लाया जा रहा सीतापुर के लिए वापस
⏩जनपद के सीतापुर लखनऊ मार्ग पर सिधौली क्षेत्र का पूरा मामला
#up #hindikhabar #sitapur @Sitapurpolice@uppolice@INCUttarPradesh
नव आरम्भ का शुभ आरंभ!
चलो उठो जागो
एक नई सुबह के स्वागत के लिए
न उम्मीद को मिटने दो
न संघर्ष को विराम दो
अभी बहुत काम करना है
नई पौध को सींचना है
मजबूत करना है
ताकि वो झुकें नहीं
ताकि वो टूटें भी नहीं।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी जी को दलीय दृष्टि से नहीं बल्कि राष्ट्रीय दृष्टि से देखना होगा सीतापुर ईओ साहेब क्योंकि वो भारत की प्रधानमंत्री रही हैं। हमें इस बात की पीड़ा है कि आपका ध्यान पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उनकी मूर्ति की तरफ आकर्षित क्यों नहीं हुआ?