'यूपी की जनता के नाम पत्र'
यूपी वालों देख रहे हो आपकी जान कैसे जोखिम में डाली जा रही, मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विसेज में जूनियर इंजीनियर की योग्यता बीटेक है लेकिन अगर कोई डिप्लोमा धारी जो की टेक्निशियन का कोर्स है 2 साल अनुभव ले लेता है तो उसको भी जेई भर्ती में अर्ह मान लेते हैं।
लेकिन क्या आपको अपने @UPGovt के नियम पता है यहां तो डिप्लोमा होल्डर बिना अनुभव के जूनियर इंजीनियर बन सकता है यही नहीं अभी और सुनिए बीटेक होल्डर को अर्ह ही नहीं कर रहें अब आप ही बताओ आए दिन पुल बिल्डिंग श्मशान क्यों गिर रहे क्योंकि अयोग्य इंजीनियर भर्ती हो रहे एक टेक्निशियन कोर्स किए हुए हाईस्कूल पास व्यक्ति को जूनियर इंजीनियर बना दिया जाता है और फिर यही सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता बन कर आपकी ज़िन्दगी को रिस्क पर रखते हैं।
आप भी बताओ नर्स कभी डाक्टर बन सकता है भले ही वो कितना भी अनुभव ले ले कभी ना कभी किसी ना किसी मरीज की जान अवश्य लें लेगा।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से लेकर तमाम मंत्रियों @swatantrabjp@JitinPrasada सबको यह बात बताई गई 5 सालों से यह प्रयास लगातार जारी है कि बीटेक अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय को खत्म के साथ-साथ हमारे उत्तर प्रदेश को उत्तम एवं सुरक्षित प्रदेश बनाया जाय जिसके लिए सबसे बेहतरीन अभियंताओं की नियुक्ति हो। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही अधिकारी अपना भ्रष्टाचार छिपा रहे क्योंकि पहले यूपी में भी बीटेक छात्र जेई बनते थे लेकिन डिप्लोमा संघ और कुछ अधिकारियों के मिली भगत से बीटेक छातों को षड्यंत्र के द्वारा बाहर कर दिया गया, ये दुर्भाग्य पूर्ण है कि इंजीनियरिंग की डिग्री होने के बाद भी आप उत्तर प्रदेश में इंजीनियर नहीं बन सकते।
सरकार लाखों की फीस लेकर इंजीनियर पैदा तो कर रही लेकिन रोजगार के अवसर बंद कर दिए।
यूपी के बेहतरीन इंजीनियर अन्य प्रदेशों में एवं केन्द्र सरकार के सभी विभागों में जेई बन रहे लेकिन अपने प्रदेश में सरकार की उदासीनता का शिकार है। क्या उत्तर प्रदेश के लोग अच्छे इंजीनियर डिजर्व नहीं करते?
टेक्निशियन कोर्स वाले जो जेई बनते हैं उनका काम सिर्फ वसूली तक सीमित रह जाता है जो कि आपने अपने आसपास देखा होगा, क्योंकि उनको इंजीनियरिंग की ई भी नहीं आती, फिर रही आपके बिल्डिंग पुल रोड बनाते हैं।
अब आप लोग खुद डिसाइड करो आपको बेस्ट इंजीनियर चाहिए या हाईस्कूल पास।
यहां आप ऐसे समझिए झोला छाप डाक्टर या एमबीबीएस डाक्टर।
#Allow_BTech_in_UP_JE .
#Allow_BTech_in_UP_JE
@UPGovt@ChiefSecyUP@myogiadityanath@swatantrabjp@sanjaychapps1@AwasthiAwanishK@JitinPrasada@RavindraMoS_IC@yadavakhilesh@UPTakOfficial@proframgopalya1
.